धरना- प्रदर्शन, जन संसद का आयोजन

आज ओबीसी पार्टी ने मोहल्ला नौतन, झुंगिया बाजार गोरखपुर में जाति जनगणना, आबादी के अनुसार भागीदारी देने व मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर *धरना, प्रदर्शन और जन संसद किया.

धरना प्रदर्शन और जन संसद को संबोधित करते हुए ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि ओबीसी पार्टी पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लिए लगातार सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ने का काम कर रही है. जाति जनगणना और आबादी के अनुसार भागीदारी तथा मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने को लेकर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने जोरदार आवाज उठाते हुए कहा कि जब तक जाति आधारित जनगणना नहीं होगी, तब तक सरकार की योजनाओं और नीतियों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को उनकी वास्तविक जनसंख्या के अनुपात में अधिकार नहीं मिल सकेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि जाति जनगणना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के हक की लड़ाई का सबसे अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी पार्टी इस मांग को लेकर न सिर्फ जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी, बल्कि इसे लेकर जल्द ही

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगी।

धरना प्रदर्शन को संबोधित ओबीसी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष शिव प्रताप शर्मा तथा महानगर सचिव प्रियंका शर्मा ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे उत्पीड़न और भेदभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि आए दिन इन वर्गों पर हो रहे अत्याचार के मामलों में न्याय मिलने में देरी हो रही है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है।

धरना प्रदर्शन और जन संसद को प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, उपाध्यक्ष शिव प्रताप शर्मा, प्रियंका शर्मा, मंडल प्रभारी सुभाष जायसवाल, अजीत शर्मा, सूरज जायसवाल, शंभू शर्मा, विकास गुप्ता, विवेक जायसवाल, विशाल गुप्ता, सुनील जायसवाल, चंदन पटेल, विकास शर्मा, विनय शर्मा, शिवम निषाद, बलवंत प्रसाद, शमशाद आलम, सुरेश पासवान, जाहिद अली, बलराम शर्मा, कमलेश पासवान, कृष्ण शर्मा, मुन्ना पासवान, मनीष गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया.

News courtesy: काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *