आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी

आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी
गोला । गोला तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बड़हलगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। बच्चों के द्बारा विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने बच्चों को आजादी के 77 वां अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर शहीदों के विषय पर विस्तार से समझाया गया। प्रधानाध्यापक हरी लाल निषाद ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए सभी सम्मानित जनता से अपील किया।इस अवसर पर राम किशुन सिंह धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनीता आदि शिक्षक एवं अभिभावकगण मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *