विधान परिषद सदस्य ने विकास निधि से राजनीति विज्ञान विभाग को दस लाख धनराशि की कि संस्तुति

विधान परिषद सदस्य ने विकास निधि से राजनीति विज्ञान विभाग को दस लाख धनराशि की कि संस्तुति
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने विकास निधि से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को दस लाख की धनराशि प्रदान करने की पहल की है।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर को लिखे पत्र में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में दो कक्षों के निर्माण के लिए अपने विकास निधि से दस लाख की धनराशि प्रदान किये जाने की संस्तुति की है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने इस पहल का स्वागत किया है। कुलपति ने कहा की जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसी पहल से विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं शोध संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
राजनीति विज्ञान विभाग विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विभागों में है। इस विषय में छात्रों की विशेष रुचि रहती है जिसकी वजह से विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक होती है। नए कक्षों के निर्माण से विभाग विद्यार्थियों की शिक्षण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *