गोरखपुर। विकासखंड भरोहिया के अंतर्गत श्याम कृष्ण थवाई का इंटर कॉलेज थवाई पार के प्रांगण में के गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता भाजपा मंडल मंत्री परमेश्वर
विशाल यादव ने फीता काटकर किया और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्द्धन किए।
इस दौरान विशाल यादव ने कहा कि नियमित खेलकूद से शरीर सदैव स्वस्थ और निरोग रहता है। खेल में अनुशासन का होना अत्यंत जरूरी होता है। खेलकूद में जो खिलाड़ी जितना मेंहनत करता है उसे उतनी ही सफलता मिलती है। इस मौके पर सम्राट यादव, अखिलेश सिंह, सूरज पाठक, राज तिवारी, शशांक सिंह, शिवम चतुर्वेदी ,आयुष यादव, उपेंद्र पासवान, स्वामी पासवान मनीष यादव शाहिद तमाम युवा साथी मौजूद रहे ।
Leave a Reply