रोहिणी नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से हुई मौत

रोहिणी नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से हुई मौत       संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर ।चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आया जहां पर अपने साथियों संग नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नौतनवा, ठूठी चौराहा महाराजगंज निवासी आसिफ उम्र 14 वर्ष पुत्र शमशाद चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बहादुर अली शेखपूरवा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई लिखाई करता था। परिजनों के मुताबिक आसिफ फर्टिलाइजर अंतर्गत स्थित मदन मोहन कॉलेज में कक्षा नवी का छात्र था उसकी दो-तीन दिन से तबीयत खराब थी जिसके वजह से वह स्कूल नहीं गया था। आज दिन में लगभग 3:30 बजे अपने दो-तीन साथियों के साथ रोहिण नदी रामपुर वंधे के किनारे छोटी पुलिया के पास में जाकर नहाने लगा जिससे गहरे पानी में चला गया और डूब गया ।सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से किशोर की नदी में तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक नदी में डूबे किशोर की बॉडी बरामद नहीं हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *