गोरखपुर: नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा पंचम वित्त आयोग की धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम किया। रू 20.7 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण के बाद विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बस स्टेशन पर यात्रियों खासकर महिलाओ को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। नगर चेयरमैन ने इस दिक्कत को दूर किया, इसके लिए वो बधाई की पात्र हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग पांच सीटर शौचालय बना है। यह चौबीस घंटे खुलेगा। इसके लिए दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इसके साथ ही बस स्टेशन पर नेडा द्वारा जो शौचालय बना था, उसके स्थान पर विधायक निधि से दस यूरिनल और दो शौचालय बनाया जाएगा। इसके बन जाने से यात्रियों की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अन्त में चेयर मैन प्रीति उमर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।लोकार्पण के समय चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सुरेश उमर,बृजेश उमर, राकेश राय, दीपक गोंड, राजीव मिश्र, विनय तिवारी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, गंगा सागर शाही, प्रशांत शाही, डा बांके मिश्र, रमेश शाही, प्रकाश चन्द पांडेय, अतुल शाही, रवि साहनी, दिलीप निगम आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विधायक ने किया सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण

Leave a Reply