सहजनवा पुलिस की तत्परता: 6 घंटे में लापता भाई-बहन को सकुशल ढूंढ निकाला

संवाददाता – एस.पी. सिंह

सहजनवा, गोरखपुर।

थाना सहजनवा क्षेत्र में लापता हुए दो मासूम भाई-बहन को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार नीतू पत्नी उमेश, निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर ने बीती रात अपने दो बच्चों अंजलि (10 वर्ष) और राज (7 वर्ष) के अचानक लापता होने की सूचना थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

थाना प्रभारी सहजनवा महेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर विशाल सिंह और सब इंस्पेक्टर सुरेश यादव ने पुलिस टीम के साथ तेजी से तलाश अभियान चलाया। करीब 6 घंटे की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

जांच में पता चला कि दोनों बच्चे घर से निकलकर पास के एक मैरिज हॉल में खाना खाने चले गए थे। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *