मानसून देगा जल्दी दस्तक

Written by

in

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने भी कहा है कि इस बार मानसून केरल में तय समय से पहले दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के अनुसार केरल में आमतौर पर मानसून 1 जून को आता है, लेकिन इस साल 26 मई के आसपास आने की संभावना है, जो सामान्य तारीख से करीब छह दिन पहले है। यह 2009 के बाद पहला मौका हो सकता है जब मानसून इतनी जल्दी केरल में दस्तक देगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *