“महर्षि कश्यप के नाम पर ही हो कश्मीर का नाम, जल्द पत्र लिखकर मा० प्रधानमंत्री व मा० गृहमंत्री जी से करेंगे माँग।”
गोरखपुर। आज दिनांक 05 अप्रैल 2025 को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मा० कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय निषाद जी के निर्देशानुसार आज निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” ने प्रदेश में ऋषि महर्षि कश्यप जी के जन्मोत्सव समारोह सभी जनपदों में मनाया गया। इसी क्रम में श्री निषाद जी के जनपद गोरखपुर में अपने निजी आवास पर ऋषि महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह मनाया। श्री निषाद जी ने ऋषि महर्षि कश्यप जी की आरती के साथ जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत करते हुए, जन्मोत्सव समारोह में शामिल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषि महर्षि कश्यप जी के कुल में जन्म होना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने कहा की महर्षि कश्यप ऋषि मरीची जी के विद्वान पुत्र थे। इनकी माता कला कर्दम ऋषि की बेटी व भगवान कपिल देव की बहन थीं। प्राचीन वैदिक सप्तऋषियों में शामिल कश्यप जी सबसे प्रसिद्ध व प्रमुख थे। अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप व तप के बल पर इनकी गिनती श्रेष्ठतम महान विभूतियों में होती थी। उन्होंने कई ग्रंथों जैसे कश्यप सहिंता, स्मृति ग्रन्थ आदि की रचना की है, उन्होंने कहा कि कश्मीर का नाम कश्यप ऋषि के नाम पर ही रखा गया था।
उन्होंने कहा हाल ही में मा० गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी के कश्मीर दौरे के दौरान मा० गृह मंत्री जी ने भी कश्मीर का नाम कश्यप ऋषि के नाम पर ही रखा गया था चर्चा की थी। श्री निषाद जी ने मा० प्रधानमंत्री जी एवं मा० गृह मंत्री जी से कश्मीर का नाम बदलकर ऋषि महर्षि कश्यप जी के नाम से रखने की माँग करते हुए कहा कि वो जल्द ही मा० प्रधानमंत्री जी एवं मा० गृह मंत्री जी को पत्र व मुलाक़ात कर मछुआ समाज के गौरव को बढ़ाने के लिए कश्मीर का नाम महर्षि कश्यप रखने के माँग करेंगे।
Leave a Reply