आज गोरखपुर के माननीय एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गोरखपुर के शास्त्री चौक पर स्थित मधुबन कैफे का उद्घाटन किया। साथ में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कैफे के संचालकों का उत्साहवर्धन करते हुए वहां के साउथ इंडियन एवं चाईनीज़ स्टार्टरों का भी लुफ्त उठाया।
माननीय एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह युवाओं के इस प्रकार के उद्यमशीलता के प्रयासों की सदैव सराहना करते हैं एवं इस तरह के प्रयासों को सदैव प्रोत्साहन देते हैं क्योंकि स्वरोजगार करने वाला उद्यमी न केवल स्वयं आत्मनिर्भर होता है बल्कि अपने साथ की अन्य लोगों को भी रोजगार देता है। इस प्रकार की आर्थिक क्रियाओं से न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।
माननीय एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लक्ष्य, “भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर” की बनाने में सहयोग देने के प्रबल आकांक्षी हैं। इस लिए वह इस प्रकार के नवोन्मेषी एवं साहसी उद्यमियों के साथ हमेशा खड़े होते हैं।
Leave a Reply