Tag: #bojpur #flim #breakingnews

  • शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    फिल्मी /रंग बिरंगी डेस्क

    भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज की सुरीली आवाज से श्रोताओं को मन मोह लेती हैं। तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हर स्वैग में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लेती हैं।

    ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी में आया बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है। इस गाने को पिक्चराइजेशन काफी रिच और महँगे क्लब में किया गया है, जोकि भोजपुरी गानों की मेकिंग के लिए बहुत बड़ी बात है।

    इसके वीडियो में दिखाया है कि माही श्रीवास्तव लेदर की जैकेट और हाफ पैंट पहने किसी क्लब में जाती हैं, जहाँ पर हॉट लुक में बहुत लड़कियां नकाब पहने इतराते हुए नजर आ रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने अलग अंदाज में गाया है।

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने वेस्टर्न और इंडियन लुक में अपनी कातिल अदाओं का जलवा बिखेरा है।

    डायरेक्शन टीम रावये फिल्म्स, डांसर्स लुक मनीषा टांक, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू का है। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, असिस्टेंट डायरेक्टर रवि थापा, रजत वैद और रितिका बीटीएस और स्टिल फोटोग्राफर सौरव हैं। लोकेशन एच एल वी फिल्म सिटी, कॉस्ट्यूम रजत मनचंदा का है।

    इस गीत को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘जब ये सांग गाने के लिए मेरे पास आया तो इस गाने का बोल सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने झट हाँ कह दिया। अब ये सांग ऑडियंस के बीच आ गया है और सभी लोग इसे अपना प्यार दे रहे हैं, इसके लिए सभी को दिल से थैंक्यू, साथ ही रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल धन्यवाद!’

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत मनोरंजन से भरपूर है। इसमें मेरा काफी लुक और तेवर एकदम अलग है। इस बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और सभी ऑडियंस को भी धन्यवाद देती हूँ।’

  • दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मैं मायके चली जाऊंगी' का ट्रेलर हुआ
    दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ का ट्रेलर हुआ
    भोजपुरी सिनेमा के जबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी एक बार देसी अंदाज में दर्शकों को हंसाने, गुदगुदाने आ रही है। जी हाँ! भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ का ट्रेलर ऑडियंस के बीच आ गया है, जिसमें बेटी का मायका और बहू का ससुराल की मर्म स्पर्शी कहानी दिल को छू लेने वाली है। यह फिल्म समाज में मैसेज भी देने वाली है कि जिंदगी में परिवार की कितनी अहमियत होती है। बहू का ससुराल में कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है। वह आती है तो बहु बनकर मगर दिन रात घर का काम नौकरानी की तरह करना पड़ता है और घरवाले हर बात बात पर बहु को पुकारते रहते हैं, जिससे उसकी दिन रात की चैन सकून सब छिन जाता है। इस ट्रेलर में कहाँ पति पत्नी और ससुराल वालों की कलह को दिखाया गया है, वहीं हास्य का माहौल भी पैदा होता है। इसमें एक प्यारी सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है।
    गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे अभिनीत फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश का जिला आजमगढ़ में की गई है। इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे नई कहानी व फैमिली ड्रामा के साथ फुल टू धमाल मचाते हुए दिख हैं। इस फ़िल्म में गीत-संगीत बहुत मधुर और कर्णप्रिय है। इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार हैं। फ़िल्म निर्माता प्रोड्यूसर इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार ने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है। बता दें कि फिल्म निर्माता प्रवीण कुमार जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर होने के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान देते आ रहे हैं। वे हमेशा बड़ी और पारिवारिक फिल्म ही बनाते हैं। उन्हें पता है कि दर्शक कैसा सिनेमा देखना पसंद करते हैं। इसलिए एक बार फिर उन्होंने दर्शकों की पसंद की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है।
    उल्लेखनीय है कि ड्रीम कैचर प्रोडक्शंस, पावर मैक्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ के निर्माता इकबाल ई मकानी, प्रवीण कुमार हैं। फिल्म के कथा, पटकथा व निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म का संवाद अरविंद तिवारी ने लिखा है। संगीतकार ओम झा, गीतकार अरविंद तिवारी हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव हैं। संकलन प्रीतम नाइक, पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लेब, मारधाड़ – प्रदीप खड़का, कॉस्ट्यूम कविता सुनीता क्रिएशन, बैकग्राउंड राजेश प्रसाद का है। प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, प्रोजेक्ट हेड गौरव पटेल, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शुभम तिवारी, राधा सिंह, अमित शुक्ला, रजनीश झांजी, बीना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, विद्या सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, सोनाली मिश्रा, पूनम वर्मा आदि हैं।
  • चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण 23

    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण 23

    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण

    गोला। सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने गोला ब्लॉक के ग्राम सभा नेवाईजपार में प्राथमिक विद्यालय और ग्राम सभा भर्रोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में अपने मित्र मण्डल और भाजपा संगठन के साथियों संग वृक्षारोपण कर बाग लगाया.

    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण
    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण
    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आपके लिए नहीं आये हैं आपके आने वाले बच्चों के लिए और आने वाले नस्लों के लिए आप सब के बीच आया हूँ. जिस तेज़ी से पेड़ कट रहे है आने वाले समय में आक्सीजन की भारी कमी होने वाली है. पर्यावरण में तेज़ी से बदलाव हो रहा है इसी लिये हम आप सब आपके बीच वृक्षारोपण अभियान के तहत बाग लगाने आया हूँ. इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके, इस अवसर पर मुख्य रूप से इस वृक्षारोपण के संयोजक आनंद चंद , वरिष्ठ भाजपा नेता सृंजय मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, प्रशान्त शाही, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य श्री राम यादव , आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, देवेश निसाद मण्डल अध्यक्ष गोला, ज़िला पंचायत सदस्य बालचंद सोनकर, प्रदुम्न दूबे प्रधान, अतुल शाही, रमेश शाही, मनोज मल्ल, राजेंद्र सिंह , गिरजेश पासवान प्रधान, राज बहादुर सिंह, प्रधान आनंद यादव, अजय मिश्रा, राघव मिश्रा, टुन्नू दूबे , अशोक दूबे अध्यक्ष ब्लॉक हिंदू युवा वाहिनी, जय शंकर तिवारी मण्डल महामंत्री , रामज्ञा निसाद, जगदंबा पांडेय, विनोद राय, विद्याधर पांडेय , मनोज तिवारी, रवींद्र दूबे , श्याम सुंदर दूबे, अष्टभुजा सिंह, सतीश दूबे, विनोद मौर्य, बबलू दूबे , आदित्य पांडेय , उपेन्द्र यादव , सत्यवान सिंह , रामाश्रय जयसवाल, शिव कुमार सिंह, जेपी यादव, सतीश सिंह, पंकज शर्मा, मुकेश दूबे, ओम प्रकाश, आलोक पांडेय, रंजित रावत, अनिल राय, अशोक मिश्रा, मिथलेश सिंह, सूरज दूबे के साथ समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे.

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

    https://nishpakshtoday.in/wp-login.php?redirect_to=https%3A%2F%2Fnishpakshtoday.in%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D14936%26action%3Dedit&reauth=1

  • वैभव राय व्यस्त हैं कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स की फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ की शूटिंग में

    वैभव राय व्यस्त हैं कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स की फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ की शूटिंग में
    फ़िल्म अभिनेता वैभव राय इन दिनों फिल्म निर्माता नवीन कुमार पाठक व गोविंद गिरी द्वारा कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग पिछले कई दिनों से बिहार के जिला सिवान के विभिन्न स्थानों पर कर रहे हैं। दीपक शंकर सिंह के कुशल निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता नवीन कुमार पाठक व गोविंद गिरी हैं। सह निर्माता जीवा एंटरटेनमेंट (वैभव राय) हैं। इस फ़िल्म में भोजपुरी सिनेमा के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत केंद्रीय भूमिका में हैं। उनके साथ बतौर नायिका अपर्णा मालिक और नेहा तिवारी की रोमांटिक केमेस्ट्री नजर आने वाली है। साथ ही अभिनेता वैभव राय अहम भूमिका में नजर आयेंगें।

    वैभव राय व्यस्त हैं कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स की फिल्म 'बाबुल का घर प्यारा लगे' की शूटिंग में
    वैभव राय व्यस्त हैं कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स की फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ की शूटिंग में
    गौरतलब है कि बिग लेबल पर बन रही फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ सास बहू की तकरार से अलग कॉमेडी, एक्शन और इमोशन से भरपूर फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्म है। इसके लेखक इन्द्रजीत कुमार, संगीतकार मुन्ना दूबे, साजन मिश्रा, डीओपी अयूब अली, डांस मास्टर सोनू प्रीतम, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अजय तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, लोकल प्रोडक्शन विशाल पांडेय, अशोक गिरी, टिंकू तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर धीरज गुप्ता, विनायक, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। फ़िल्म के मुख्य भूमिका में विक्रांत सिंह राजपूत, अपर्णा मालिक, नेहा तिवारी, विनोद मिश्रा, वैभव राय, श्रद्धा नवल, मंतोष सिंह, बबलू खान, बबिता पासवान, जूही पांडेय, प्रिया वर्मा, विवेक शुक्ला, डॉ. संदीप सिंह, अशोक गिरी आदि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
    इस फ़िल्म को लेकर वैभव राय ने कहा कि ‘फ़िल्म निर्माता नवीन कुमार पाठक और गोविंद गिरी बिग लेबल पर फ़िल्म बना रहे हैं। फ़िल्म के हर सीन की शूटिंग बहुत जमाकर की जा रही है। सीन की डिमांड के अनुसार दिल खोलकर खर्च भी कर रहे हैं। फ़िल्म की मेकिंग में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि इतने अच्छे और सुलझे हुए फ़िल्म प्रोड्यूसर के साथ काम कर रहा हूँ। ऐसे फ़िल्म निर्माता को हमारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत जरूरत है, तभी भोजपुरी फिल्में टीवी चैनल के अलावा मल्टीप्लेक्स सिनेमाहाल में परचम लहराएगी।’

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

    “होम – Nishpaksh Today” https://nishpakshtoday.in

  • काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    काजल त्रिपाठी, गोल्डी यादव का लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिने संगीत जगत में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी मोहक अदाओं से बिजली गिराकर सबको मदहोश कर देती हैं। रूप श्रृंगार का हर कोई कायल है। वहीं सिंगर गोल्डी यादव की बुलंद आवाज सबको दीवाना बना देती है। उनकी सुरीली आवाज में जब भी कोई गाना आता है तो वह लोगों को दिल दिमाग में आसानी से छा जाता है। ऐसे में जब एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर गोल्डी यादव की जोड़ी में कोई भी भोजपुरी गीत ऑडियंस के बीच आता है तो उसे बहुत पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव की हिट जोड़ी में बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को मधुर स्वर में सिंगर गोल्डी यादव ने गाकर सबका मन मोह लिया है। वैसे देखा जाय तो यह गाना सैड सांग है, मगर सिचुएशन को लोगों के मनोरंजन का रूप देते हुए इसका ऑडियो वीडियो तैयार किया गया है। जिसे अपनी लाजवाब अदायगी से काजल त्रिपाठी ने इस गाने में चार चांद लगा दिया है। वह इस सांग में वीडियो में सास ननद की सताई हुई बहु के रूप में नजर आ रही हैं, मगर अपनी शानदार अदा और डांस मूमेंट से इस गाने को मनोरंजनपूर्ण बना दिया है। इस गाने में काजल अपने हुश्न का जलवा बिखेर कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/JPOWXOERlzQ?si=Or7WbogEdGLTopFA

    भोजपुरी लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने ससुराल में झाड़ू लगा रही है, तभी उसकी सास ढ़ेर सारे कपड़े धोने के लिए दे देती है तो वहीं जब वह खाना खाने बैठती है तो उसकी ननद भोजन की थाली छीनकर लेकर चली जाती है। वह मन ममोस कर रह जाती है। फिर अपने पति को संदेश भेजती है कि उसके साथ सास ननद कितना अत्याचार कर रही हैं। वह कहती है कि…
    ‘जाके बसल बाड़ा पिया परदेश में, कटे रोज जिनगी हमर कलेश में, सासु रोजे बिछि बिछि रोज गरियावे, दईया ननदिया छीने आगा से मोर थरिया…’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ननदिया छीने थरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी व सनी, डीओपी गौरव राय व रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • नीतू यादव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘लगावा घर में झाड़ू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    नीतू यादव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘लगावा घर में झाड़ू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    नीतू यादव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘लगावा घर में झाड़ू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिली

    जब भी किसी बेटी की शादी होती है तो बेटी के बाप को भारी मन से मुंहमांगा दहेज देना पड़ता है, जबकि ससुराल पहुँचने पर वहीं बेटी बहु बनकर सारा घर संभालती है और वंश को आगे बढ़ाती है। सवाल यह भी उठता है कि जब कोई लड़की शादी के बाद किसी के घर बहु बनती है और आजीवन घर और परिवार को संभालती है तो फिर क्यों लिया जाता है दहेज…
    इसी यक्ष प्रश्न के उत्तर के रूप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘लगावा घर में झाड़ू’ लेकर आई है। जिसमें दिखाया गया है कि एक्ट्रेस नीतू यादव अपने पति को समझाते हुए कहती है कि मेरे पापा ने दहेज देकर आपको खरीद लिया है, इसलिए आपको घर का सारा काम करना है और मुझे आराम करना चाहिए। इसी सिचुएशन पर आधारित यह लोकगीत ‘लगावा घर में झाड़ू’ बनाया गया है, जो मनोरंजन के साथ साथ संदेश देने का भी काम कर रहा है। अगर सब बहुएं यही रूप धारण कर दहेज देकर दूल्हा खरीदने की बात पर जोर देने लगेगी तो शायद दहेज प्रथा जड़ खत्म हो जाये। हालांकि यह एक कोरी कल्पना मात्र है, मगर ऐसा हुआ तो समाज में जागरूकता जरूर आएगी।

    लिंकः https://youtu.be/n2HKWzWjOxE?si=YvYsKhqSXwa6NmNf

    अब बात करें भोजपुरी लोकगीत ‘लगावा घर में झाड़ू’ की तो इसे निर्मित किया है  जाने माने फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने, जो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी हैं। जिनका हमेशा उद्देश्य रहता है लोगों को मनोरंजन कराने की साथ साथ उनमें जागरूकता लाना। इस गाने अपनी मधुर आवाज में लोकप्रिय गायिका गोल्डी यादव ने,सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने गजब की अदाकारी किया है। उनकी कमर तोड़ डांस और गरदा उड़ाने वाली कातिल अदा पर हर कोई फिदा हो रहा है। इस गाने में नीतू यादव अपने पति घर का सब काम करने की बात कह रही है और दहेज देकर कीन लेने की बात याद दिला रही है। वह अपने पति को झाड़ू पकड़ाते हुए कहती है कि…

    ‘तोहरा के पिया हम बानी किनले, पापा हमरा के दहेज गिनले, काम करा चुपचाप, अरे चाहे परी बेडवा पे लावा राजाजी, भोरे नाही जागब सुतब दिन ले, बना ना जादा केजरीवाल के साढू ये राजा जी, त दोनों बेरा लगावा घर में झाड़ू ये राजा जी, त तू ही आके लगावा घर में झाड़ू ये राजा जी…’

    बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘लगावा घर में झाड़ू’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने गजब का डांस करके मन मोह लिया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, एडिटर पप्पू वर्मा, डीओपी संतोष यादव व नवीन हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • खुशी कक्कड़ और मुस्कान का ‘डोले जब कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    खुशी कक्कड़ और मुस्कान का ‘डोले जब कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी में हमेशा नया प्रयोग करने में अग्रसर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी वीडियो अल्बम गानों को उच्चतम क्वालिटी की मेकिंग करके इतिहास रच दिया है। भोजपुरी अल्बम गीतों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने में यह म्यूजिक कंपनी ने अहम भूमिका निभाई है। जिसकी देखादेखी और भी मेकर्स ने बेहतरीन वीडियो अल्बम बनाना शुरू किया। इसी कड़ी में एक बार फिर काफी महंगा और बेस्ट क्वालिटी का वीडियो अल्बम सांग ‘डोले जब कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है, जिसकी शूटिंग और मेकिंग बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की बराबरी का लग रहा है। इस गाने को कई अलग अलग लोकेशन पर भव्यता के साथ फिल्माया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस मुस्कान ने अपनी कातिल अदा और हुश्न का खूब जलवा बिखेरा है। वेस्टर्न और इंडियन लुक में वह सबका होश उड़ा कर बिजली गिरा रही है। वह अपनी पतली कमर के लचक से सबको दीवाना बना रही है। वेस्टर्न ऑउटफिट पहने वह अपने अक्ट्रेक्टिव फिगर से सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रही है तो वहीं वह अपने डांस मूमेंट से सबको हिला रही है।
    इस गाने को पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। उनकी मनमोहक सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस मुस्कान ने ऐसी अदाकारी किया है की महफ़िल में शमाँ बंध गया है। यह प्यारा लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

    लिंकः https://youtu.be/kl1EmKqHgB4?si=yCL68BRjWxEjImiy

    इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस मुस्कान ग्रीन कलर के वेस्टर्न ऑउटफिट पहने इठलाते हुए किसी सिटी की गलियों में चलते हुए दिख रही हैं, जिसे हर कोई मुड़ मुड़कर देखने लगता है। तो वहीं दूसरे फ्रेम में वह इंडियन लुक में अपनी सहेलियों संग गाँव के बाहर किसी रमणीय स्थल पर ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि…
    ‘पागल भईल बाटे आरा पटना बॉम्बे दिल्ली, केहू काहे खोवा केहू कहेला रसीली, येही जायके खोत मोजवलन कुल रंगदार के रंगदरिया, गोले गोले गोले गोले डोले जब कमरिया…देखि के पागल बा पूरा संवरिया, केहु मारे आँख केहू धरे अकवरिया, देखि के पागल बा पूरा संवरिया…’

    गौरतलब है कि ऐसे गाने की मेकिंग सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ही कर सकते हैं, जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री को हमेशा ऊंचाई देने की ही सोचते हैं। उनकी सोच और नये प्रयोग का फल है कि आज भोजपुरी अल्बम गीतों की इमेज बदल गई है।

    बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘डोले जब कमरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान ने गजब का डांस करके मन मोह लिया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर छोटू लोहार, डीओपी व एडिटर आरबीके एंटरटेनमेंट हैं। मेकअप रवि सिंह सरदार, कॉस्ट्यूम मोनी डिज़ाइन, डीआई भीमचन्द्रराय मुर्मू, प्रोडक्शन आरबीके एंटरटेनमेंट का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।