एनसीसी कैडेट्स ने भर्ती के लिए बहाया पसीना

बड़हलगंज (गोरखपुर) बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटर कॉलेज ददरी में सोमवार को 45 वीं वाहिनी गोरखपुर के तत्वावधान में एनसीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। भर्ती के लिए सैकड़ो छात्र/छात्राओं ने पसीना बहाया। छात्रों द्वारा दिए गए लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नही किया गया। रिजल्ट आने के बाद 54 कैडेट्स का चयन होगा।
सोमवार को अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटर कॉलेज ददरी के खेल मैदान पर आयोजित एनसीसी भर्ती प्रक्रिया का शुभारम्भ 45 वी बटालियन गोरखपुर से भर्ती अधिकारी हवलदार दलमान राई, सुबेदार हरभाल सिंह , रितेश तिवारी ने किया। बताया कि एनसीसी भी भारतीय सेना का एक हिस्सा है। उन्होंने सेना भर्ती में एनसीसी प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी। भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण के दौरान छात्रों ने दौड़, पुश अप, सिट अप में दमखम दिखाने के साथ ही लिखित परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाई। निदेशक डॉ बिपिन शाही ने कहा कि छात्रों में देश प्रेम की भावना जागृत करता है। साथ ही साथ करियर संवारने में सहायक है।    

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *