समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपाल को सौपा ज्ञापन
महामहिम राज्यपाल महोदया,
उत्तर प्रदेश, राजभवन लखनऊ
द्वारा:-
जिलाधिकारी गोरखपुर।
विषय:उत्तर प्रदेश सहित जनपद गोरखपुर की लोक-महत्व की जन
समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी जनपद-गोरखपुर द्वारा प्रदर्शन कर जनसमस्याओं के निराकरण की मांग के सम्बन्ध में…..
महोदया : जनहित में सादर अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश सहित गोरखपुर जनपद में
प्रदेश सरकार, शासन व प्रशासन द्वारा लोकमहत्व के विषयों की निरन्तर उपेक्षा व अनदेखी की जा रही है।
जातीय आधार पर कानून व्यवस्था लागू की जा रही है तथा जाति, धर्म के आधार पर फर्जी एनकाउंटर व अन्य कार्यवाईयाँ हो रही हैं। महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों, थानों व
तहसीलों में एक जाति विशेष के लोगों की तैनाती दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में दुराचार व सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आये दिन घटित हो रही हैं। सत्ताधारी पार्टी
के कार्यकर्ता आये दिन बे-लगाम होकर थाने व तहसीलों में अधिकारियों व कर्मचारियों से खुलेआम मारपीट कर रहे है, जिसका ऑडियो- वीडियो आए दिन निरन्तर वायरल हो रहा है। जुल्म, ज्यादती, अत्याचार व भ्रष्टाचार चरम पर है। जिससे परेशान जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।इसलिए विवश होकर हम समाजवादी पार्टी जनपद गोरखपुर के लोग अपनी नैतिक एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हजारों की संख्या में
जिलाधिकारी गोरखपुर के कार्यालय पर शान्ति पूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन के माध्यम से
निम्नलिखित प्रकरणों व मुद्दों पर प्रभावी कार्यवाई की मांग करते हैं।मुख्य मुद्दे:-
1- अयोध्या राम मंदिर परिसर में सफाई का काम करने वाली दलित बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार करने वालों दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाय तथा पीड़ित बेटी को अबिलंब रुपए 10 लाख की सहायता प्रदान की जाए।
2- गोरखपुर सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश में खराब व लचर कानून व्यवस्था अबिलंब ठीक किया जाए
3- प्रदेश में बहन बेटियों के साथ निरंतर हो रहे सामूहिक हत्या,बलात्कार एवं छेड़छाड़ पर रोक लगाई जाए।
4- जाति, धर्म के आधार पर फर्जी एनकाउंटर में निर्दोषों की निर्मम हत्याएं बंद हो।
5- उत्तर प्रदेश सहित जनपद गोरखपुर में भूमि अधिग्रहण के नाम पर काश्तकारों की औने -पौने दाम पर ली जा रही जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाए।
6- अनियमित विद्युत कटौती एवं ध्वस्त विद्युत वितरण व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए।
7- थानों,तहसीलों एवं उच्च प्रशासनिक पदों पर जाति विशेष के आधार पर तैनाती जनहित में बंद की जाए तथा सरकारी कार्यों में जाति के आधार पर भेदभाव बंद हो।
8- भा.ज.पा. नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों का दुरुपयोग कर सत्ता संरक्षण में पी.डी.ए.की आवाज को दबाने के लिए किए जा रहे अराजक प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाए।
9- संबिधान के मंशा के अनुरूप विकास कार्यों एवं अन्य कार्यों में सभी जाति वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जातीय जनगणना अबिलंब कराया जाय।
10- जनपद गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ विभिषिका के कारण हो रही कटान से प्रभावित तथा पीड़ित लोगों की तत्काल अहेतुक सहायता एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
11- दी.द.उ.विश्वविद्यालय गोरखपुर को यथाशीघ्र केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाए।
12- बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तथा एम्स गोरखपुर में चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य जन सुविधाओं में अबिलंब सुधार किया जाय।:अतः महामहीम राज्यपाल महोदया से विनम्र निवेदन है कि
उक्त विषय की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें ।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, संजय कुमार,अमरेन्द्र निषाद, साधु यादव,रुपावती बेलदार,मनुरोजन यादव, जियाउल इस्लाम,संजय पहलवान, मिर्जा कदीर बेग,मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भूषण निषाद,अखिलेश यादव, शकील अंसारी, प्रमोद यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना भाई,हरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, गिरीश यादव, हीरालाल यादव, रामजतन यादव,हरी यादव, रवि यादव, शिव दुबे, शशिकांत दुबे, महेंद्र तिवारी, कीर्तिनिधि पांडे, जयप्रकाश यादव, नीरज शाही,श्याम देव निषाद, राहुल यादव अविनाश तिवारी हरेंद्र हैरी सन्तोष मौर्य बिन्दा देवी अख्तर जहां अनारकली मौर्य सुमन पासवान कंचन श्रीवास्तव महेंद्र यादव सन्तोष यादव गवीश दुबे अजय कन्नौजिया पतासी देवी सुशीला भारती उर्मिला देवी संजय सिंह स्वतन्त्र सिंह यादव मारकंडेय यादव मनीष कमांडो सुरेंद्र मौर्य संजय यादव रामनिरंजन यादव अमरजीत यादव सुनील यादव दयानंद विद्रोही अशोक चौधरी सच्चिदानंद यादव मनोज कुमार गौतम रणजीत पासवान अम्बरीष यादव गोली यादव अनूप यादव फ़िरदौस आलम अमित शाही नवाज लारी करुणा निधान रफीउल्लाह सलमानी प्रदीप यादव चन्द्रभान यादव जयराम यादव रामउग्रह यादव उपेन्द्र यादव सेराजुद्दीन रहमानी अर्जून यादव राम अजोर मौर्य पप्पू यादव धन्नजय सिंह सैथवार शिव प्रसाद यशपाल विश्वकर्मा लालजी यादव गणेश प्रजापति रमाशंकर यादव श्रीराम यादव श्रीकांत यादव तौफीक खान अशोक यादव धर्मेंद्र मौर्य रामहर्ष यादव धनपत यादव शिवशंकर गौड़ राजेश निषाद घनानंद यादव शैलेन्द्र धर्मेंद्र सुधीर प्रभाकर मनोज दुर्गेश आदि मौजूद रहे
Tag: #Akleshyadav #samajwadiparty
-

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपाल को सौपा ज्ञापन
-

बुलडोजर को फिर से मुद्दा बनाना अखिलेश यादव की बड़ी गलती,
यूपी उपचुनाव में भारी पड़ सकते हैं योगी
बुलडोजर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी -

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने हाईकोर्ट में डाली याचिका
लखनऊ
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने हाईकोर्ट में डाली याचिका
सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव में सांसद रामभुआल निषाद के चुनाव को रद्द करने की याचिका दाखिल
सुल्तानपुर में फिर से चुनाव कराने की याचिका की गई दाखिल मेनका गांधी की तरफ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशान्त सिंह अटल ने दाखिल की चुनाव याचिका। -

मैं अस्सी की 80 सीटें जीत जाऊँ फिर भी मुझे EVM पर भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव…

मैं अस्सी की 80 सीटें जीत जाऊँ फिर भी मुझे EVM पर भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव… -

अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर पेपर लीक तक, सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर पेपर लीक तक, सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जनता का जागरण काल आ गया है. उन्होंने कहा कि एक जीत और हुई है. अयोध्या की जीत का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो बचपन से यही सुनते आए हैं- होइहीं सोई जो राम रची राखा. ये है उसका फैसला जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे उसको लाने का दावा, वो खुद किसी के सहारे के हैं लाचार. उन्होंने ‘हम अयोध्या से लाए हैं उनके प्रेम का पैगाम…’ कविता भी सुनाई. -

सपाईयों ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया 51वां जन्म दिन
सपाईयों ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया 51वां जन्म दिन।
गोला।तहसील क्षेत्र के कौड़ीराम बड़हलगंज मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार के दिन विधान सभा अध्यक्ष रामनिरंजन यादव के अगुआई में सपाईयों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51 वां जन्म दिन मनाया गया।जन्म दिन के मौके पर सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले खुशियां मनाते हुये केक काटा तदोपरांत एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्म दिन की ढेर सारी मुबारकबाद देते हुये यह कामना की इनके मार्गदर्शन में पार्टी 2024 में लोकसभा की सफलता से अभिभूत होकर आगामी 2027 में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में भी सफलता का प्रतिमान स्थापित करें यही हम सभी की पार्टी और माननीय अखिलेश के लिये सच्ची मुबारकबाद होगी।जन्म दिन के मौके पर उपस्थित जनमानस ने पूरी श्रद्धा और बिश्वास के साथ यादगार स्वरूप एक पौधरोपण भी किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप यादव,जिला उपाध्यक्ष अजय कन्नौजिया ,जिला सचिव रविशंकर राय, नरसिंह राना, रामानंद साहनी,सुरेंद्र यादव,अफजल अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी,महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष महिमा गौतम,राजेश पाण्डेय, राजेश यादव,मृत्युंजय पाण्डेय, अरविंद यादव,रामवचन यादव,वीरपाल कन्नौजिया,मोहम्मद मुस्लीम, अरुण राय, हरिशंकर पाण्डेय, सूर्यनाथ यादव सूरज,जयप्रकाश यादव,त्रिलोकी आदि ढेर सारे समाजवादी विचारधारा के लोग उपस्थित रहे। -

अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय मनाया जाएगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर आज 12:30 बजे केक काटकर मनाया जायेगा तथा बेतियाहाता पार्क में पौधारोपण होगा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पुरे जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गांव गांव में बरगद पीपल और नीम का पौधारोपण होगा ।






अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर पेपर लीक तक, सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जनता का जागरण काल आ गया है. उन्होंने कहा कि एक जीत और हुई है. अयोध्या की जीत का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो बचपन से यही सुनते आए हैं- होइहीं सोई जो राम रची राखा. ये है उसका फैसला जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे उसको लाने का दावा, वो खुद किसी के सहारे के हैं लाचार. उन्होंने ‘हम अयोध्या से लाए हैं उनके प्रेम का पैगाम…’ कविता भी सुनाई.
सपाईयों ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया 51वां जन्म दिन।