सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा , आ गई दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट
29 उम्मीदवारों की इस सूची में अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के खिलाफ उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा तो कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, आप से बगावत कर के बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
Leave a Reply