Tag: #Bhojpuri#movie#actress

  • निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग

    निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके दिग्गज निर्देशक अविनाश पांडेय ने एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। बी टीवी प्ले के बैनर तले बन रही दूबे जी फिल्म फैक्टरी कृत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह फिल्म न केवल अपनी कहानी के लिए चर्चा में है, बल्कि निर्देशक अविनाश पांडेय के करियर की 10वीं भोजपुरी फिल्म है, जो उनके बढ़ते कद और अनुभव को बखूबी दर्शाती है। इस फिल्म को मनीष शर्मा और अविनाश पांडेय मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ को काफी बड़े स्केल पर शूट किया गया है। निर्देशक अविनाश पांडेय ने कुशल निर्देशन में इस फ़िल्म में मारवाड़ी और भोजपुरी संस्कृति के अनूठे संगम को पर्दे पर उतारने की कोशिश किया है। फिल्म की पटकथा से लेकर लोकेशन और कलाकारों के चयन तक, हर बारीक पहलू पर उन्होंने ध्यान दिया है।

    इस फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की ‘हॉट केक’ कही जाने वाली अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा, जे नीलम, रंभा साहनी, सोनिया मिश्रा, श्रीधर अन्ना, अश्वनी जी, पंकज सिंह आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है।

    गौरतलब है कि अविनाश पांडेय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली बार राकेश मिश्रा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘प्यार में पागल सनकी आशिक’ से की थी। उसके बाद जितेंद्र सिंह स्टारर दूसरी फ़िल्म ‘कफन’, दीपक दिलदार स्टारर तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘केहू और के बानी फ़िलहाल’, विमल पाण्डेय स्टारर चौथी भोजपुरी फिल्म ‘दिल धड़के तोहार नाम से’, प्रेम सिंह स्टारर पांचवीं भोजपुरी फिल्म ‘दिल ने कर लिया ऐतबार’, प्रेम सिंह, दीपक दिलदार, विमल पाण्डेय, अविनाश शाही स्टारर छठवीं भोजपुरी फिल्म ‘रक्षक मातृभूमि के’, प्रेम सिंह, अविनाश साही, आदित्य मोहन स्टारर सातवीं भोजपुरी फिल्म ‘परदेशी भूल ना जाना’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे,अविनाश शाही स्टारर आठवीं भोजपुरी फिल्म ‘एगो ललनवा दे दीं राम जी’, यश मिश्रा, अपर्णा मलिक, मृदालनी दूबे स्टारर नौवीं भोजपुरी फिल्म ‘एक वर दो वधू’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा स्टारर दसवीं भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ हैं।
    इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक अविनाश पांडेय ने कहा कि ‘दसवीं फिल्म पूरी करना मेरे लिए केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। ‘मारवाड़ी बहू’ सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग का दर्शक पसंद करेगा। हमने इसकी मेकिंग में भव्यता और कहानी की सादगी का विशेष ध्यान रखा है।’

  • शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    फिल्मी /रंग बिरंगी डेस्क

    भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज की सुरीली आवाज से श्रोताओं को मन मोह लेती हैं। तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हर स्वैग में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लेती हैं।

    ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी में आया बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है। इस गाने को पिक्चराइजेशन काफी रिच और महँगे क्लब में किया गया है, जोकि भोजपुरी गानों की मेकिंग के लिए बहुत बड़ी बात है।

    इसके वीडियो में दिखाया है कि माही श्रीवास्तव लेदर की जैकेट और हाफ पैंट पहने किसी क्लब में जाती हैं, जहाँ पर हॉट लुक में बहुत लड़कियां नकाब पहने इतराते हुए नजर आ रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने अलग अंदाज में गाया है।

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने वेस्टर्न और इंडियन लुक में अपनी कातिल अदाओं का जलवा बिखेरा है।

    डायरेक्शन टीम रावये फिल्म्स, डांसर्स लुक मनीषा टांक, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू का है। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, असिस्टेंट डायरेक्टर रवि थापा, रजत वैद और रितिका बीटीएस और स्टिल फोटोग्राफर सौरव हैं। लोकेशन एच एल वी फिल्म सिटी, कॉस्ट्यूम रजत मनचंदा का है।

    इस गीत को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘जब ये सांग गाने के लिए मेरे पास आया तो इस गाने का बोल सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने झट हाँ कह दिया। अब ये सांग ऑडियंस के बीच आ गया है और सभी लोग इसे अपना प्यार दे रहे हैं, इसके लिए सभी को दिल से थैंक्यू, साथ ही रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल धन्यवाद!’

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत मनोरंजन से भरपूर है। इसमें मेरा काफी लुक और तेवर एकदम अलग है। इस बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और सभी ऑडियंस को भी धन्यवाद देती हूँ।’

  • भोजपुरी एक्ट्रेस शालू सिंह का जन्मदिन और छठपूजा दोनों एक ही दिन का फिर बना संयोग, बर्थडे की मिल रही हैं बधाईयाँ

    भोजपुरी एक्ट्रेस शालू सिंह का जन्मदिन और छठपूजा दोनों एक ही दिन का फिर बना संयोग, बर्थडे की मिल रही हैं बधाईयाँ

     

    भोजपुरी एक्ट्रेस शालू सिंह के जन्मदिन की तिथि पर सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्घ देकर लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन का सबसे सुखद संयोग फिर से बन गया है। शालू सिंह को चंहुओर से जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्होंने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा भक्ति के साथ बड़ी धूम-धाम से देश से लेकर विदेश में भी मनाया जाता है। पहले दिन नहाये खाये से शुरू होती छठ पूजा, दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ देना और चौथे दिन सुबह फिर पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को आग देकर छठ व्रत का समापन किया जाता है। संयोग की बात यह है कि जिस समय सुबह उगते सूरज देवता को अर्घ देकर छठ पूजा समापन किया जाता है, ठीक उसी समय सुबह 8 नवंबर को भोजपुरी एक्ट्रेस शालू सिंह का जन्म हुआ था। संयोग से इस साल की छठ पूजा का समापन सुबह की अर्घ देने की तिथि भी 8 नवंबर को ही है। शालू सिंह इस सुखद संयोग पर काफी खुश हैं और छठ मइया को बार बार नमन करते हुए धन्यवाद दे रही हैं। उन्हें छठ मइया का भरपूर आशीर्वाद मिला है।
    इस पर शालू सिंह ने कहा कि ‘मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि मेरा जन्म ही छठ माता के आशीर्वाद से हुआ है। हमेशा ही छठ मइया की असीम कृपा मुझ पर और मेरे परिवार पर रही है। आज का दिन बहुत ही विशेष है, क्योंकि यही 8 नवंबर की तारीख और सुबह को सूर्य देव को अर्घ देने के समय ही मेरा जन्म हुआ था। छठ मइया को बहुत बहुत धन्यवाद, उनकी कृपा मुझ पर हमेशा बनी रहे। जय छठी मइया! मेरे जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं देने वाले सभी शुभचिंतकों व फैंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जिला बलिया की मूल निवासी शालू सिंह बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं। बचपन से ही कला और अभिनय के क्षेत्र में प्रवीण रही हैं। स्कूल कॉलेज में उन्होंने उम्दा परफॉर्मेंस करके पुरस्कार भी जीते हैं। अभिनय और नृत्य में विशेष रूचि रखने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया और आज वह लाखों करोड़ों ऑडियंस की धड़कन बन चुकी हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता निर्देशकों की पहली पसंद बनी हुई है। उनकी बैक टू बैक कई फिल्में टीवी चैनल पर टीआरपी और जीआरपी हासिल की है। भोजपुरी फिल्म जगत में एक्ट्रेस शालू सिंह अपने देसी लुक से सबका मन मोह रही हैं तो वहीं बैक टू बैक फिल्मों को शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी बैक टू बैक तीन भोजपुरी फ़िल्मों सास अनाड़ी बहु खिलाड़ी, हम साथ साथ, ‘झगड़ा गोतीन गोतीन के’ को हाईएस्ट टीआरपी मिली हैं।