‘बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए’, बाबरी दंगे पर क्या बोल गए दिग्विजय

अयोध्या के विवादित ढांचे पर कांग्रेस सांसद का अजीबो-गरीब बयान आया है, दिग्विजय सिंह भोपाल में स्पीच दे रहे थे…इस दौरान उन्होंने बाबरी विध्वंस के वक्त दंगे का कसूरवार खुद को बता दिया जैसे दिग्विजय सिंह के लिए दंगा गुनाह नहीं उपलब्धि हो…स्पीच देते हुए कांग्रेस सांसद इतने कॉन्फिडेंट थे…कि उन्होंने जुबान फिसलने पर माफी तक नहीं मांगी…और पूरी कहानी को एक झटके में परोस दिया…हिंदू मुसलमान से लेकर बाबरी दंगे तक…सुबकुछ अपने सिर मढ़ दिया.

दिग्विजय सिंह भोपाल में अपनी उपलब्धि गिना रहे थे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक के करियर का बखान कर रहे थे…लेकिन बाबरी के नाम दंगे का जो पैगाम उन्होंने दिया है…वो काफी हैरान करने वाला है. उन्होंने डंके की चोट पर कहा- ”जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी उस वक्त वो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे” साथ ही कहा- हिंदू मुसलमानों को जोड़कर उन्होंने दंगा-फसाद की पूरी कोशिश की”

दिग्विजय सिंह के यही वो शब्द हैं…जो सुर्खियों में हैं..। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी उस वक्त मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था 1947 में भी दंगा नहीं हुआ लेकिन बाबरी मस्जिद पर दंगा हुआ, लेकिन हिंदू मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की. दंगे की कोशिश वाले बयान पर सुधार और संभलने का मौका भी नहीं मिला…तब तक बीजेपी ने नहले पर दहला दे मारा..।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *