Tag: #Art#cultural#program#london#up#india

  • राज्यों की बड़ी खबरें.

    राज्यों की बड़ी खबरें.

    भारत में AI हब बनाने के लिए 17.5 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश करेगा Microsoft, कंपनी का एशिया में ये अब तक का सबसे बड़ा इंवेस्टमेंट; CEO सत्या नडेला ने PM मोदी से की मुलाकात।

    IndiGo ने किया संकट से उबरने का दावा… कल से 1900 विमान भरेंगे उड़ान, सभी 138 रूट होंगे।

    अब एक ही फ्लाइट से दक्षिणी भूटान पहुंचेंगे पर्यटक, गेल्फू-कोलकाता रूट पर उड़ान सेवा शुरू।

    मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने अब सुरक्षा कारणों से किराए पर लिया हेलीकॉप्टर भी, अगले 3 महीने करेंगे हवाई यात्रा, हैदराबाद से बुलाए 8 बाउंसर भी।

    नवान्न ने 81 हजार BLO’s के लिए आवंटित किए 61 करोड़ रूपए, इनमें सहायक BLO, ERO, AERO के भत्ते भी, बांटने पर प्रति व्यक्ति मिलेंगे मात्र 6000 रूपए।

    कूचबिहार से लौटते ही बीमार गायक नचिकेता से मिलने बाइपास के समीप स्थित अस्पताल पहुंची CM ममता।

    TMC विरोधी अभियान का हथियार बनेगी ‘डर’ नामक शॉर्ट फिल्म! विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर पहुंचाएगी BJP

    ब्रिगेड मैदान में गीता पाठ के दौरान हुई विक्रेता के साथ मॉब लिंचिंग की घटना में मैदान थाने में FIR दर्ज।

    हुगली: मानकुंडू में सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षिका को घर में घुसकर बंदूक की नोक पर बनाया बंधक, गहने लूटकर बदमाश फरार, चंदननगर पुलिस जांच में जुटी।

    राहुल ने कहा- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती: चुनाव आयोग को कंट्रोल कर रही; SIR पर सदन के सामने 3 मांगें रखीं, 3 सवाल पूछे।

    कर्नाटक सरकार को बड़ा झटका, एक दिन के मासिक धर्म अवकाश के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक।

    2036 तक 7 में से 1 भारतीय सीनियर सिटीजन होगा:केंद्र बोला- देश की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही; इससे आर्थिक निर्भरता जैसी चुनौतियां बढ़ेगी।

    दिल्ली ब्लास्ट: एक और आरोपी नसीर मल्ला गिरफ्तार, कोर्ट ने सात दिन का एनआईए रिमांड दिया; आमिर की भी हुई पेशी।

    गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर।

    संसद में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बताया कैसे कांग्रेस सरकार में मलाईदार विभाग बांटे गए।

    बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर CM योगी सख्त, गोरखपुर में तैयार हुआ डिटेंशन सेंटर।

    IND Vs SA पहला टी-20; भारत की 101 रन से शानदार जीत।हार्दिक पांड्या की तूफानी 28 बाल पर 59 रन की पारी।

    पाकिस्तान: कराची में सिंधुदेश की मांग पर बढ़ा बवाल, सड़क पर उतरे लोग; जमकर हुई तोड़फोड़।

  • भारत से बाहर पहली बार ब्रिटेन में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह 

    भारत से बाहर पहली बार ब्रिटेन में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह 

    बुधवार, 22 जनवरी 2025, ब्रिटिश संसद, लंदन। ग्रेट ब्रिटेन में बसे उत्तर प्रदेशवासियों की संस्था, उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन (यूपीसीए), यूके ने ब्रिटिश संसद में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर यूपी मूल के प्रवासी, समाज के सम्मानित प्रतिनिधि, अनेक काउंसिलर और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था के प्रमुख सदस्य मनोज मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में और उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की । उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन (यूपीसीए), यूके के अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने बताया कि संस्था एक बड़े परिवार के रूप में अपनी संस्कृति, संस्कार और सेवा को प्राथमिकता देते हुए ” एक बने, नेक बने, और आगे बढ़ें ” के मंत्र से प्रेरित है।

    उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक ने वीडियो संदेश के माध्यम से आयोजन को संबोधित किया, शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

    ब्रिटिश सांसद नवेंदु मिश्रा, ब्रिटिश सांसद पद्म श्री बॉब ब्लैकमैन, पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा, और पूर्व लंदन डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा ने भारतीय समुदाय के ब्रिटेन के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक योगदान को अतुलनीय बताया। नवेंदु मिश्रा जी ने उत्तर प्रदेश निवासियों के ब्रिटेन में राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। यह पहली बार है कि भारत के बाहर उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। नवेंदु मिश्रा का परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश से है। सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भारत व उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा की और प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों के अंतरराष्ट्रीय योगदान को रेखांकित किया। श्री अग्रवाल ने अपने उत्तर प्रदेश की यात्रा के अनुभव साझा करते हुए ब्रिटेनवासियों से वहां भ्रमण का अनुरोध किया। यूपीसीए के महासचिव अश्वनी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के तेजी से हो रहे चहुंमुखी विकास पर रोचक जानकारी साझा की।
    अवनी, वंशिका और सान्वी ने गणपती और शिव वन्दन पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अयांश, मायरा, टीया, आर्या, रमिथ, स्पर्श और आरिया ने मंगल गान से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
    कार्यकता में सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र और कौन्सिलर व समाज कार्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया ।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यूपीका के वीरेंद्र मिश्रा, संतोष पांडेय, अरुण चौबे, राजेश विश्वकर्मा, वैशाली नागपाल, पियूषिता एवं राजीव गुप्ता , निष्ठा द्रिवेदी, आशीष मिश्रा, सुभाष बरनवाल, रोहिन ग्रोवर पंकज मिश्रा और इन्द्रेश मिश्रा ने अनवरत प्रयासो से कार्यक्रम योजनाबद्ध किया।

    इंग्लैंड के एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के आनंद श्रीवास्तव ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ” ऐसे आयोजन हमें और हमारी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कार , संस्कृति और ऐतिहासिकता के महत्व के बारे में बताते हैं।”

    अंत में मंच संचालक मनोज मिश्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की विशेष शुभकामनाएं दी।
    उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन (यूपीसीए), यूके अपनी संस्कृति और उत्तर प्रदेश के प्रचार हेतु प्रतिबद्ध है। इस सफल आयोजन से सभी सदस्य उत्साहित दिखे।