Tag: #bigbreaking
-

दवाई वाला चारा खाते ही मर गई गौशाला की सैकड़ों गाय, श्रावस्ती में मचा हडकंप
दवाई वाला चारा खाते ही मर गई गौशाला की सैकड़ों गाय, श्रावस्ती में मचा हडकंप
श्रावस्ती
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक गौशाला में बीती रात डॉक्टरों की लापरवाही से सैकड़ों गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गौशाला में कुछ गायों की तबीयत खराब थी।डॉक्टरों ने आकर देखा और दवा दी।सभी गायों के चारे में डॉक्टर की दी गई दवा को मिला दिया गया।इसके बाद एक के बाद एक गायों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया।देखते ही देखते गौशाला शमशान घाट में तब्दील हो गयी और सैकड़ों गायों की मौत हो गई।
जिले के गिलौला विकासखंड के काशीपुर के मूसा गांव में गौशाला में कल कुछ गायों की तबीयत खराब थी।डॉक्टर ने आकर गायों के स्वास्थ्य की जांच की और चारे में दवा मिलाई गई और गायों को खिला दी गई।इसके बाद गौशाला शमशान घाट में तब्दील होने लगी।एक के बाद एक गायों की मौत का सिलसिला जो शुरू हुआ तो सैकड़ों गायों की मौत हो गई।
गायों की मौत से पूरे जिले में हड़कंप मच गया।आनन फानन में डीएम और एसपी गौशाला पहुंचे और जांच शुरू की।डीएम ने कहा कि डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है और उच्च स्तरीय जांच भी होगी।जांच में दोषी पाए गए लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ गायों को गौशाला के कर्मचारियों द्वारा गड्ढा खोदकर दफना भी दिया गया।अब सवाल यही उठ रहा है कि गौशाला में हुई सैकड़ों गायों की मौत की जिम्मेदार कौन है।
-

लगातार हो रही बारिश की वजह से पेड़ की टहनियों तार पर टूटकर गिरी, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
लगातार हो रही बारिश की वजह से पेड़ की टहनियों तार पर टूटकर गिरी, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
*बारिश के बीच भी अधिशासी अभियंता के निर्देश पर बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लगे*
गोरखपुर। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनपद के दीवान बाजार नखास इस्माइलपुर विकासनगर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है लेकिन इसी बीच विद्युत कर्मचारी भी बारिश की परवाह किए बिना भीगी कर आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए रातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं कि आम जनमानस को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो लेकिन लगातार बारिश की वजह से कर्मचारियों को कम करने में काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है डी बी स्कूल के पास 11000 हाई टेंशन तार पर पेड़ की टहनियों लटक गई है जिन्हें कर्मचारियों द्वारा काटा जा रहा है वही बक्शीपुर क्षेत्र में एक पेड़ पोल टूट कर गिर गया जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है विकास नगर में भी लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत बाधित हुई है जिसको लेकर वहां भी कार्य चल रहा है कर्मचारी पानी में भीग कर अपने जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति से हुई असुविधा के लिए विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में लगे हुए हैं।
बक्शीपुर विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं बारिश की वजह से कार्य करने में कुछ कठिनाई हो रही है लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जल्दी लोगों को विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी। -
UP में 41 BSA को प्रमोशन देकर DISO बना दिया गया है
UP में 41 BSA को प्रमोशन देकर DISO बना दिया गया है……..!!
IAS अफ़सर के साथ अश्लील हरकत……..!!
UP की ब्यूरोकेसी में तैनात बेहद शरीफ़ IAS अफ़सर को अश्लील वीडियो कॉल कर साइबर जालसाजों ने 1.5 करोड़ ₹ की डिमांड किया है IAS अफ़सर ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है।
लखनऊ: मंकी पॉक्स के दूसरे स्वरूप को लेकर यूपी में अलर्ट………!!
उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मंकी पॉक्स को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद केंद्र ने जारी की एडवाइजरी।
UP के प्रवेश स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश।
एंट्री वाले जिलों में चिकित्सा इकाई चिन्हित कर ट्रांजिट आइसोलेशन फैसिलिटी के निर्देश।
मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी के निर्देश।
-

पुलिस की सरकारी एसएलआर के साथ युवक का फोटो वायरल
बिग ब्रेकिंग, कासगंज
पुलिस की सरकारी एसएलआर के साथ युवक का फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है युवक का फोटो वायरल
सरकारी शस्त्र के साथ फोटो से सोशल मीडिया के जरिए लोगों में भय व्यक्त कर रहा है युवक
सोरों कोतवाली क्षेत्र के हुमायूंपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है युवक संतोष मौर्य
पुलिस ने अभी तक नहीं की युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई।



