सहजनवां के लाल आशुतोष सिंह ने किया कमाल

“कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान”

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, (गोरखपुर)।

सहजनवां कस्बे के होनहार युवक आशुतोष सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशुतोष सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कमांडेंट तथा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर एक साथ सफलता प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

आशुतोष सिंह, ऋषिकेश सिंह के पुत्र एवं श्रीमती किरन सिंह के सुपुत्र हैं। जो सहजनवां कस्बे के निवासी है, इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कक्षा 12 तक लिटिल फ्लावर स्कूल, गीडा से पूर्ण की। वहीं कक्षा 10 में उन्होंने 93 प्रतिशत और कक्षा 12 में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर, विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

देश की सेवा का सपना लेकर आशुतोष सिंह ने अब तक कुल 12 एसएसबी इंटरव्यू दिए और अंततः अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सहजनवां क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

आशुतोष की इस उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिली है कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। आशुतोष के चाचा रवि प्रताप सिंह और हरेंद्र प्रताप सिंह के साथ क्षेत्र में उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सभी लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *