पुलिस झंडा दिवस पर एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने किया ध्वजारोहण

पुलिस झंडा दिवस पर एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने किया ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को दिलाया गौरव और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

गोरखपुर।पुलिस बल की शौर्य परंपरा, मान और प्रतिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान एसपी उत्तरी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए फ्लैग चिन्ह लगाकर कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज हमारी गौरवमयी परंपरा, अनुशासन और सेवा की भावना का प्रतीक है, जिसे हमेशा उच्च रखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय दीपांशी सिंह राठौर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस झंडा दिवस पर सभी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनता की सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहने का संकल्प दोहराया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *