यूपी का बजट तोहफा नहीं गरीब, किसान ,बेरोजगारों के साथ धोखा है

यूपी का बजट तोहफा नहीं गरीब, किसान ,बेरोजगारों के साथ धोखा है : लोकदल

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज दिनांक 20 फरवरी 2025, दिन गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय पर राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “राज्य का बजट ‘जन हित’ का बजट नहीं है। बजट जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया ह। ‘बजट में समाज के हर वर्ग-महंगाई से जूझ रहा है। यूपी सरकार का यह बजट एक धोखा है। इसमें बेरोजगारी और महंगाई जैसे सवालों का जवाब नहीं है।
गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिला, युवा और आम लोग परेशान है। इस बजट से आम लोगों को कोई लाभ होने वाला नहीं है।” सुनील सिंह ने यह भी कहा है कि “बजट को देखकर उन्हीं के परिवार और विधायक और मंत्री भी निराश हैं।
युवा, किसान और बेरोजगारों और महिलाओं के साथ सरकार का धोखा बजट बताया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *