Category: मनोरंजन

  • गोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत

    गोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत

    गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के साथ, एस एस पी साहब के परिवार के साथ तथा शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


    कार्यक्रम की शुरुआत सुशील श्रीवास्तव और डॉ० आकांक्षा के सुपुत्र आकर्ष के हाथों दीप प्रज्वलित कर के की गई।

    कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, पारंपरिक परिधानों और डांडिया-गरबा के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। अतिथियों और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

    इस भव्य आयोजन का नेतृत्व आकर्ष मूवीज के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। दोनों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। डांडिया और गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और परिवारों को साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि आकर्ष मूवीज का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और लोगों को बेहतर आयोजन उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी इसी तरह के भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

    कार्यक्रम में शहर की गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति और लोगों के उत्साह ने डांडिया नाइट को विशेष बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों गोरखपुर के डीएम, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक, जेलर, एसप सिटी ,एसएस साउथ, मेयर साहब, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, CMO सहयोगियों और उपस्थित लोगों को दिल से धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

  • गोरखपुर और देवरिया में फिर सजेगी डांडिया की महफिल, ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन

    गोरखपुर और देवरिया में फिर सजेगी डांडिया की महफिल, ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा सीजन-4; देवरिया और गोरखपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, डांस, पुरस्कार और मनोरंजन का होगा संगम।


    गोरखपुर/देवरिया नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी पूर्वांचल के लोगों के लिए ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपने चौथे सीजन में प्रवेश कर रहा है।

    आयोजन का उद्देश्य लोगों को सांस्कृतिक विरासत, संगीत और उत्सव की परंपरा से जोड़ना है।

    आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 16 और 17 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स, देवरिया में होगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को नारायणी ब्लॉसम रिजॉर्ट, मेडिकल रोड, गुलरिहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी। वहीं, 19 और 20 अक्टूबर को न्यू गोल्डेन मैरिज लॉन, कैलाशपुरी कॉलोनी, सिंघड़िया, कुड़ाघाट, गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए लाइव म्यूजिक, डांस, फूड स्टॉल, पंजाबी ढोल, लकी ड्रॉ और आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।


    Special Media Partner

    मीडिया पार्टनर निष्पक्ष टुडे पर हर प्रोग्राम की जानकारी मिलती रहेगी ।


    बुकिंग पार्टनर के रूप में BookMyShow जुड़ा हुआ है, जबकि विभिन्न संस्थान और मीडिया साझेदार भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि यह डांडिया महोत्सव पूर्वांचल के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक होगा।

    महत्वपूर्ण बिंदु:

    🔹 16-17 अक्टूबर: महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स, देवरिया
    🔹 18 अक्टूबर: नारायणी ब्लॉसम रिजॉर्ट, मेडिकल रोड, गुलरिहा, गोरखपुर
    🔹 19-20 अक्टूबर: न्यू गोल्डेन मैरिज लॉन, कैलाशपुरी कॉलोनी, सिंघड़िया, कुड़ाघाट, गोरखपुर
    🔹 आकर्षण: डांडिया, लाइव म्यूजिक, पंजाबी ढोल, फूड स्टॉल, लकी ड्रॉ व पुरस्कार
    🔹 प्रवेश हेतु: आधार कार्ड अनिवार्य
    🔹 बुकिंग: BookMyShow के माध्यम से उपलब्ध।

  • ‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत

    ‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत

    सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भक्ति भाव से भरपूर एक नया बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज किया है। जिसे कांवड़ियों व शिव भक्तों एवं संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस बोलबम गीत में हिट पर हिट गाने देने वाली भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी शानदार नृत्य शैली और भावपूर्ण अभिनय से सबका मन मोह है। वहीं पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस भक्तिगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक श्रद्धालु के रूप में शिव शंभू के दरबार में अपनी अर्जी लगाती है और कहती है कि ‘हे कैलाश के निवासी, आप देवों के देव महादेव हैं। हमारे ऊपर भी एक नजर घुमा दीजिए और जीवन की हर परेशानी व दुख-दर्द को दूर कीजिए।’ इस भक्ति गीत का संगीत और गीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इसका फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है, जोकि देखने में बहुत प्यारा लग रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/AliNV0oo2bo?si=isLvomT4OCWY1jVj

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ाकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म ​निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले लाखों शिव भक्तों और कांवड़ियों के लिए हमने बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज़ किया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आएगा।’
    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस बोलबम गीत का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी है। क्योंकि सावन के इस पावन माह भोलेबाबा का दर्शन करना मन बहुत सकून देता है। इस गीत में भक्ति भाव में काम करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा। इस गीत को प्यार देने के लिए सभी दर्शकों को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
    ​​सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘देवों के देव महादेव से जुड़ा भक्ति गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस बोलबम गीत को गाते समय मुझे अलग ही भक्ति की अनुभूति हुई थी। इतना प्यारा बोल बम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’
    ​

  • डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया का रोमांटिक गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ होडा भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया का रोमांटिक गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ होडा भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    बहुमुखी प्रतिभा के धनी जाने-माने डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा ना सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाते हैं, बल्कि गानों में भी जलवा बिखेरते हैं। ऐसे में देवों के देव महादेव की कृपा से सावन की पहली सोमवारी से पहले सौरभ शर्मा ने भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ नया भोजपुरी रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत ‘सिल्क वाली सड़िया’ से तहलका मचा दिया है। इस गाने को भोजपुरी संगीत जगत की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर-एक्टर राजा भोजपुरिया ने मधुर आवाज में गाया है। ​यह गाना ‘होडा भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और इंस्टाग्राम रील पर वायरल गया है। इस गाने के बोल बहुत ही सरल, ठेठ भोजपुरी मिठास से भरे और आसानी से जुबान पर चढ़ने वाले हैं। ​इस म्यूज़िक वीडियो में भोजपुरी जगत के डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा और खूबसूरत अदाकारा प्रियांशु सिंह की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री, चुलबुले अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

    लिंकः https://youtu.be/6V2SRRRCyYs?si=g-WNjZQIsWz-Gc6p

    गौरतलब है कि ये भोजपुरी गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ प्रीति इन्टरप्राईजेज के बैनर तले बनी बेहद संवेदनशील और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का है। इस फिल्म का ट्रेलर ‘होडा भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया गया है। बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई ये फ़िल्म खुद में बड़ी बात है।

    इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध पर केंद्रित है। सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करती इस फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं। लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं।

  • चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रही स्टार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की जोड़ी में खूब धमाल मचा रही है। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के कातिल अदाओं से भरपूर और सिंगर सृष्टि भारती की सुरीली में आवाज से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने यूट्यूब पर मात्र चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गाने की अपार सफलता पर संगीतप्रेमियों के बीच जश्न के जैसा माहौल बना हुआ है। ये मजेदार भोजपुरी लोकगीत फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर सृष्टि भारती की आवाज की खनक और गाने का रिदम हर किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, विडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने दिलकश अदाओं और एनर्जेटिक डांस से गाने में चार चांद लगा रही हैं और महफ़िल में गर्दा उड़ा रही हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव पारंपरिक भारतीय परिधान में ग्लैमरस लुक, चेहरे के बेहतरीन एक्सप्रेशन और डांस मूव्ज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जुगलबंदी को भोजपुरी म्यूजिक लवर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच है जो देखने में बड़ा ही मनमोहक लग रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/I28kHUqPIOs?si=CIBSjZXJ93r5a2ts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ​​(आरा) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि इस गाने को जिस उम्मीद के साथ बनाया गया था वह सफलता का परचम लहरा रहा है। इसका ठेठ भोजपुरिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस लोकगीत में सिंगर सृष्टि भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जुगलबंदी कमाल की है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

    अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट सुनकर ही मैं काफी एक्साइटेड थी और शूटिंग के समय ही लगा था कि ये गाना सुपरहिट साबित होगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना बेहतरीन लोकगीत की मेकिंग किया है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

  • कौशिक द्विवेदी को सपने मॉडलिंग एजेंसी प्रा.लि. ने दिया ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर 2026-2027’ का अवॉर्ड

    कौशिक द्विवेदी को सपने मॉडलिंग एजेंसी प्रा.लि. ने दिया ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर 2026-2027’ का अवॉर्ड

    मॉडलिंग, फैशन और मीडिया इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुके मॉडल-एक्टर कौशिक द्विवेदी ने फैशन की दुनियां में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि देश की प्रतिष्ठित एजेंसी ‘सपने मॉडलिंग एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से वर्ष 2026-2027 के लिए ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से कौशिक द्विवेदी को नवाजा गया है। यह अवॉर्ड कौशिक द्विवेदी को उनके असाधारण विजन और बेहतरीन योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित और सराहा गया।

    इस अवॉर्ड रूपी पुरस्कार व सम्मान प्राप्त करने पर कौशिक द्विवेदी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह सम्मान हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत, लगन और हमारे सहयोगियों के भरोसे का परिणाम है। ई-कॉमर्स और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में हम हमेशा से बेस्ट-इन-क्लास और क्रिएटिव शूट्स प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। यह ट्रॉफी हमें भविष्य में और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।’

    गौरतलब है कि सपने मॉडलिंग एजेंसी ने देश और दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स, मनोरंजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सफल कैंपेन और शूट्स का निर्माण किया है। यह फैशन, ई-कॉमर्स, ब्रांड प्रमोशन और एडवरटाइजिंग जगत की एक प्रमुख एजेंसी है। एजेंसी उच्च गुणवत्ता वाले फोटो-शूट, वीडियो-शूट और मॉडल मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करने के लिए जानी जाती है।

    इस एजेंसी ने जिन प्रमुख ब्रांड्स और प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर यह मुकाम हासिल किया है, उनमें शामिल हैं: फ्लिपकार्ट (Flipkart), मीशो (Meesho), अमेजन (Amazon)। साथ ही साथ सोनी लिव (SonyLIV), जी5 (ZEE5), एमटीवी (MTV), जियोहॉटस्टार (JioHotstar), नेटफ्लिक्स (Netflix), यूट्यूब (YouTube) और वूट (Voot) आदि इन प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर एजेंसी ने कई बड़े और सफल कमर्शियल ई-कॉमर्स शूट्स को अंजाम दिया है, जिन्हें खूब सराहा गया है।

     

  • धीरू यादव और अभिषेक यादव ‘अभि’ का कला एवं समाज सेवा का अद्भुत संगम, जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

    धीरू यादव और अभिषेक यादव ‘अभि’ का कला एवं समाज सेवा का अद्भुत संगम, जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

    भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म निर्माता-निर्देशक धीरू यादव ने ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को उनके जन्मदिन के खास मौके पर बधाई और ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक यादव ‘अभि’ को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि धीरू यादव ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक यादव ‘अभि’ को टैग करते हुए लिखा है कि ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अभिषेक यादव ‘अभि’ भइया। लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स: एक ही इवेंट में 5,700 लड़कियों को आत्मरक्षा (सेल्फ़-डिफ़ेंस) की ट्रेनिंग देने का रिकॉर्ड। यश भारती पुरस्कार: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति।’

    लिंकः https://www.instagram.com/p/DaYiDhfjlCC/?igsh=MXdocjBlbjE3Zmx4Yg==

    गौरतलब है कि फिल्म मेकर धीरू यादव की यह पोस्ट इस बात का गवाह है कि अभिषेक यादव ने इतनी कम उम्र में समाज के लिए जो योगदान दिया है, उसकी सराहना कला और फिल्म जगत के लोग भी दिल से करते हैं। दोनों के बीच के इस भाईचारे और सम्मान को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। धीरू यादव ने उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘यश भारती’ से सम्मानित और युवाओं के प्रेरणास्रोत अभिषेक यादव ‘अभि’ की उन असाधारण जीतों और रिकॉर्ड्स का जिक्र किया, जिन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया है।

    (more…)

  • लंबे अरसे बाद फिर एक्शन मूड में विशाल तिवारी, भोजपुरी फ़िल्म ‘शुभ आरती’ का ट्रेलर 10 जुलाई को ‘होडा भोजपुरी’ पर होगा रिलीज़

    लंबे अरसे बाद फिर एक्शन मूड में विशाल तिवारी, भोजपुरी फ़िल्म ‘शुभ आरती’ का ट्रेलर 10 जुलाई को ‘होडा भोजपुरी’ पर होगा रिलीज़

    सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘लड़ाई’ में खतरनाक एक्शन करके दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाले फिल्म स्टार विशाल सिंह एक बार फिर एक्शन मूड में दर्शकों को हैरत अंग्रेज करने वाले हैं। साथ ही साथ दुबारा सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ ऑडियंस का कुल एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। बता दें कि विशाल तिवारी और अंजना सिंह के शानदार अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘शुभ आरती’ का ऑफिशियल ट्रेलर आगामी 10 जुलाई, 2026 को शाम 5 बजे रिलीज़ होने जा रहा है। फ़िल्म का ट्रेलर प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी ‘होडा भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा। इस फ़िल्म का निर्देशन भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने और अनुभवी निर्देशक धनंजय तिवारी ने किया है, जिन्होंने कहानी को बेहद संजीदगी और भव्यता के साथ पर्दे पर उतारा है। इस पारिवारिक और संदेशपरक फ़िल्म में मुख्य भूमिका में विशाल तिवारी और अंजना सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड है।

    किन्नरी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। निर्माता मनोज के गुप्ता के मुताबिक, यह फ़िल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि इसके जरिए समाज को एक बेहद मजबूत और सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा। मुख्य कलाकार विशाल तिवारी, अंजना सिंह, मनोज गुप्ता, अंशु तिवारी, मिंटू शाह, ज्ञान आर्या, अमित पाठक, विनीता लंभते, देवेंद्र पाठक, डॉली सिंह आदि हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार दुर्गेश भट्ट, धरम हिंदुस्तानी, डीओपी नीरज त्रिपाठी, लाइन प्रोड्यूसर व ईपी अंकित तिवारी एवं विकास, एडिटर धरम सोनी, नृत्य निर्देशक विवेक थापा, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, पब्लिसिटी डिज़ाइनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग ने किया है। म्यूजिक पार्टनर होडा भोजपुरी हैं।

    फिल्म के हीरो विशाल सिंह ने कहा कि ‘इस फ़िल्म में मनोरंजन के साथ-साथ एक ऐसी कहानी है, जिससे हर परिवार खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। हमें पूरा भरोसा है कि 10 जुलाई को रिलीज़ होने वाला ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।’

  • डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

    डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार फिल्म भोज का ट्रेलर भोजपुरी समाज ने सराहा

    भोजपुरी भाषा को संवैधानिक रूप से ‘राजभाषा’ का दर्जा दिलाने की मांग में प्रख्यात निर्माता डॉ. एस. वी. अंचन द्वारा निर्मित और लेखक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) द्वारा लिखित भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्मस्टार डॉ. महेश कुमार अभिनीत फ़िल्म का ट्रेलर न केवल सिनेमाई दृष्टिकोण से प्रभावशाली है, बल्कि सामाजिक संदेश के मामले में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज फिल्म के ट्रेलर में सुपरस्टार डॉ. महेश कुमार का एक ओजस्वी और प्रभावशाली रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों भोजपुरी भाषियों की आवाज है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे डॉ. महेश कुमार ने ट्रेलर के माध्यम से सीधे तौर पर भोजपुरी समाज से अपील की है कि वे अपनी मातृभाषा के सम्मान के लिए एकजुट हों।

    सेफसी अंचन ग्रुप के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ के निर्माता डॉ. एस वी अंचन और श्रीमती प्रभावती पाटणे हैं। इस फिल्म के प्रख्यात लेखक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) ने लिखा है। फिल्म ‘भोज’ का कथानक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) के गहरे अनुभव और लेखन कौशल को दर्शाता है, जो भोजपुरी भाषी लोगों की अस्मिता और संघर्ष को पर्दे पर जीवंत करता है। डॉ. अंचन का विजन और डॉ. पाटणे का लेखन इस फिल्म को केवल एक व्यावसायिक फिल्म न बनाकर, एक ‘मिशन’ के रूप में स्थापित कर रहा है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग के रूप में अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। फिल्म के कुशल निर्देशन में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में धीरू यादव ने अपना महत्वपूर्ण तकनीकी योगदान दिया है। निर्देशक चंदन सिंह हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका डॉ. महेश कुमार हैं, उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह ने शानदार केमिस्ट्री जमाई है। साथ ही दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह, महेश आचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, तमन्ना मौर्य, सुबोध सेठ और मनोज द्विवेदी आदि हैं।

    फिल्म के ट्रेलर का लिंकः https://youtu.be/46opXa6lIPU?si=TPGkSmdwCt-V1xov

    गौरतलब है कि डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्म भोज के ट्रेलर में फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार ने भोजपुरी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलवाने के लिए भोजपुरी समाज से अपील की है, और सिग्नेचर कैंपेन के तौर पर मिस कॉल नंबर 91751 48038 जारी किया है। यह मिस कॉल न केवल फिल्म के समर्थन का प्रतीक है, बल्कि यह उन लाखों लोगों की सहमति है जो भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

  • माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    भोजपुरी संगीत जगत में हमेशा कुछ नया और बेहतरीन गाने पेश करने वाली बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर शानदार दस्तक दी है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रतिभा राज की धमाकेदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज किया गया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
    गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने का निर्माण काफी बड़े कैनवास पर किया है।इस लोकगीत में सिंगर प्रतिभा राज की आवाज का जादू खूब चल रहा है। वहीं गाने के वीडियो में यूपी-बिहार की भोजपुरिया माटी की खुशबू और लोक संस्कृति की झलक साफ देखने को मिल रही है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेर कर अपनी कातिल अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस सांग में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। गाने में उनके डांस मूव्स इतने जबरदस्त हैं कि फैंस उनके वीडियो से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

    लिंकः https://youtu.be/ZzYo5jlR_ks?si=veOIAYDpAf5Jcxs8

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ाकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    एमडी और निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा से भोजपुरी भाषा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। ‘पछताओगे बलम’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह हमारे पारंपरिक लोकगीतों की उस मिठास को वापस लाने का एक प्रयास है, जिसे आज की पीढ़ी भी पसंद करे। हमें पूरा भरोसा है कि यह गाना इस साल का सबसे बड़ा लोकगीत साबित होगा और दर्शकों का प्यार इसी तरह मिलता रहेगा।’
    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘जब मैंने पहली बार ‘पछताओगे बलम’ का ऑडियो सुना, तभी मुझे समझ आ गया था कि यह गाना सुपरहिट होने वाला है। रत्नाकर कुमार सर हमेशा कुछ ऐसा बनाते हैं जो परिवार के साथ देखा जा सके। इस लोकगीत को दर्शकों से मिल रही तारीफों और प्यार से मेरा दिल खुशी से भर गया है। यूट्यूब पर कमेंट्स देखकर बहुत खुशी हो रही है।’