डीएम ने कलेक्ट्रेट142 कर्मचारियों को वितरित किया रेनकोट, छाता

डीएम ने कलेक्ट्रेट142 कर्मचारियों को वितरित किया रेनकोट, छाता
बरसात से कोई कर्मचारी भीगने ना पाए स्वास्थ्य के प्रति रखें अपना ख्याल_ डीएम
गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश कलेक्ट्रेट परिसर पर्यटन भवन पर अपने कर्मचारियों लिपिक वर्गीय/आशुलिपको 64 नजारत अर्दली वाहन चालक 78 कुल 142 कलेक्ट कर्मचारी

को बरसात से बचने के लिए रेनकोट छाता वितरित किये। बरसात के मौसम में कोई कर्मचारी भीगने ना पाए सुचारू रूप से अपने घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जा सके जिसकी सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट प्रशासन अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सदैव तत्पर रहता है आज कलेक्ट कर्मचारी रेनकोट और छाता पाकर प्रफुल्लित हो गए। और जिलाधिकारी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि बरसात होने पर भी कोई कर्मचारी बहाने बाजी ना करने पाए वह अपनी ड्यूटी के प्रति सदैव तत्पर रहे समय से ड्यूटी पर आए जिससे सरकारी कार्य बाधित न होने पाए और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे अंडर ट्रेनिग उप जिला अधिकारी दीपक सिंह कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ मंत्री विशेष शुक्ला कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव संयुक्त सचिव सुग्रीव कुमार कचहरी क्लब कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *