Author: Shishir Srivastava
-

माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जलवा ही जलवा है। उनके अदा और हुस्न के कदरदान की लंबी लिस्ट है। माही श्रीवास्तव के हमेशा हिट और वायरल गाने अक्सर देखने को और सुनने को मिलते हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव भोजपुरी की पापुलर सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ लेकर अपने फैंस और ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। यह गाना सुनते ही लोगों का मिजाज मस्त हो जा रहा है तो वहीं इस गाने का वीडियो देखते ही लोगों का दिल दीवाना मस्ताना होता जा रहा है। यह बात तो तय है कि माही श्रीवास्तव जब-जब लाल रंग की साड़ी पहनती हैं तो जलजला आ जाता है और उनके लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है।वह अपने हुस्न से कयामत ढा देती हैं। इस गाने के वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, जिसमें माही श्रीवास्तव लाल कलर की साड़ी ब्लाउज पहने जानदार लटके झटके मार-मार कर लोगों पर बिजलियां गिरा रही हैं। यह गाना काफी रिच और भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। ये लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने को आप सब अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देकर अपना फुल सपोर्ट दें। ये सांग बहुत मजेदार है, इसकी शूटिंग करने में हम सबने खूब इंज्वॉय किया था। अच्छे-अच्छे कॉन्सेप्ट पर बेस्ट से बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं और साथ ही साथ सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूं।’
-
323 ग्रामीण विधानसभा में डोर-टू-डोर अभियान से बढ़ी मतदाता जागरूकता, एईआरओ अरविंद नाथ पांडेय कर रहे एलान
गोरखपुर। 323 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को लेकर एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने का अभियान तेजी पकड़ चुका है। एईआरओ/नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय अपने सहयोगियों विद्या पांडेय सहित पूरी टीम के साथ लगातार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर घर-घर एलान कर रहे हैं। टीम लोगों से अपील कर रही है कि वे एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर समय से जमा करें, जिससे मतदाता सूची को और अधिक सटीक व अद्यतन बनाया जा सके।
अधिकारियों ने आज सूरजकुंड, जाफराबाजार, रसूलपुर, माधोपुर, तकिया, कवलदह, दरिया चक, सूर्य बिहार कॉलोनी, हुमायूपुर, तिवारीपुर, घोषीपुर और अलीनगर सहित कई इलाकों में व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने मोहल्लों में माइक के माध्यम से एलाउस कर बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना एसआईआर गणना प्रपत्र बीएलओ से प्राप्त कर अवश्य भरना चाहिए। ऐसा करने से मतदाता सूची में सही जानकारी अपडेट होती है और प्रत्येक योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होता।
अभियान के दौरान एईआरओ अरविंद नाथ पांडेय ने लोगों को समझाते हुए कहा कि एसआईआर प्रपत्र भरना एक अत्यंत सरल प्रक्रिया है, जिसे पूरा करने में केवल कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन इसका प्रभाव पूरे निर्वाचन तंत्र पर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को प्रपत्र भरने में दिक्कत होती है, उनके लिए बीएलओ और टीम के सदस्य हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। टीम घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र मतदाता पीछे न रह जाए।
मोहल्लों में एलान करते हुए अधिकारियों ने कहा कि “जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं। इसलिए सभी लोग अपने घरों से निकलें, एसआईआर गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सही-सही भरें और समय से जमा जरूर करें।” टीम लोगों को यह भी बता रही है कि गलत या अधूरी जानकारी से मतदाता सूची प्रभावित होती है, इसलिए हर विवरण ध्यानपूर्वक लिखा जाए।
अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों ने स्वयं आगे बढ़कर एसआईआर फॉर्म प्राप्त किए और भरकर तुरंत बीएलओ को जमा भी किया। घर-घर चल रहे इस जन-जागरूकता अभियान के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार क्षेत्र में अधिकतम मतदाता एसआईआर गणना प्रपत्र भरेंगे, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और व्यापक तैयार हो सकेगी।
-

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी पार्टी काली शंकर यदुवंशी ने डाॅ काशी प्रसाद जायसवाल के जन्म दिवस पर किया माल्यार्पण
आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने महान विद्वान डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के जन्म जयंती पर गोरखपुर महानगर वार्ड नंबर 46 शक्ति नगर स्थित पार्क में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए इस महान विद्वान व्यक्तित्व को भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग किया.
इस अवसर पर काली शंकर यदुवंशी ने इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक विलक्षण, प्रतिभायुक्त, प्रसिद्ध साहित्यकार, इतिहासकार, पुरातत्व वेत्ता, राष्ट्र धरोहर, प्राचीन लिपि मर्मज्ञ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी व बहुभाषी विद्वान थे।
इस अवसर पर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय कुमार जायसवाल ने मांग किया कि उत्तर प्रदेश सरकार इनके जन्म दिवस पर सरकारी रूप से मनाने की घोषणा करें तथा उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए और महत्वपूर्ण स्थान पर उनकी मूर्ति भी स्थापित कराई जाए.
इस अवसर पर सूरज जायसवाल, बद्री जायसवाल, कन्हैया जैसवाल, जयप्रकाश जयसवाल, सत्य प्रकाश, श्रीराम, अजीत शर्मा, चंदन पटेल, रवि शर्मा आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.
News Courtesy : काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी,(वन भारत सिटीजन पार्टी)।
-

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी
अमेरिका ब्रेकिंग । व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड कर्मियों पर संदिग्ध टार्गेटेड अटैक में गोलीबारी हुई, दोनों की हालत गंभीर है।
हमलावर मुठभेड़ में घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में है।संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था।
एफबीआई मामले की जांच संभावित आतंकी हमले के रूप में कर रही है। हमले का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है।
-

‘ब्राह्मण बहू’ की टिप्पणी पर आइएएस पर बड़ी कार्यवाही
ब्राह्मण बहू वाली टिप्पणी पर IAS संतोष वर्मा पर बड़ी कार्रवाई की गई है, सरकार ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है और विवादित बयान पर कठोर रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जातिगत टिप्पणी के रूप में देखे जा रहे इस बयान को शासन ने अत्यंत अनुचित, आपत्तिजनक और सेवा आचरण के विपरीत माना है, इसी आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।
-

322 शहर विधानसभा में एनसीसी कैडेट्स मैदान में उतरे, घर-घर जाकर कराएंगे SIR गणना प्रपत्र भराव
गोरखपुर। 322 शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान को नई गति देने के लिए आज से एनसीसी कैडेट्स को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में ईआरओ/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने एनसीसी कैडेट्स को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले में जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक एसआईआर गणना प्रपत्र भरने से वंचित न रहे।

बैठक में एसडीएम ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स का मुख्य कार्य शहर के घर-घर जाकर यह पूछना होगा कि मतदाता को बीएलओ से एसआईआर गणना प्रपत्र प्राप्त हुआ है या नहीं। यदि किसी मतदाता को फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है, तो कैडेट्स बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर स्वयं उनके घर पहुंचाएंगे। इसके अलावा जिन मतदाताओं को फॉर्म मिल चुका है, लेकिन उन्होंने अभी तक उसे भरकर जमा नहीं किया है, उन लोगों से वार्ता कर कैडेट्स उन्हें फॉर्म भरवाकर जमा कराने में भी सहायता करेंगे।
एसडीएम दीपक गुप्ता ने कैडेट्स को बताया कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 4 दिसंबर तक शहर विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए, और यह तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक समय से फॉर्म भरकर जमा कर दे।
उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि युवा ऊर्जा और अनुशासन से भरे ये कैडेट्स समाज में सकारात्मक संदेश देने में सक्षम हैं। इनके घर-घर पहुंचने से न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि फॉर्म भरने की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी। एसडीएम ने सभी कैडेट्स को यह भी निर्देश दिया कि वे लोगों को यह समझाएं कि एसआईआर प्रपत्र भरना एक सरल और अनिवार्य प्रक्रिया है, जो मतदाता सूची को सटीक बनाने में मदद करता है।
बैठक में कैडेट्स को यह भी बताया गया कि कई बार लोग अनभिज्ञ होते हैं या फॉर्म भरने में कठिनाई महसूस करते हैं। ऐसे में कैडेट्स का मुख्य दायित्व होगा कि वे धैर्यपूर्वक मतदाताओं को जानकारी दें, उन्हें फॉर्म के प्रत्येक कॉलम को समझाएं और आवश्यकतानुसार सही-सही भरने में सहयोग करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि फॉर्म में कोई त्रुटि न रहे और उसे तुरंत बीएलओ को जमा किया जा सके।
एनसीसी कैडेट्स ने इस अभियान में पूरे उत्साह से शामिल होने की प्रतिबद्धता जताई। उनका कहना था कि यह अभियान न केवल सामाजिक सेवा का अवसर है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने का भी माध्यम है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में कैडेट्स आज से ही सक्रिय हो गए हैं और लोगों को जागरूक करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी से 4 दिसंबर तक 322 शहर विधानसभा के सभी पात्र मतदाताओं द्वारा एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर जमा करने का लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा। इससे न केवल मतदाता सूची मजबूत होगी बल्कि आगामी चुनावों में किसी भी नागरिक का नाम छूटने का जोखिम भी समाप्त हो जाएगा।





