पीएम मोदी गंगा-स्नान पूजन से करेंगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरुआत

पीएम मोदी गंगा-स्नान पूजन से करेंगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरुआत,संगम तट पर बनी खास जेटी,

प्रयागराज।गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी के संगम तट पर 13 जनवरी 2025 में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है। महाकुंभ की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को संगम नगरी आने वाले हैं।पीएम गंगा पूजन कर महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत करेंगे।इसके लिए संगम तट पर 50 मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी जेटी बनाई जा रही है।इस जेटी पर 25 लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं।

इस जेटी को 12 अतिविशिष्ट मेहमानों के लिए तैयार किया गया है।इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कुछ केंद्रीय मंत्री,योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री, पुलिस आयुक्त,मंडलायुक्त,डीएम महाकुंभ होंगे। पीएम के साथ बैठने वालों की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय से तैयार होकर आएगी।गंगा पूजन के बाद पीएम संगम तट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम इस दौरान कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं।साथ ही 6500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी जिस जेटी पर बैठकर पूजन करेंगे उसके आगे ही स्नान का प्रबंध किया जा रहा है।पीएम अरैल की ओर से निषादराज क्रूज से संगम आएंगे। इसी क्रूज में चेंजिंग रूम भी होगा।कुंभ 2019 में सभी प्रमुख स्नान पर्वो के बाद पीएम मोदी संगम नगरी आए थे।समापन पर आने के दौरान पीएम ने संगम में स्नान किया था।इस बार शुरुआत में स्नान करने की तैयारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *