Tag: Arts & Culture

  • रत्नाकर कुमार की ‘जया’ को मिले सात अवॉर्ड बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे में

    रत्नाकर कुमार की ‘जया’ को मिले सात अवॉर्ड बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे में

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार एक ऐसे प्रोड्यूसर हैं, जो हानि-लाभ की परवाह किये बगैर भोजपुरी सिनेमा के हित को ध्यान में रखकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। उन्होंने जब-जब किसी फिल्म का निर्माण किया है, तो वह सब डेली रूटीन से हटकर एक नई लेकर खींचना खींचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा की ओर ले जाने का सार्थक प्रयास किया है। इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने सामाजिक फिल्म ‘जया’ का निर्माण करके मिसाल कायम किया है।

    इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार किया है। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित निर्देशक धीरू यादव निर्देशित और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अभिनीत फिल्म ‘जया’ एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात अवार्ड मिला है वह भी विदेश की धरती ज़िम्बाब्वे में। बता दें कि ‘बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे 2025’ आयोजित फिल्म फेस्टिवल में फ़िल्म ‘जया’ को सराहा गया और एक साथ सात कैटेगरी का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। अवॉर्ड की कैटेगरी इस प्रकार है: पहला अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – ‘जया’, दूसरा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ निर्माता रत्नाकर कुमार, फिल्म – ‘जया’, तीसरा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल फिल्म – ‘जया’, चौथा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (जया के रूप में) फिल्म – ‘जया’, पाँचवां सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दयाशंकर पांडेय (शिवधारी के रूप में) फिल्म – ‘जया’, छठा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म – ‘जया’, सातवाँ अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ जूरी पुरस्कार (प्रेरणादायक कहानी श्रेणी) फिल्म – ‘जया’ !! इन सात कैटेगरी का अवॉर्ड मिलने पर फ़िल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने ‘बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे’ के आयोजक एवं ज्यूरी सदस्यों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है और आभार व्यक्त किया है।

    उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव का बिगुल बजाने वाली फिल्म ‘जया’ सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक हर किसी के सराहना बनी है और जिस जिसने भी इस फिल्म को देखा है, उन सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जब ऐसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा में बनने लगेगी तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का दशा और दिशा अपने आप बदल जाएगी।

    वर्ल्डवाइड चैनल और रत्नाकर कुमार प्रस्तुत बेहद संवेदनशील फिल्म ‘जया’ महिला समाज और जाति के द्वंद्व पर चोट करने वाली तथा पुरानी धारणाओं को भी तोड़ने वाली है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और निर्देशक धीरू यादव हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, दयाशंकर पांडेय, सुकेश आनंद, मनु कृष्णा, महेश आचार्य, धर्मेंद्र सिंह, राव रणविजय, ओमी कश्यप, रंभा साहनी, सोनाली मिश्रा, जुबेर शाह, योगेश पांडे, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, अनामिका राय, नीरज कुमार सिंह, अनीता तिवारी, राम बिलास सिंह, सरिता सिंह, उत्पल सिंह, अभिषेक सिंह, स्वास्तिका राय (बाल अभिनेत्री) हैं। लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। संगीतकार साहिल खान और धीरू यादव एवं गीतकार शकील आज़मी हैं।

  • बीजेपी विधायक नागेंद्र सिंह को 6 महीने की सजा

    बीजेपी विधायक नागेंद्र सिंह को 6 महीने की सजा

    फर्रुखाबाद। आचार संहिता महामारी अधिनियमों का उल्लघंन,

    उल्लघंन को लेकर दर्ज हुआ था मुकदमा, MP/MLA कोर्ट ने सुनाई सजा 6 महीने की सजा।

    कोर्ट ने विधायक पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया, 2022 में कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज हुआ था मामला।

    20 हजार के निजी मुचलके पर MLA को मिली जमानत, फर्रुखाबाद के भोजपुर विधानसभा से है विधायक।

  • कुशीनगर सांसद द्वारा बजट 2025 पर दी गई प्रतिक्रिया

    कुशीनगर सांसद द्वारा बजट 2025 पर दी गई प्रतिक्रिया

    दिल्ली: कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने केन्द्रीय बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि “कल लोकसभा सदन में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण ने प्रेषित किया है ‘बजट’। यह बजट पूरे देशवासियों के लिए बहुत ही अच्छा,  उनको आगे बढ़ने का.. मैं कहूं कि मार्ग प्रशस्त किया है ..और विशेष कर गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग के लिए, मैं कुशीनगर में आकर बजट पर प्रेस वार्ता करूंगा तो उसमें पूरे डिटेल्स में दूंगा लेकिन कुछ प्रमुख अंश है, जो दर्शाता है कि हमारे कुशीनगर के विकास के लिए भी और इस देश के गरीब, मध्यम वर्गीय के लिए कितना सहायक होगा।

    उसमें पहले तो यही है कि 12 लाख तक की आय कर मुक्त, जो किया है हमारे सरकार ने अब तक 12 लाख के आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। पहले यह 7 लाख तक आय की सीमा था, अब यह 12 लाख तक के आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। ऐसे मध्य वर्जन को काफी लाभ मिलेगा, दूसरा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है यानी पहले 3 लाख था अब 5 लाख कर दिया गया। उसके बाद तीसरा है, जो हमारे कुशीनगर के विकास को यह निश्चित ही जो की बुद्धा सर्किट एरिया है और इसके पर्यटन विकास के लिए हम लोग कई सालों से लगे थे क्या है कि 50 पर्यटन केंद्रों का विकास किया जाएगा, खासकर जो बुद्धा से जुड़े हुए स्थल हैं। इस देश को अब हमारे यहां कुशीनगर तो भगवान बुद्ध का परीनिर्वाण स्थली है, बुद्धा सर्किट एरिया पर्यटन विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिया गया और वह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर इसका विकास हो सके, इसके लिए हम लोग लगे हुए थे काफी दिनों से अबकी बार इन केदो का विकास जो करने का लक्ष्य हमारे भारत सरकार ने बनाया है तो इससे कुशीनगर का विकास निश्चित ही आगे बढ़ेगा। मेडिकल कॉलेज में 10000 से वह अगले 5 वर्ष में 75000 से बढ़ेंगे यह युवाओं के जो युवा मेडिकल कॉलेज से पढ़कर निकलते थे और उनको जगह नहीं मिलती थी, अब उनके भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा है बजट सत्र में दिया गया है।

    डेयरी के किसानों को अल्पकालिक ऋण दिया जाएगा यह छोटे किसान है, मछुआरे हैं, डेयरी से उद्योग से जुड़े जो भी किसान है उनको अल्पकालिक ऋण देने की व्यवस्था किया गया, इसके अलावा भी बहुत से समाज के हितों के लिए है यह बजट जो अबकी बार प्रेषित हुआ है और पूरे देश के विकास को आगे बढ़ने का यह एक मजबूत माध्यम बनेगा।इस पर डिटेल हम आकर जब कुशीनगर में प्रेस वार्ता करेंगे तो बाकी जानकारी देंगे, धन्यवाद।”  सांसद कुशीनगर विजय दुबे।

  • संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया

    संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया

    गोरखपुर, 11 अगस्त, 2024:- संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सूरजकुंड धाम परिसर में 100 से ज्यादा वृक्ष लगाया गया जिसमे गोरखपुर शाखा के मुखी डा0 मुरलीधर मिश्रा के निर्देशन एवम सूरजकुंड धाम के अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी के सहयोग से यह अभियान संपन्न किया गया उन्होंने आगे बताया कि प्रकृति संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘वननेस वन’ परियोजना के अंतर्गत ‘मेगा वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज 11 अगस्त, 2024, रविवार को हरियाणा के आट्टा गांव में प्रातः 11:00 बजे से किया गया । इस अवसर पर हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    संत निरंकारी मण्डल के सचिव परम् आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि समाज कल्याण के लिए आवश्यक इस महाअभियान में मिशन के सभी अनुयायी एवं स्वयंसेवक मिलकर लगभग 20 हजार के करीब वृक्षों को रोपित किया और आगामी वर्षो में इनकी देखभाल भी करेंगे जिससे इनका स्वरूप ‘लघु वन’ के रूप में प्रफुल्लित हो सके। यह परियोजना हरियाणा के अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर भी उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
    जैसा कि पूर्व विदित ही है कि ‘वननेस वन’ परियोजना का आरम्भ कोरोना काल की विषम परिस्थिति में सन् 2021 में हुआ जब ऑक्सीजन की कमी ने वृक्षों के महत्व को समझाया जिसके उपरांत सतगुरू माता जी के दिव्य मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्ष रोपित किये गये।इन वृक्षों की समुचित देखभाल मिशन के स्वयंसेवक एवं सेवादार महात्माओं द्वारा तल्लीनतापूर्वक की गई जिसके परिणामस्वरूप वर्ष दर वर्ष निरंतर इनकी संख्या में वृद्धि हो रही है और अब यह संख्या बढ़कर 2.50 लाख के करीब पहुंच गई है।
    निसंदेह प्रकृति संरक्षण हेतु निरंकारी मिशन द्वारा इस प्रकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करना एक सराहनीय कदम है जिसकी वर्तमान में नितांत आवश्यकता भी है।
    आपके सम्मानित समाचार पत्र/बुलेटिन में प्रकाशनार्थ।