50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, 70 जिलों में बारिश, आईएमडी ने यूपी के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Written by

in

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में बारिश,वज्रपात और आंधी से मौसम पूरी तरह बदल गया है। यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़कर फिर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना भी जताई‌ है। शनिवार को 70 जिलो में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है,इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

*इन जिलों में अलर्ट*

शनिवार को लखनऊ,नोएडा, गाजियाबाद,सहारनपुर,शामली, मेरठ,बागपत,बिजनौर,अमरोहा,संभल,बदायूं,बरेली,आगरा,मथुरा,फिरोजाबाद,ललितपुर,झांसी,हमीरपुर,बांदा रामपुर,हरदोई,उन्नाव,सीतापुर,कानपुर,रायबरेली,लखीमपुर खीरी, गोंडा, अयोध्या,श्रावस्ती,बहराइच,अंबेडकर नगर, बलिया, मऊ,देवरिया,गोरखपुर, आजमगढ़,महराजगंज,कुशीनगर, बलरामपुर,कन्नौज और सिद्धार्थनगर में गरज चमक के साथ बारिश होगी।इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है।

*24 घंटे में बढ़ेगा तापमान*

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 3 से 4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। अनुमान है कि अगले 24 घंटे बाद यूपी के कई जिलों में तापमान में अचानक 4 से 8 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है।

*बांदा सबसे गर्म*

लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार बांदा सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 42.2 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।लखीमपुर खीरी में सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *