विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में लैब सुपर वाइजर के पद पर कार्यरत श्री अरविन्द कुमार

गोरखपुर: दीनदायल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में लैब सुपर वाइजर के पद पर कार्यरत श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव का आज असामयिक निधन हो जाने कारण विश्वविद्यालय परिवार द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।
प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में आयोजित शोक सभा में कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, शिक्षकगण, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा के पश्चात विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं अन्य प्रशासनिक कार्य स्थगित कर दिया गया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन के परिणाम आज जारी कर दिए गए। परास्नातक कृषि, एमएड एवं सभी स्नातक कार्यक्रमों के सीट आवंटन परिणाम कल शाम घोषित किए जाएंगे।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर लॉग इन कर देख सकेंगे। इन कार्यक्रमों के कट ऑफ भी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। सीट आवंटन के अनुसार अभ्यर्थी अपना प्रवेश शुल्क 2 अगस्त तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
आज जिन विषयों के सीट आवंटन परिणाम घोषित हुए उनमें मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इतिहास,दृश्य कला, प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र, गणित, ऍम. एससी. वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, भौतिकी , इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, ऍम.कॉम., ऍम.बी.ए., एल.एल.ऍम., ऍम.एड. प्रमुख हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *