Tag: #Bcci#breaking#cm#india#mygov#followers#highlights#Banhladesh#

  • दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे’, व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट

    सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘हम दो महान देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं। यह रूपरेखा हमारी साझेदारी की गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाती है।

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलयेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह मलयेशिया दौरा बेहद अहम है क्योंकि दोनों देशों की साझेदारी को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा मिलने के बाद यह पीएम मोदी का पहला मलयेशिया दौरा है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम रक्षा सहयोग पर सहमति बन सकती है

     ‘हाउडी मोदी’ पर भारी पर गया ‘नमस्ते ट्रंप’. ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज; रूस से दूरी पर सवाल

     अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया; सोशल मीडिया पर वायरल

     सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट केस में कोर्ट को जवाब, वोटर लिस्ट-नागरिकता सरकार के मसले; क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

     राजनाथ सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के लिए कई बड़े फायदे लेकर आएगा। इससे निर्यात बढ़ेगा, मजदूर-आधारित उद्योग मजबूत होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा इस समझौते में किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है

     मुंबई में रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर; नाम का एलान

    देशभर में आज एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल, घटती कमाई और शोषण के खिलाफ प्रदर्शन; ओला, उबर और रैपिडो सर्विस पर असर

    यूपी: सवा तीन करोड़ मतदाताओं को मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस, 6 मार्च तक दे सकेंगे जवाब; उम्र को लेकर समस्याएं,यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया एक महीने और बढ़ा दी गई है। अब 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

    थोड़ी देर में सांसद पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी, 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार; राहुल बोले- आवाज दबाने की कोशिश है

    मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा, बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे; चेहरे कुचले, स्वेटर से पहचान

     भारत का पहला मैच आज, अमेरिका से मुकाबला, रोहित-कोहली के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा इंडिया; नेत्रवलकर बड़ी चुनौती

     पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता,नीदरलैंड को फहीम अशरफ का कैच छोड़ना पड़ा भारी,हारते हारते बचा,पहले ही मैच में उलटफेर से बचा पाकिस्तान

    देश भर में मौसम बदल रहा है ,राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार, बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान 32°C पहुंचा;।

  • CM योगी बोले पुलिस ने गोली क्यों मार दी .

    CM योगी बोले पुलिस ने गोली क्यों मार दी .

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    CM योगी-उत्तर प्रदेश फार्म कॉन्क्लेव में बोले  बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी? अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या पुलिस गोली खाए? ये दोनों काम एक साथ नहीं चल सकते।

  • पाकिस्तान ने BCCI को  जड़ा तमाचा

    पाकिस्तान ने BCCI को जड़ा तमाचा

    स्पोर्ट्स डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान, 15 फरवरी को कोलम्बो में होना था मैच

    बांग्लादेश तो पहले ही मना कर चुका है,और T20 विश्व कप से बाहर हो चुका है।

    पाकिस्तान ने ICC के साथ BCCI को तगड़ा झटका दिया , क्योंकि वह भारत के साथ नहीं खेल रहा है, बाकी देशों के साथ खेलने को तैयार है। आईसीसी और जय शाह को खास तौर पर तमाचा है। पाकिस्तान ने x पर जानकारी दी।


    पुरुषों का T20 वर्ल्ड कप 2026 | भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी। वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचेंगे और मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेंगे: BCCI सोर्स

  • संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का भारत दौरा

    संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का भारत दौरा

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूएई के राष्ट्रपति सोमवार, 19 जनवरी को शाम चार बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। चार बजकर 45 मिनट पर वह पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के बाद वह छह बजकर पांच मिनट पर यहां से रवाना हो जाएंगे।

    शेख मोहम्मद नाहयान का भारत दौरा व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण, वैश्विक राजनीतिक तनावों के बीच खास माना जा रहा है

    शेख मोहम्मद नाहयान का कुछ घंटों का ये दौरा दोनों देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। उनका ये भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है। एक तरफ वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की चीन और रूस के साथ तनी हुई है, तो वहीं ईरान में हालात बेहद खराब चल रहे हैं। इसके अलावा यूएई और सऊदी अरब के बीच भी तनाव है। इन सबके बीच भारत और यूएई के नेताओं की मुलाकात पर सबकी नजर होगी।

    शेख मोहम्मद नाहयान तीसरी बार राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भारत आए; FY24-25 में भारत-यूएई का व्यापार 100.06 अरब डॉलर पार, जिससे यूएई भारत का प्रमुख व्यापारिक साझेदार बना

    शेख मोहम्मद नाहयान बतौर राष्ट्रपति तीसरी बार भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। वहीं बीते 10 सालों में उनकी यह पांचवीं भारत यात्रा है। बता दें, मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापार वित्त वर्ष 24-25 में 100.06 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है, जो कि 19.6 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसी के साथ यह उपलब्धि भारत के लिए यूएई को उसके खास व्यापार साझेदारों में से एक बनाती है।

  • TOP 16 BREAKING NEWS HEADLINES

    TOP 16 BREAKING NEWS HEADLINES

    .निष्पक्ष टुडे :.ब्यूरो समाचार

    1. BMC: 118 सीटों के साथ भाजपा-शिंदे को स्पष्ट बहुमत; राज ठाकरे की MNS औवैसी की पार्टी से भी पीछे।

    2. रुपया लुढ़का, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे टूटकर 90.84 पर हुआ बंद।

    3. SIR की हियरिंग के लिए अब जंगीपुर से TMC MLA जाकिर हुसैन को EC का बुलावा।

    4. 4 अधिकारियों सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR का आदेश वापस लेने की मांग, ममता सरकार का CEO मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र।

    5. रेलवे के मानचित्र में होगा ऐतिहासिक परिवर्तन, 3250 करोड़ से भी ज्यादा विकास से संबंधित प्रकल्पों का होगा उद्घाटन, आज बंगाल सफर के पूर्व पीएम मोदी का पोस्ट।

    6. SIR: परिस्थिति ठीक होने पर चाकुलिया में फिर होगी हियरिंग, माध्यमिक कार्ड जमा देने वालों को फिर किया जाएगा तलब: EC

    7. 18 जनवरी की सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा द्वितीय हुगली ब्रिज।

    8. कश्मीर फाइल्स, बंगाल फाइल्स के बाद अब आ रही ‘केदार फाइल्स’, KP के अधिकारी विश्वक अपने कर्मरत जीवन के रोमांचक पलों तथा अनुभवों को पुस्तक के रूप में करेंगे पेश, पहली बार ड्यूटी में तैनात रहते हुए किसी पुलिस अधिकारी ने लिखी किताब।

    9. इंदौर में राहुल गांधी इंदौर तीन पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे,बसुरक्षा एजेंसियों ने देखा रूट; दूषित पानी से 5 माह के बच्चे समेत 24 की गई जान।

    10. स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन: पीएम मोदी ने जताया शोक, लिखा- उनकी हर मुलाकात को संजोकर रखता हूं।

    11. 1,000 करोड़ की हेराफेरी का मामला, CBI ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एक शाखा प्रबंधक और 18 अन्य के लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

    12. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हर्षा रिछारिया की खुली चेतावनी, बोलीं- गारंटी के साथ मौनी अमावस्या के बाद किसी को नहीं छोडूंगी।

    13.क्या टूटने तक जेल में…’, पूर्व SIB चीफ प्रभाकर राव को लंबे समय तक कैद में रखने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट‌।

    14. इंडिगो ने 3-5 दिसंबर की रद्द उड़ानों का किया पूरा रिफंड, ट्रैवल वाउचर भी दिए: DGCA

    15. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग।

    16. ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को लेकर ट्रंप की चेतावनी, कहा- जो देश समर्थन नहीं देंगे उनपर लगाएंगे ज्यादा टैरिफ।

  • सुबह 10 बजे की बड़ी खबरे.

    सुबह 10 बजे की बड़ी खबरे.

    ➡लखनऊ- आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, SIR प्रक्रिया के बाद आ रही वोटर लिस्ट, 3 बजे निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, CEO नवदीप रिणवा जारी करेंगे आंकड़े, वेबसाइट पर नाम चेक कर सकेंगे वोटर, 2 करोड़ 89 लाख नाम कटने की संभावना, यूपी में अभी 15 करोड़ 44 लाख वोटर है, मृत लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए, स्थानीय रुप से शिफ्ट लोगों के नाम हटे, 2 जगह रजिस्टर लोगों के नाम हटे, 6 फरवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति, 1 करोड़ लोगों की मैपिंग नहीं हुई, निर्वाचन आयोग जारी करेगा नोटिस, दस्तावेज दिखाने पर दर्ज करा सकते है नाम

    ➡लखनऊ- लखनऊ को मिलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात, आज पर्यटन मंत्री डबल डेकर बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से लखनऊ दर्शन बस की शुरुआत, आमजन के लिए 7 जनवरी से शुरू होगी नियमित बस सेवा, UPSTDC द्वारा संचालित की जा रही है लखनऊ दर्शन बस, इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से कराई जाएगी राजधानी की सैर, बस सेवा सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में उपलब्ध रहेगी, 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट, वयस्कों के लिए 500, बच्चों के लिए 400 रुपये किराया तय

    ➡लखनऊ- यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज करेंगे प्रेसवार्ता, दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पीसी, दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज होंगे, अंतिम सूची 6 मार्च को जारी की जाएगी

    ➡लखनऊ- नए साल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री योगी, आज 12 बजे लोकभवन में CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट बैठक के बाद आज मीडिया से बात करेंगे CM

    ➡लखनऊ- आज 11 बजे योगी कैबिनेट की बैठक, लोक भवन में होगी कैबिनेट की बैठक, कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी बैठक

    ➡हापुड़- दूषित पेयजल से गंभीर स्वास्थ्य संकट, एक साल में 47 लोगों की कैंसर से मौत, अलग-अलग प्रकार के कैंसर के मामले सामने आए, प्रदूषित पानी से कैंसर फैलने की आशंका, भूजल में हानिकारक रसायनों की पुष्टि, पानी में टीडीएस खतरनाक स्तर पर पहुंचा

    ➡हापुड़- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला, विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, छात्रा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, छात्रा ने आपबीती का वीडियो बनाकर किया वायरल, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡गाजियाबाद- गाजियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, सतत संपदा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ED की रेड, गाजियाबाद के ऑलिव काउंटी में हुई रेड, FEMA के तहत दर्ज केस की जांच में कार्रवाई, कंपनी संचालक हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, फ्लैट से 45 से अधिक शराब की बोतलें बरामद, आबकारी विभाग भी जांच में शामिल, ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश का खुलासा, कंसलटेंसी के नाम पर विदेशी NGO से आता था फंड, दिल्ली और गाजियाबाद में एक साथ तलाशी, कोयले के उपयोग के खिलाफ फंड के इस्तेमाल का आरोप

    ➡हापुड़- करीब एक साल की मादा तेंदुए का रेस्क्यू, घायल अवस्था में तेंदुए को पकड़ा गया, हापुड़ में तेंदुए का कराया गया उपचार, एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज, स्वास्थ्य ठीक होने पर टीम शिवालिक लेकर रवाना, सरसों के खेत में लगे ट्रैप में फंसा था तेंदुआ, ट्रैप से तेंदुए के पैर में आई थी गंभीर चोट, बाबूगढ़ क्षेत्र के कनिया-विगास गांव में हुआ रेस्क्यू

    ➡उन्नाव- शॉर्ट सर्किट से डिपार्टमेंटल शॉप में आग, दुकान में रखा 30 लाख का माल जलकर खाक, स्टोर के अगल बगल की दुकानें भी प्रभावित, सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सदर कोतवाली में नगर पालिका के पास का मामला

    ➡फिरोज़ाबाद- थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त अरुण पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद, जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस बरामद

    ➡बहराइच- बहराइच में आतंक का प्रयाय बना तेंदुआ कैद, कई ग्रामीणों पर हमलाकर कर चुका तेंदुआ, वन विभाग कर रहा था तेंदुए की तलाश, वन विभाग द्वारा लगाए पिंजड़े में कैद तेंदुआ, बहराइच के थाना सुजौली इलाके का मामला

    ➡गाजियाबाद- इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा टावर में आग, बेसमेंट के कमर्शियल मार्केट में लगी आग, आग तेजी से फैली, कई दुकानें चपेट में, बाइक की दुकान पूरी तरह जलकर खाक, दुकान मालिक को भारी नुकसान, बगल के रेस्टोरेंट में रखे थे 50-60 गैस सिलेंडर, सिलेंडरों तक नहीं पहुंची आग, टला बड़ा हादसा, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू, आग लगने के कारणों का पता नहीं

    ➡हापुड़- होटल में घुसकर दबंगों ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन दबंगों ने होटल संचालक को पीटा, पानी पी रहे संचालक पर किया हमला, होटल कर्मचारी के साथ भी मारपीट, लात-घूंसों से जमकर की गई पिटाई, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद, दबंग होटल संचालक पर फैसले का बना रहे दबाव, नगर कोतवाली क्षेत्र, दिल्ली रोड का मामला

    ➡हापुड़- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन के लिए बोली, नगर पालिका द्वारा बोली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, डीएम के आदेश पर पूरी प्रक्रिया लागू की गई, शहर में प्रतिदिन 111 टन कूड़ा निकलता है, कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट बनेगा

    ➡हापुड़- अज्ञात चोर ने मोबाइल किया चोरी, फोन चोरी कर खाते से निकाले 1.10 लाख, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई FIR

     

    ➡हापुड़- घर में घुसकर दंपति पर हमला, दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा, 5 दबंगों ने महिला से की छेड़छाड़, लोगों को आता देख धमकी देकर दबंग फरार, पुलिस ने पांचों दंगों पर लिखा केस, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला

    ➡महराजगंज- UP अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज दौरा आज, महराजगंज में कई स्वागत कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दोपहर 3.30 बजे जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह, भव्य स्वागत की तैयारी
    ————————————————————————————

  • बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI

    बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI

    बड़ी खबर

    BCCI ने KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा..!”

    BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है।BCCI ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर कर दें।

    “अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।”