रमेश मिश्रा के गोरखपुर आगमन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने किया भव्य स्वागत
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के जोनल सेक्रेटरी श्री रमेश मिश्रा के गोरखपुर प्रथम आगमन पर आज रेलवे स्टेशन पर उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि बीते 14 जून 2026 को संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन की आम सभा में श्री रमेश मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया था। उत्तर प्रदेश श्रम आयुक्त (लेबर कमिश्नर) कार्यालय द्वारा इस चुनाव को आधिकारिक रूप से पंजीकृत किए जाने के बाद दिनांक 04 अगस्त 2026 को वे शाम लगभग 05:00 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्टेशन पहुंचते ही पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के सहायक महामंत्री श्री विनोद कुमार राय के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रेल कर्मचारियों और केंद्रीय पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ श्री रमेश मिश्रा को फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान “रमेश मिश्रा विनोद राय ज़िंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।कर्मचारियों का मानना है कि श्री रमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व और श्री विनोद कुमार राय के सांगठनिक अनुभव की जुगलबंदी से यूनियन को एक नई दिशा मिलेगी और रेलकर्मियों की हर जायज मांग को मजबूती से पूरा कराया जा सकेगा। बनारस से आए अरविंद जी का भी स्टेशन पर स्वागत समारोह के बाद सभी पदाधिकारी और रेल कर्मचारी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय, गोरखपुर पहुंचे। संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने सभी यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समय से उपस्थित होकर इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जी, दीपक चौधरी, के.यम. मिश्रा, ईश्वर चंद विद्यासागर, कुलदीप मणि त्रिपाठी, फिरोजुल हक़, शमशाद अहमद लक्ष्मी श्रीवास्तव वाई.पी. गुप्ता अखिलेश त्रिपाठी,अंशुमाल पाठक, अभिषेक गुप्ता, पुनीत शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, अनुराग खरे, दीपक प्रजापति, अजय त्रिपाठी, बृजपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजकुमार यादव, राजू रावत, नूर आलम, धीरज यादव, मनोज शुक्ला, दिनेश शर्मा प्रदीप कुमार के.के. तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, , राजन कनौजिया, संजय धर, अशोक वर्मा, राकेश सिंह, नीलांबर, सत्य प्रकाश, अजीत सिंह, राजेश सिंह, बृजेश वकील, सतीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संजीव धर, जे.पी. सिंह, अल्बर्ट पीटर, नूर आलम, अनिल गौतम, हरिकेश बहादुर, संदीप सिंह, नंदन चौधरी,लक्ष्मी , राज कुमार गुप्ता, कैलाश राजभर, उमेश राम, योगेन्द्र पाल, अखिलेश त्रिपाठी, राज कुमार मुर्मू, अमर नाथ पटवा, हेमंत, के.के. मद्धेशिया, सुनील कुमार, सूरज गुप्ता सहित संघ के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रेल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply