Category: अन्य

  • देश दुनिया की खास खबरें

    देश दुनिया की खास खबरें

    🔸प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    🔸प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम की 114वीं कड़ी होगी

    🔸जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में एक अक्टूबर को 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें 16 सीटें कश्मीर और 24 सीटें जम्मू संभाग में हैं।

    🔸NIA ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई-माओवादी के आतंकियों द्वारा भारतीय सेना के जवान की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ के उत्तरी बस्तर जिले में 11 संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की है

    🔸मौसम विभाग ने तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और केरल में आज तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। गोआ, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में भी आने वाले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    🔸इस्रायली सुरक्षा बलों के हमले में हिज़बुल्‍लाह प्रमुख हसन नसरल्‍लाह की मौत के बाद इस्रायल के प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि जो भी पक्ष इस्रायल को निशाना बनाएंगे, उन्‍हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

  • मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नसरूल्लाह

    मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नसरूल्लाह

    हिज़बुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्लाह के मारे जाने की पुष्टि करते IDF के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ लेफ्टिनेंट जनरल हरज़ी हालेवी

    और मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह……

    इजरायल डिफेंस फोर्स ने दी जानकारी,
    अब दुनिया को डरा नहीं पाएगा नसरल्लाहः IDF,
    अन्य कमांडर के साथ मारा गया नसरल्लाहःIDF,
    हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर कल किया था इजरायल ने एयरस्ट्राइक

  • नेपाल ने बाल्मीकी नगर वैराज से भारी मात्रा में बड़ी गण्डक नदी में छोड़ा पानी

    नेपाल ने बाल्मीकी नगर वैराज से भारी मात्रा में बड़ी गण्डक नदी में छोड़ा पानी

    Breaking-कुशीनगर —

    – नेपाल ने बाल्मीकी नगर वैराज से भारी मात्रा में बड़ी गण्डक नदी में छोड़ा पानी
    – 3 लाख 84 हज़ार क्यूसेक से अधिक पानी नेपाल ने किया डिस्चार्ज
    – पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से बड़ी गण्डक नदी नारायणी में बढ़ा जलस्तर
    – जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर में एक बार फिर बाढ़ का मडराने लगा खतरा
    – कुशीनगर में दियारा क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन हुआ अलर्ट
    – प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का किया अपील
    – प्रशासन द्वारा लगातार गांवों में लगाई जा रही है मुनादी
    – मुनादी के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का किया जा रहा है अपील
    – पिछले दो दिनों से मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से बने बाढ़ का हालात
    – दो दिनों की भारी बरसात से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
    – खड्डा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में घुसने लगा नदी का पानी
    – शिवपुर, बसंतपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरचहवां, बकुलादह बालगोविंद छपरा आदि गांवों में बना बाढ़ का खतरा ।

  • नेतन्याहू का बड़ा बयान

    नेतन्याहू का बड़ा बयान

    नेतन्याहू का बड़ा बयान

    इस्लामी आतंकवाद को पूरी तरह खत्म कर के ही दम लेंगे!

    आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को पूरी तरह बर्बाद कर के रहेंगे।
    हिजबुल्लाह ने हमारे हजारों मासूम और बेगुनाह लोगों की जान ली है।
    हमने पहले हिजबुल्लाह को चेतावनी भी दी थी लेकिन वो नहीं सुधरा!
    जब तक हिजबुल्लाह लेबनान से रॉकेट फायरिंग नहीं रोकता है तब तक जंग जारी रहेगी।

    इजरायल की बहुत बड़ी कार्रवाई!

    लेबनान में इजरायल का भीषण हमला!
    हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर इजरायल ने की बमबारी!
    नसरल्लाह के घर में घुसकर इजरायल ने किया हमला!
    हमले में 6 इमारतें पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं।
    वॉर रूम में बैठकर हमले की निगरानी कर रहे थे इजरायल डिफेंस फ़ोर्स के अधिकारी।
    हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कार्यकारी परिषद का प्रमुख हाशेम सफीद्दीन!

  • 12 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ.

    12 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ.

    12 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ.

    1549 – फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या हुई।
    1665 – अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।
    1765 – मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।
    1812- प्रायद्वीपीय युद्ध: सल्मांका की लड़ाई के बाद वेलिंग्टन की कमान के तहत संयुक्त अंग्रेजी और पुर्तगाली सेना ने मैड्रिड में प्रवेश किया।
    1813 – ऑस्ट्रिया ने फ्रांस पर युद्ध की घोषणा की।
    1822 – सेंट वेल्स के बिशप थॉमस बर्गेस द्वारा सेंट डेविड कालेज (आधुनिक दिवस वेल्स के विश्वविद्यालय, लंपेटर) वेल्स में स्थापित किया गया।
    1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
    1873 – एक शांति संधि पर इंपीरियल रूस और खनाटे के खिवा के बीच हस्ताक्षर किया गया, जिसमें एक रूसी संरक्षक बना दिया।
    1879 – पहला राष्ट्रीय तीरंदाजी एसोसिएशन टूर्नामेंट शिकागो में स्थापित किया गया।
    1898 – स्पेनी-अमेरिकी युद्ध: क्यूबा में अमेरिकी और स्पेनिश बल खत्म किया गया।
    1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
    1909 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियानापोलिस मोटर स्पीड वे खोला गया।
    1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की।
    1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई।
    1927 – बर्डो थोडोल को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के द तिब्बती किताब ऑफ द डेड के रूप में प्रकाशित किया गया।
    1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे।
    1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
    1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया।
    1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
    1944 – फालाइज पॉकेट की लड़ाई का आरम्भ हुआ।
    1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले।
    1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया।
    1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
    1961 – संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय समुद्री आयोग की स्थापना की गयी।
    1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए।
    1971- सीरिया ने सीमा पर हो रहे विवाद के कारण जॉर्डन के साथ राजनयिक संबंधों समाप्त किया।
    1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
    1976 – लेबनान की राजधानी बैरुत के निकट इस देश के सैनिकों ने तल्ले जातर नामक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर का परिवेष्टन करने के बाद इसमें भयानक जनसंहार किया।
    1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
    1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
    1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
    1985 – जापान एयरलाइंस की उड़ान 123 जापान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 520 लोग मारे गए (इतिहास में सबसे खराब एकल विमान दुर्घटना)
    1990 – टाइरेनोसॉरस रेक्स या ‘टी रेक्स’ का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।
    1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
    2002 – रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।
    2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
    2004 – फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया।
    2004 – इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
    2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
    2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
    2008 – बृज बिहार रेलेवे क्रासिंग के निकट खड़ी कालिंदी एक्सप्रेश व पद्मावत एक्सप्रेस में हुए भिड़ंत से नई पाटी घायल हो गयी।
    2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
    2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
    2012 – 30 वे ओलिंपिक खेल का लंदन के में समापन किया गया।
    2019 – दक्षिण कोरिया ने जापान को अपनी पसंदीदा व्यापार सूची से हटाने का फैसला किया।
    2019 – चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनी।
    2019 – ग्वाटेमाला में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कंजरवेटिव उम्मीदवार अलेजांद्रो गियामाटेई ने जीत हासिल की।
    2020 – एक निजी भारतीय स्टार्टअप कंपनी Skyroot Aerospace ने एक अपर स्टेज के रॉकेट इंजन ‘रमन’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
    2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला देवी हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना ।
    2020 – इज़राइल ने उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली एरो-2 का सफल परीक्षण किया।
    2021 – अफगानिस्तान में तालिबानी उग्रवादियों के व्यापक क्षेत्र पर तेजी से कब्ज़ा जमाने को देखते हुए सरकार ने सेना प्रमुख को हटा दिया।
    2022 – संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास उदरशक्ति में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना की टुकड़ी मलेशिया रवाना हुई।
    2022 – गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सभी 24 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकाता का प्रमाण पत्र सौंपा।
    2022 – यूरोप के मोंटेनिग्रो में बंदूकधारी ने पारिवारिक विवाद के कारण 11 लोगों की हत्या की , 6 घायल।
    2023 – दिल्ली सेवा विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी , इसी के साथ अब यह कानून बन गया।
    2023 – हरियाणा में CM खट्टर ने आयुष्मान कार्ड की आय सीमा 1 लाख 80 से बढ़ाकर 3 लाख करने की घोषणा की।
    2023 – पुलिस को बम की सूचना मिलने पर फ्रांस का एफिल टावर खाली करवाया गया।
    2023 – राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ का वाहन पलटने से 1 जवान शहीद व 13 घायल हुए। मुकेश शास्त्री भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
    2023 – भारत हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती , पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा।
    2023 – भारतीय नौसेना ने संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के साथ द्विपक्षीय नौसेना समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।     12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति.

    1908 – रोबिन बनर्जी प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।
    1914 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
    1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ।
    1948 – सिद्दारमैया- एक भारतीय राजनेता हैं और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
    1972 – ज्ञानेंद्र केदारनाथ पांडे एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।

    12 अगस्त को हुए निधन

    1945 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
    1946 – काशीनाथ नारायण दीक्षित भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे (मतभेद)।
    1955 – जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात् जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।
    1973 – दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर – भाऊसाहेब बंदोदकर – गोवा , दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री थे ।
    1982 – भगवतशरण उपाध्याय- प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार।
    1997 – गुलशन कुमार टी-सीरीज़ संगीत लेबल के संस्थापक और एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता थे।
    2012 – प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे।
    2019 – पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमरेंद्र शरण का निधन हो गया।
    2020 – कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
    2023 – बल्गेरियाई बास्केटबॉल खिलाड़ी अतानास गोलोमेव (76) का निधन हुआ।
    2023 – फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय रग्बी यूनियन खिलाड़ी जैक्स रूजरी (78) का निधन हुआ।
    12 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
    श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस।
    श्री विक्रम साराभाई जन्म दिवस।
    श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस।
    विश्व युवा दिवस।
    पुस्तकाध्यक्ष दिवस (कन्फर्म नहीं )।
    विश्व हाथी दिवस।
    World Hirola Day
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है