Tag: Bhojpuri film
-

अजय महादेवा, निर्माता सलामत अंसारी और निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज ‘इंडिया फ़िल्म प्रोडक्शन’ पर
इंडिया फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई फिल्म अभिनेता अजय महादेवा, अभिनेत्री मेघा श्री, चाँदनी सिंह और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ का ट्रेलर ‘इंडिया फ़िल्म प्रोडक्शन’ के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ये एक ऐसी साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्म है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। जिसमें दर्शकों को रोमांस, इमोशन, ड्रामा और बेहतरीन गानों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ट्रेलर को मिल रहे प्यार से पूरी टीम बेहद उत्साहित है और जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।
लिंकः https://youtu.be/ZZznQtXPRmI?si=I8TT706xE8mQw3Pt
बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘प्यार कर के देखो ना’ के प्रोड्यूसर सलामत अंसारी हैं। डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग अरविंद यादव ने लिखा है। स्टारकास्ट अजय महादेवा, मेघा श्री, पूजा मौर्या, चांदनी सिंह, संजय पांडेय, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, जेपी सिंह, माया यादव, रोहित सिंह मटरू, सत्या दूबे, उमाकांत राय, रजनीश सिंह, लवी ठाकुर, नेहा तिवारी, बबलू यादव, आदित्य श्रीवास्तव, अनिल यादव, वीरेंद्र टाइगर आदि हैं। संगीतकार साहिल खान, गीतकार शेखर मधुर, संदीप साजन, सिंगर मोहन राठौर, सुगम सिंह, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन हैं। डीओपी कुणाल जेना, एडिटर दिनेश प्रजापति, एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर प्रसून यादव, आर्ट डायरेक्टर संदीप गौड़, एसोसिएट डायरेक्टर आदित्य श्रीवास्तव, असिस्टेंट डायरेक्टर देवेंद्र सागर, रोशन, पोस्टर डिजाईनर प्रशांत बेहरा हैं। कॉस्ट्यूम संतोष प्रजापति, प्रोडक्शन संतोष प्रजापति, अरविंद गुप्ता, सत्या दूबे का है।
फ़िल्म निर्माता सलामत अंसारी ने कहा कि ‘आप सभी के प्यार, सहयोग और आशीर्वाद से बनी भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ के ट्रेलर को अपना भरपूर प्यार देने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और सच्चे प्यार की एक खूबसूरत कहानी है, जिसे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयार किया गया है, जो दर्शकों के दिलों को छूने वाली है।’वहीं निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ ने कहा कि ‘प्यार, इमोशन, रोमांस और शानदार कहानी से भरपूर इस फिल्म को हमने पूरे दिल और मेहनत से बनाया है। आप सभी दर्शक फिल्म का यह ट्रेलर ज्यादा से ज्यादा अपना प्यार व आशीर्वाद जरूर देकर हमारा हौसला बढ़ाते रहें।’
-

पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पसंदीदा भजन को धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने दिया सिनेमाई रूप, शुरू हुई भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग वाराणसी में
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पसंदीदा और बेहद लोकप्रिय भजन फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की गूंज अब सिनेमाघरों में भी सुनाई देगी। मशहूर फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी इस लोकप्रिय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव को एक भव्य फिल्म का रूप दे रहे हैं। ‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी’ प्रस्तुत अलमाईटी पिक्चर्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में इस फिल्म की भव्य शूटिंग प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और धर्म नगरी वाराणसी (काशी) के विभिन्न खूबसूरत एवं ऐतिहासिक स्थानों पर जोर-शोर से चल रही है। यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति गहरी आस्था को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और उभरती अदाकारा माधवी श्री पिता-पुत्री की भूमिका में दर्शकों का मन मोह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पाँच सौ वर्ष की कठोर तपस्या के बाद जब पूरा देश अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के उल्लास में डूबा हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सोशल मीडिया पर ‘राम आयेंगे’ भजन की सराहना की थी, जिसका गायन किया था सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा जी ने और मोदी ने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा था कि ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…’
लिंकः https://www.instagram.com/p/C1yWhaTtLs2/?igsh=bmFwbmFqOHFseGth
जिसके बाद यह भजन वैश्विक स्तर पर एक बड़ा आंदोलन बन गया। इसी राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना और जन-भावना का सम्मान करते हुए फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने इसे एक मुकम्मल पारिवारिक और भावनात्मक कहानी में पिरोने का फैसला किया। यह फिल्म केवल एक व्यावसायिक सिनेमा नहीं है, बल्कि यह करोड़ों राम भक्तों की अटूट आस्था, भारतीय परिवारों के पारंपरिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के गौरव की एक जीवंत झांकी होगी। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे प्रभु श्री राम का नाम और उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज में भी परिवारों को जोड़े रखने का काम करते हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।
क्रांतिकारी फिल्म निर्माता धीरू यादव का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। उनके पसंदीदा राम भजन से प्रेरित होकर हम ये भोजपुरी फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने और उन्हें एक बेहतरीन पारिवारिक सिनेमा का अनुभव कराने के उद्देश्य से बना रहे हैं।’वहीं फिल्म निर्माता केशव महेश्वरी ने बताया कि यह फिल्म हमारे दिल के बेहद करीब है। ‘राम आयेंगे’ एक ऐसा भजन है, जिसने करोड़ों लोगों की भावनाओं को जोड़ा है। हम इसे सिनेमा के माध्यम से बेहद खूबसूरत और भावनात्मक कहानी के रूप में पेश कर रहे हैं। वाराणसी की पावन धरती पर इसकी शूटिंग करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।’
-

निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके दिग्गज निर्देशक अविनाश पांडेय ने एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। बी टीवी प्ले के बैनर तले बन रही दूबे जी फिल्म फैक्टरी कृत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह फिल्म न केवल अपनी कहानी के लिए चर्चा में है, बल्कि निर्देशक अविनाश पांडेय के करियर की 10वीं भोजपुरी फिल्म है, जो उनके बढ़ते कद और अनुभव को बखूबी दर्शाती है। इस फिल्म को मनीष शर्मा और अविनाश पांडेय मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ को काफी बड़े स्केल पर शूट किया गया है। निर्देशक अविनाश पांडेय ने कुशल निर्देशन में इस फ़िल्म में मारवाड़ी और भोजपुरी संस्कृति के अनूठे संगम को पर्दे पर उतारने की कोशिश किया है। फिल्म की पटकथा से लेकर लोकेशन और कलाकारों के चयन तक, हर बारीक पहलू पर उन्होंने ध्यान दिया है।
इस फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की ‘हॉट केक’ कही जाने वाली अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा, जे नीलम, रंभा साहनी, सोनिया मिश्रा, श्रीधर अन्ना, अश्वनी जी, पंकज सिंह आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है।
गौरतलब है कि अविनाश पांडेय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली बार राकेश मिश्रा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘प्यार में पागल सनकी आशिक’ से की थी। उसके बाद जितेंद्र सिंह स्टारर दूसरी फ़िल्म ‘कफन’, दीपक दिलदार स्टारर तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘केहू और के बानी फ़िलहाल’, विमल पाण्डेय स्टारर चौथी भोजपुरी फिल्म ‘दिल धड़के तोहार नाम से’, प्रेम सिंह स्टारर पांचवीं भोजपुरी फिल्म ‘दिल ने कर लिया ऐतबार’, प्रेम सिंह, दीपक दिलदार, विमल पाण्डेय, अविनाश शाही स्टारर छठवीं भोजपुरी फिल्म ‘रक्षक मातृभूमि के’, प्रेम सिंह, अविनाश साही, आदित्य मोहन स्टारर सातवीं भोजपुरी फिल्म ‘परदेशी भूल ना जाना’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे,अविनाश शाही स्टारर आठवीं भोजपुरी फिल्म ‘एगो ललनवा दे दीं राम जी’, यश मिश्रा, अपर्णा मलिक, मृदालनी दूबे स्टारर नौवीं भोजपुरी फिल्म ‘एक वर दो वधू’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा स्टारर दसवीं भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ हैं।
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक अविनाश पांडेय ने कहा कि ‘दसवीं फिल्म पूरी करना मेरे लिए केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। ‘मारवाड़ी बहू’ सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग का दर्शक पसंद करेगा। हमने इसकी मेकिंग में भव्यता और कहानी की सादगी का विशेष ध्यान रखा है।’ -

आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जोकि पारिवारिक ड्रामे से भरपूर है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की सबसे चहेती अभिनेत्री आम्रपाली दूबे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ भोजपुरी स्टार अंशुमान सिंह प्रेमी पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ऑफिशियल ट्रेलर दर्शकों के बीच आ गया है। फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ के ट्रेलर की शुरुआत एक पारंपरिक संयुक्त परिवार की हलचल से होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे घर के भीतर सास-बहू के बीच नोक-झोंक और छोटी-छोटी बातों पर तकरार शुरू होती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे घर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी खुशियों से भरा था, लेकिन समय और परिस्थितियों के साथ उसमें बिखराव आने लगता है। आम्रपाली दूबे इस फिल्म में एक ऐसी बहू के किरदार में हैं, जो न केवल अपने अधिकारों के लिए लड़ती है, बल्कि परिवार को जोड़े रखने की भी कोशिश करती है। ट्रेलर में उनके सशक्त संवाद और भावनात्मक अभिनय की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में एक मोड़ तब आता है जब घर के भीतर सत्ता संघर्ष शुरू होता है और घर के रिश्तों में दरार आने लगती है।लिंकः https://youtu.be/3wTDEpsZb_c?si=xkSH_ioiSKuuPD
इस फिल्म में कलाकारों की एक लंबी फौज है, जो अपनी अदाकारी से जान फूंकने के लिए तैयार है। मुख्य भूमिकाओं में आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह के साथ-साथ श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह और उमाकांत राय जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडूरी ने किया है, जो अपनी सामाजिक और पारिवारिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। फिल्म का लेखन इंद्रजीत एस कुमार ने किया है, जबकि डीओपी माही शेरला हैं। इस फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है, और गीत प्यारेलाल यादव एवं निरपजीत सिंह (निफ्टी) ने लिखे हैं। फिल्म की एडिटिंग धरम सोनी ने की है और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है। इस फ़िल्म का म्यूज़िक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर आम्रपाली दूबे ने कहा कि ‘फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों की अहमियत और परिवार की एकता पर जोर दिया गया है। इस फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि एक घर तभी स्वर्ग बनता है, जब उसमें रहने वाले लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और मुश्किल समय में साथ खड़े रहें।’

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘प्यार कर के देखो ना’ के प्रोड्यूसर सलामत अंसारी हैं। डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग अरविंद यादव ने लिखा है। स्टारकास्ट अजय महादेवा, मेघा श्री, पूजा मौर्या, चांदनी सिंह, संजय पांडेय, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, जेपी सिंह, माया यादव, रोहित सिंह मटरू, सत्या दूबे, उमाकांत राय, रजनीश सिंह, लवी ठाकुर, नेहा तिवारी, बबलू यादव, आदित्य श्रीवास्तव, अनिल यादव, वीरेंद्र टाइगर आदि हैं। संगीतकार साहिल खान, गीतकार शेखर मधुर, संदीप साजन, सिंगर मोहन राठौर, सुगम सिंह, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन हैं। डीओपी कुणाल जेना, एडिटर दिनेश प्रजापति, एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर प्रसून यादव, आर्ट डायरेक्टर संदीप गौड़, एसोसिएट डायरेक्टर आदित्य श्रीवास्तव, असिस्टेंट डायरेक्टर देवेंद्र सागर, रोशन, पोस्टर डिजाईनर प्रशांत बेहरा हैं। कॉस्ट्यूम संतोष प्रजापति, प्रोडक्शन संतोष प्रजापति, अरविंद गुप्ता, सत्या दूबे का है।
फ़िल्म निर्माता सलामत अंसारी ने कहा कि ‘आप सभी के प्यार, सहयोग और आशीर्वाद से बनी भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ के ट्रेलर को अपना भरपूर प्यार देने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और सच्चे प्यार की एक खूबसूरत कहानी है, जिसे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयार किया गया है, जो दर्शकों के दिलों को छूने वाली है।’
जिसके बाद यह भजन वैश्विक स्तर पर एक बड़ा आंदोलन बन गया। इसी राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना और जन-भावना का सम्मान करते हुए फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने इसे एक मुकम्मल पारिवारिक और भावनात्मक कहानी में पिरोने का फैसला किया। यह फिल्म केवल एक व्यावसायिक सिनेमा नहीं है, बल्कि यह करोड़ों राम भक्तों की अटूट आस्था, भारतीय परिवारों के पारंपरिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के गौरव की एक जीवंत झांकी होगी। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे प्रभु श्री राम का नाम और उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज में भी परिवारों को जोड़े रखने का काम करते हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।
क्रांतिकारी फिल्म निर्माता धीरू यादव का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। उनके पसंदीदा राम भजन से प्रेरित होकर हम ये भोजपुरी फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने और उन्हें एक बेहतरीन पारिवारिक सिनेमा का अनुभव कराने के उद्देश्य से बना रहे हैं।’
इस फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की ‘हॉट केक’ कही जाने वाली अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा, जे नीलम, रंभा साहनी, सोनिया मिश्रा, श्रीधर अन्ना, अश्वनी जी, पंकज सिंह आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है।
गौरतलब है कि अविनाश पांडेय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली बार राकेश मिश्रा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘प्यार में पागल सनकी आशिक’ से की थी। उसके बाद जितेंद्र सिंह स्टारर दूसरी फ़िल्म ‘कफन’, दीपक दिलदार स्टारर तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘केहू और के बानी फ़िलहाल’, विमल पाण्डेय स्टारर चौथी भोजपुरी फिल्म ‘दिल धड़के तोहार नाम से’, प्रेम सिंह स्टारर पांचवीं भोजपुरी फिल्म ‘दिल ने कर लिया ऐतबार’, प्रेम सिंह, दीपक दिलदार, विमल पाण्डेय, अविनाश शाही स्टारर छठवीं भोजपुरी फिल्म ‘रक्षक मातृभूमि के’, प्रेम सिंह, अविनाश साही, आदित्य मोहन स्टारर सातवीं भोजपुरी फिल्म ‘परदेशी भूल ना जाना’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे,अविनाश शाही स्टारर आठवीं भोजपुरी फिल्म ‘एगो ललनवा दे दीं राम जी’, यश मिश्रा, अपर्णा मलिक, मृदालनी दूबे स्टारर नौवीं भोजपुरी फिल्म ‘एक वर दो वधू’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा स्टारर दसवीं भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ के ट्रेलर की शुरुआत एक पारंपरिक संयुक्त परिवार की हलचल से होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे घर के भीतर सास-बहू के बीच नोक-झोंक और छोटी-छोटी बातों पर तकरार शुरू होती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे घर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी खुशियों से भरा था, लेकिन समय और परिस्थितियों के साथ उसमें बिखराव आने लगता है। आम्रपाली दूबे इस फिल्म में एक ऐसी बहू के किरदार में हैं, जो न केवल अपने अधिकारों के लिए लड़ती है, बल्कि परिवार को जोड़े रखने की भी कोशिश करती है। ट्रेलर में उनके सशक्त संवाद और भावनात्मक अभिनय की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में एक मोड़ तब आता है जब घर के भीतर सत्ता संघर्ष शुरू होता है और घर के रिश्तों में दरार आने लगती है।