Tag: #Art#culture#breking#news#gorakhpur

  • KGMU में नर्सिंग छात्रा ने मुस्लिम इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

    KGMU में नर्सिंग छात्रा ने मुस्लिम इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    लखनऊ KGMU में नर्सिंग छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोपी डॉ. मोहम्मद आदिल के खिलाफ FIR कराई है। पीड़िता ने इसमें बताया कि डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया।

    इसके बाद फ्लैट पर बुलाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। धमकाया कि अगर किसी से कहा कि प्राइवेट फोटो वायरल कर देगा। कैसरबाग पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

    https://www.instagram.com/reel/DS7XWDakS1U/?igsh=ZzFpZW02YzNiNGNj

     

  • महिला मंडल द्वारा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का आयोजन

    महिला मंडल द्वारा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के सतत मार्गदर्शन में महिला मंडल विकास नगर, बरगदवा द्वारा बड़ा पार्क में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन-जन के कल्याण, सुख, शांति एवं समृद्धि की भावना के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान व्यासपीठ से आचार्य शैलेंद्र कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी वर्ष 2026 सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का साक्षी बनेगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2026 केवल एक तिथि नहीं, बल्कि नवचेतना, नवसंस्कार और नवमानव निर्माण का शुभ संकेत है।

    https://www.instagram.com/reel/DS7XWDakS1U/?igsh=ZzFpZW02YzNiNGNj

    संगीतकार प्रवीण गौतम एवं संजय द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

    मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने महिला मंडल की बहनों द्वारा विगत सात वर्षों से निरंतर संचालित गायत्री यज्ञ परंपरा की सराहना करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समन्वयक अशोक तिवारी, डॉ श्रीकर द्विवेदी, जगरनाथ द्विवेदी, अजय चौबे, परमानंद तिवारी, प्रो. के एन यादव, रमेश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, विंध्यवासिनी जी, अभिषेक प्रताप सिंह, दीप चंद गुप्ता, दिवाकर प्रसाद, जितेंद्र वर्मा, आभा श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, वंदना उपाध्याय, शीला जायसवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भाई बहिन उपस्थित रहे।

     

  • फेस पेंटिंग में सनी कुमार, अर्पित सिंह एवं चित्रकारी प्रतियोगिता में साक्षी , अंकिता, वंश कुमारी , नेहा रविदास, कीर्ति कुमार, हर्ष सोनकर प्रथम रहे

    फेस पेंटिंग में सनी कुमार, अर्पित सिंह एवं चित्रकारी प्रतियोगिता में साक्षी , अंकिता, वंश कुमारी , नेहा रविदास, कीर्ति कुमार, हर्ष सोनकर प्रथम रहे

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के शिल्पहट में चल रहे स्वदेशी मेले में आज दिनांक 22.12.2025 को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। आज की प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रविंद्र कुशवाहा , माया द्विवेदी, नीरज तिवारी रहे ।

    आज की प्रतियोगिता में लगभग 600 बच्चॅ ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग किए गए बच्चों में से फेस पेंटिंग में सनी कुमार, अर्पित सिंह प्रथम रहे द्वितीय स्थान पर अंकित चौहान, उर्वशी तथा तृतीय स्थान पर सौम्या त्रिपाठी रही इसी तरह चित्रकारी प्रतियोगिता में साक्षी, अंकित, वंश , नेहा रविदास, कीर्ति कुमार, हर्ष सोनकर अव्वल रहे तथा द्वितीय स्थान पर आर्या, शांति कुमारी, अनन्या जायसवाल, अर्थसेन, डाली प्रजापति तथा श्रुति दुबे, दिव्यांश चौधरी, अर्चिता सिंह ,रानी, निधि कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

    सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। आज के मेले में कार्य दिवस होते हुए भी काफी संख्या में लोग आए तथा खरीदारी की। मेले में अधिक ठंड होने के कारण कश्मीर से आए हुए कश्मीरी शाल, पशमीना , गरम कुर्ते, गरम सूट, जैकेट एवं ड्राई फ्रूट पर लोगों की खूब भीड़ जमी रही तथा जमकर खरीदारी की । गुड से बने हुए विशेष प्रकार के लड्डू भी लोगों के बीच लोकप्रिय रहा।

    आज की सांस्कृतिक संध्या में भजन एवं लोकगीतों ने दर्शकों को खूब झूमाया ।

    सभी अतिथियों का स्वागत मेला प्रमुख डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया तथा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण विभाग संयोजक डॉ अश्वनी द्विवेदी , ज्योति श्रीवास्तव एवं प्रभात कुमार ने किया।

  • “18 दिसंबर गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार”

    “18 दिसंबर गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार”

    🔸 *निजी कंपनियों के लिए खुला परमाणु ऊर्जा क्षेत्र*, लोकसभा में SHANTI बिल पास, रात 1 बजे बाद तक VB G RAM G बिल पर जारी रही चर्चा

    🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में अब सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 29.1 और रात को 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@7.5, राजसमंद@7

    🔸 *पीएम मोदी की विदेश यात्रा*: जॉर्डन-इथियोपिया के बाद ओमान पहुंचे पीएम

    🔸 डूंगरपुर: धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ की रहने वाली *छात्रा ने की आत्महत्या*, आरोप- दूसरे समुदाय के युवक द्वारा पीछा करने से थी आहत, युवक की गिरफ्तारी की मांग पर सर्व समाज का थाने पर धरना

    🔸 प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी चौराहे के पास *ट्रक में घुसी कार*, बनासकांठा निवासी युवक की हुई मौत, उज्जैन में दर्शन कर लौट रहा था

    🔸 गोगुंदा के सायरा क्षेत्र के सेमड़ गांव के *होटल में अवैध देह व्यापार का भांडाफोड*, पुलिस की कार्रवाई, होटल संचालक पकड़े, 31 युवक और 8 युवतियां हिरासत में

    🔸 पाकिस्तान ने *भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 23 जनवरी तक बढ़ाई*

    🔸 अहमदाबाद शहर के कई स्कूलों को *ईमेल से मिली बम की धमकी*

    🔸 *गोवा नाइटक्लब अग्निकांड*: लूथरा ब्रदर्स को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

    🔸 बांसवाड़ा: बुजुर्ग पर *जंगली सूअर का हमला*, घायल का एमजी हॉस्पिटल में इलाज जारी, मोटा गांव थाना क्षेत्र के देवजी होड़ा गांव की घटना

    🔸 इस हफ्ते के अंत में *मियामी में यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करेंगे अमेरिका और रूस*

    🔸 पाकिस्तान: जेल के बाहर धरना पड़ा भारी, *इमरान खान की बहनों के खिलाफ एंटी टेरर एक्ट में केस दर्ज*

    🔸 *अजब गजब न्यूज़*: राजस्थान में देसी खाने का स्वाद लेने आए एक विदेशी पर्यटक को परोसी गई बाजरे की रोटी और सब्जी, सब्जी तो साहब ने बड़े सलीके से खा ली , फिर उसे “महा कन्फ्यूजन” हुआ, सब्जी खत्म होते ही पास रखे जग के पानी से बाजरे की रोटी को प्लेट समझकर शुरू कर दिया धोना..

    🔸 पीएम जनआरोग्य योजना से जुड़ी मां योजना में आउट बाउंड पोर्टेबिलिटी कल से, अब तमिलनाडु और कर्नाटक को छोड़ *अन्य राज्यों में भी इलाज करा सकेंगे प्रदेशवासी*, देश का पहला ऐसा राज्य बना

    🔹 “भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज*: लखनऊ में घने कोहरे की वजह से साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच चौथा T20 मैच रद्द।

  • CM योगी द्वारा गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ।

    CM योगी द्वारा गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ।

    देश-दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनेगा यूपी : सीएम योगी

    युवाओं के स्केल को स्किल से जोड़ रही सरकार : सीएम योगी

    गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र में राजकीय आईटीआई का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    18 करोड़ रुपये की लागत से पावरग्रिड ने सीएसआर फंड से कराया है आईटीआई भवन का निर्माण

    गोरखपुर, 9 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा राज्य है। यहां के युवा अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। इनकी प्रतिभा की मांग देश और दुनिया के कई देशों में है। युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़कर प्रदेश को देश और दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनाया जाएगा।

    सीएम योगी मंगलवार दोपहर बाद गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के नरकटहा में नवनिर्मित राजकीय आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस आईटीआई का निर्माण पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से 18 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इसका संचालन प्रदेश सरकार की तरफ से कराया जाएगा। आईटीआई के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां 55 से 60 फीसदी आबादी कामकाजी यानी युवा है। इस हिसाब से यह सौभाग्य भी है कि यूपी देश का सबसे युवा राज्य है। यहां युवाओं की स्केल है और इस स्केल को स्किल से जोड़ना है।

    उद्योगों की डिमांड के अनुरूप ट्रेड में ट्रेंड होंगे युवा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को उद्योगों की डिमांड के अनुरूप ट्रेड में ट्रेंड कर रही है। इसके लिए गीडा में नाइलिट की शाखा के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे कैम्पस सलेक्शन के जरिये यहां के उद्योगों में ही युवाओं का समायोजन होगा। उन्होंने कहा कि पावरग्रिड की तरफ से बने आईटीआई में भी उद्योगों की मांग के अनुरूप ट्रेडों में युवाओं को स्किल्ड बनाया जाएगा।

    डेढ़ सौ से अधिक आईटीआई को जोड़ रहे अत्याधुनिक तकनीक से
    सीएम योगी ने कहा कि सरकार टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर डेढ़ सौ से अधिक आईटीआई को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। नौजवानों को आईटीआई में दीर्घकालिक और अल्पकालिक, दो प्रकार की प्रशिक्षण योजनाओं से जोड़कर आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। दीर्घकालिक योजना में इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड सीएनसी मशीन, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, थ्री डी प्रिंटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जा रहा है। इसी प्रकार अल्पकालिक योजना के अंतर्गत भी इलेक्ट्रिक व्हीकल, मेंटिनेस, वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन, ऑटोमेटिक बेल्डिंग मशीन, ऑटोमेटिक मैन्युफैक्चरिंग में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनस्किल्ड युवा कम मानदेय पाता है लेकिन जब वह स्किल्ड हो जाएगा तो अधिक मानदेय पाएगा।

    देश और दुनिया के लिए उपयोगी बनेंगे यूपी के नौजवान।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के जिन युवाओं को इजराइल भेजा गया, वे प्रति माह सवा लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्राप्त कर रहे हैं, उनका वहां रहना और खाना मुफ्त है। जर्मनी, जापानी सहित दुनिया के तमाम देशों में यूपी के युवाओं की मांग हो रही है। अगर हम यूपी के नौजवानों को ट्रेनिंग और लैंग्वेज के साथ जोड़ देंगे तो देश और दुनिया के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। यह न केवल इन नौजवानों के हित में बल्कि होगा बल्कि आने वाले समय में हम देश के अंदर सबसे अच्छा मैनपावर उपलब्ध कराने के हब के रूप में स्थापित होंगे।

    आईटीआई गीडा क्षेत्र की आवश्यकता।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई गीडा क्षेत्र की आवश्यकता है। इससे युवा प्रशिक्षित होगा तो उसे यहां लग रहे उद्योगों में ही नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि हर नौजवान को रोजगार की गारंटी डबल इंजन सरकार का संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने में आईटीआई बनवाकर पावरग्रिड ने भी सहयोग किया है।

    अंतिम पायदान तक पहुंच रहा विकास का लाभ।

    सीएम योगी ने कहा कि अब सिर्फ गीडा ही नहीं, धुरियापार तक उद्योग लग रहे हैं। उन्होंने हालिया अपने दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखपुर शहर जैसे मैरिज हाल अब दक्षिणांचल के गांव-गांव में बने हुए हैं। गांव-गांव में रौनक है यानी विकास अब गांव तक भी पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि आर्थिक विकास का मापक बड़ी हवेली नहीं होती है, बल्कि उसका मानक अंतिम पायदान पर पहुंची विकास की योजनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण गांव में पहुंच रहा विकास इस बात को प्रदर्शित करता है।

    गीडा में पचास हजार युवाओं को मिली नौकरी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 8 वर्ष में अकेले गीडा में 12 से 15 हजार करोड रुपये का निवेश हुआ है। इसके माध्यम से लगभग पचास हजार नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी मिली है। गीडा में वरुण ब्रेवरेज बेवरेज के बगल में ही गीता प्रेस भी आ रहा है, अन्य नए उद्योग लग रहे हैं। गैलेंट व अंकुर उद्योग के साथ अन्य उद्योग भी आ रहे हैं। गैलेंट की सीमेंट फैक्ट्री के अलावा धुरियापार में भी सीमेंट फैक्ट्री लगने जा रही है।

    पराली से कमाएं आय, वातावरण भी बचाएं।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले फसल काटने के बाद पराली को वेस्ट समझकर जला दिया जाता था। इससे खेत की उर्वरता कम होती थी और वातावरण भी प्रदूषित होता था। अब पराली आय का माध्यम है। इसके लिए धुरियापार में इंडियन ऑयल ने कंप्रेस्ड बायोगैस का प्लांट लगा दिया है। वहां पराली देने पर दाम मिलेगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी। यानी आम के आम और गुठली के भी दाम। मुख्यमंत्री ने कहा पर्यावरण बचेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। और, हम स्वस्थ रहेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

    कुशीनगर के कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और गोरखपुर के वेटरिनरी कॉलेज से फिशरीज सेक्टर को मिलेगी मदद।

    कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. सजंय निषाद की स्थानीय स्तर पर फिशरीज पाठ्यक्रम की मांग पर सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की महानिर्वाण स्थली पर बन रहा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा गोरखपुर में बन रहा वेटरिनरी मेडिकल कॉलेज इसमे मददगार बनेगा। वेटरिनरी कॉलेज फिशरीज की नई ट्रेनिंग देनी देने का सेंटर बनेगा।

    पावरग्रिड के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यों की सराहना की सीएम ने
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावरग्रिड के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यों की सराहना की। कहा कि पावरग्रिड की तरफ से कि एम्स गोरखपुर में 500 लोगों की क्षमता का विश्रामालय बनाया जा रहा है। बीएचयू के कैंसर हॉस्पिटल और लखनऊ के केजीएमयू में भी विश्रामालय बनवाया गया है। पावरग्रिड ने पीजीआई से टेली कंसल्टेंसी सुविधा के लिए भी पैसा दिया है। पावरग्रिड द्वारा सीएसआर फंड का बेहतर उपयोग किया जा रहा है।

    सीएम योगी के नेतृत्व में हर सेक्टर का हुआ भरपूर विकास : डॉ. संजय निषाद।
    राजकीय आईटीआई के लोकार्पण समारोह में प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हर सेक्टर में भरपूर विकास हुआ है। अच्छे कार्य के बाद भी कुछ शक्तियां नकारात्मक सोच पैदा करती रहती हैं। इनसे सावधान रहकर विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अपने मत्स्य विभाग की योजनाओं व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य का मत्स्य विभाग पूरे देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुनिया में फिशरीज का चौथा महत्वपूर्ण रिसर्च सेंटर गोरखपुर में बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्थानीय स्तर पर फिशरीज के कोर्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने का अनुरोध किया।

    सीएम योगी ने बदल दी यूपी की दशा और दिशा : प्रदीप शुक्ला
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में यूपी का जितना विकास हुआ है वह अकल्पनीय है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में चौतरफा विकास से प्रदेश की दिशा और दशा बदल गई है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में सहजनवा में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग के साथ शिक्षा क्षेत्र का भी सतत विस्तार हुआ है। लोकार्पण समारोह को पावरग्रिड उत्तरी क्षेत्र तृतीय के कार्यपालक निदेशक युगेश कुमार दीक्षित ने भी संबोधित किया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पावरग्रिड के निदेशक कार्मिक यतींद्र द्विवेदी, स्वतंत्र निदेशक तपस्या पासवान, कार्यपालक निदेशक सीएसआर जसवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया सीएम ने, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।
    राजकीय आईटीआई के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्हें गोद में लेकर दुलारा और खिलौने, चॉकलेट दिए। मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट व उपहार देकर गोदभराई भी की।

  • एयरपोर्ट पर कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

    एयरपोर्ट पर कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।मंगलवार को एक युवक देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया। उसके बैग से देशी कट्टा मिला जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बैग स्कैनर मशीन से तलाशी के दौरान कट्टा दिखा। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मी युवक को पकड़ लिए। पूछताछ के बाद एम्स पुलिस को सौंप दिया।

    उसके पास से स्पाइस जेट की शाम 4:30 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टिकट मिला है। पूछताछ में उसकी पहचान देवरिया के सूर्य प्रकाश यादव के रूप में हुई। टर्मिनल पर शाम के समय दिल्ली जाने वाली यात्रियों का सामान बैग स्कैनर मशीन में चेक हो रहा था। स्कैनिंग के दौरान ही एक बैग में कट्टा दिखा। तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया।एम्स पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।