चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार: सन्नी यादव

गोला।भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने के बजाय देश में नफरत फैलाने में लगी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त है। जनता की परेशानियों की सरकार को कोई चिंता नहीं है।

उक्त बातें चिल्लूपार क्षेत्र के तिवारीपुर में पूर्व विस अध्यक्ष राजेश कुमार यादव के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में आये पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव ऊर्फ सन्नी यादव ने एक पत्रकार वार्ता में कही।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। मध्यम वर्ग, गरीब परेशान है। दाल, तेल, मसाले, सब्जियों से लेकर खाने पीने तक की हर चीज महंगी होने से लोगों की जेब पर गहरा असर पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। लोगों के पास काम नहीं है। उनकी आय भी कम हो गई है जबकि खर्च बढ़ गया है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार देश में नफरत फैला कर सौहार्द को खत्म कर रही है। देश को साम्प्रदायिक आग में झोंक रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से ध्यान हटाकर सरकार जनता को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से नकारात्मक एजेंडे पर काम कर रही है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुये उन्होने कहा कि इस सरकार की योजनाएं पूरी तरह से गरीब विरोधी हैं। महंगाई रोकने के लिए मौजूदा सरकार के पास न तो कोई नीति और न उसकी नीयत है। इसने आम जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।
भाजपा बड़े उद्योगपतियों और व्यवसायियों से जमकर चंदा उगाही करती है और उन्हें मुनाफा कमाने की पूरी छूट देती है। इस सरकार में हर चीज में मनमानी लूट चल रही है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन अब जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है। वह आगामी 2027 में उसको सत्ता से हटाकर पीडीए की समाजवादी सरकार बनाने को संकल्पित है।

https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=iqjlCvJz9Bxzd_FU

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *