Tag: #bojpur #song #breakingnews

  • कमरिया पर काम भईल बा,हुआ रिलीज

    कमरिया पर काम भईल बा,हुआ रिलीज

    मनोज लाल यादव, गोल्डी यादव और शुभम जैकर की तिकड़ी में लोकगीत ‘कमरिया पर काम भइल बा’ हुआ रिलीज

    भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव जब अपने निराले अंदाज में कोई गाना लेकर आते हैं तो उसे सुनते ही मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर मनोज लाल यादव पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव के साथ जुगलबंदी में भोजपुरी लोकगीत ‘कमरिया पर काम भइल बा’ रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में एक्टर शुभम जैकर और एक्ट्रेस खुशबू गाजीपुरी ने अपनी जोरदार परफॉर्मेंस से गर्दा उड़ा रहे हैं। उनकी हिट जोड़ी इस गाने में फुल टू धमाल मचा रही है। यह गाना शुभम जैकर ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
    बता दें कि सिंगर मनोज लाल यादव, सिंगर गोल्डी यादव और एक्टर शुभम जैकर की तिकड़ी में आया यह सांग बहुत ही मजेदार है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज व खास शैली में गाकर मनोज लाल यादव ने अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत लिया है। उनके आवाज के कायल उनके फैंस इस गाने पर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं इसके वीडियो में एक्टर शुभम जैकर ने अपने बेहतरीन ऐक्टिंग से धमाल मचा रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस खुशबू गाजीपुरी पिंक कलर की साड़ी पहने कयामत ढा रही हैं। उनकी शानदार केमिस्ट्री और डांस मोमेंट देखते ही बन रहा है। यह गाना बार-बार देखने और सुनने लायक है। इस गाने का बोल भी बहुत सरल लिखा गया है, जोकि आसानी से हर किसी के जुबान पर आ जाता है। इसके गीतकार आलोक यादव में बहुत अच्छा गीत लिखा है। वहीं संगीतकार अभिराम पांडेय ने मधुर संगीत से इस गाने को सजाया है। एडिटर पप्पू वर्मा हैं। वीडियो की मेकिंग बहुत शानदार किया गया है। इस गाने को देख सुनकर लग रहा है कि यह गाना जल्द ही मिलियन क्लब में शामिल होगा और ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करता रहेगा।

  • नवरात्रि/दुर्गापूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने की बैठक

    नवरात्रि/दुर्गापूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने की बैठक

    नवरात्रि/दुर्गापूजा/दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने की बैठक

    आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराए _एसएसपी

    मूर्तियों व मूर्तिकारों का भौतिक सत्यापन करे थाना प्रभारी_ एसएसपी

    गोरखपुर।आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर कैंप कार्यालय से ऑन लाइन जुड़ कर आगामी त्यौहारों नवरात्रि, रामनवमी व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि आगामी त्यौहार श्री दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली मूर्तियों का भौतिक सत्यापन व मूर्तिकारों का सत्यापन थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के बीट अधिकारी से करा कर नोडल अधिकारी को सूचित करें
    समस्त नोडल अधिकारी एवं थानाप्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होने वाली श्री दुर्गा प्रतिमा के पाण्डालों का निरीक्षण करे
    सभी नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र के आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश एसएसपी ने दिया। एसएसपी ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा की प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों का भ्रमण करे
    ड्रोन के माध्यम से श्री दुर्गा पाण्डालों की निगरानी एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिए जुलूस/विसर्जन से संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे त्यौहार के दौरान यातायात के सकुशल आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने का यातायात नोडल अधिकारी को निर्देश दिए त्यौहार के दौरान सभी स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष ड्यूटी लगाई जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ऑनलाइन सभी सीओ व थाना प्रभारी जुड़े रहें।

  • 25/09/2024 के मुख्य समाचार

    25/09/2024 के मुख्य समाचार

    💎 25/09/2024 के मुख्य समाचार 💎

    ▪️सोनीपत: “गोहाना में कल PM मोदी की रैली:भीड़ के साथ पहुंचेंगे 22 हलकों के कैंडिडेट; 22 हजार कुर्सियां, 8 बॉक बनाए, सुरक्षा कड़ी”

    ▪️महम: निडाना गांव में”राधा अहलावत का राजनेताओं पर तंज:बोली- लोगों के काम लटकाते हैं, ताकि पीछे घूमते रहें और जयकारे लगाते रहें”

    ▪️”करनाल: सैलजा को लेकर छलका अशोक तंवर का दर्द:खून में कांग्रेस वाले बयान पर की टिप्पणी, कहा कि कांग्रेसी तो हम भी थे”

    ▪️हिसार: जन आशीर्वाद रैली में CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार व दलित अत्याचार के मुद्दे उठाए

    ▪️कैथल: “हम तीनों बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री’, रणदीप सुरजेवाला ने कहा- अब फैसला हाईकमान करे”

    ▪️चण्डीगढ़: “हरियाणा चुनाव-2024:दुष्यंत चौटाला बोले-सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण देंगे; सैनी बोले- कांग्रेस ने दलित नेताओं को कुचला”

    ▪️चण्डीगढ़: “हरियाणा चुनाव में कंगना रनोट ने बढ़ाई BJP की टेंशन​​​​​​​:बोलीं-3 कृषि कानून दोबारा लागू हों; 378 दिन किसान आंदोलन के बाद वापस हुए थे”

    ▪️सोनीपत: “कांग्रेस कैंडिडेट बरी हुआ, 24 घंटे बाद भी रिहाई नहीं:वकील बोले- अभी हाथ में नहीं आए ऑर्डर; 3 महीने से अंबाला जेल में बंद”

    ▪️”पलवल: युवक का अपहरण कर की हत्या:परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने की आरोपियों की तलाश शुरू”

    ▪️”पिहोवा: जलती चिताओं से शव बाहर निकाले:पुलिस ने नहीं कराया था पोस्टमॉर्टम; 90% तक जले, जहरीला पदार्थ खाने से बाप-बेटे की मौत”

    ▪️”नूंह: कांग्रेस की रैली में बांटे गए पैसे:इलियास के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे राज बब्बर, 500-500 के नोट बांटने का वीडियो वायरल”

    ▪️”बवानी खेड़ा: डीएपी खाद के लिए मारामारी:सैकड़ों की संख्या में लाईन में लगे किसान, सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन”

    ▪️”बवानी खेड़ा: डीएपी खाद के लिए मारामारी:सैकड़ों की संख्या में लाईन में लगे किसान, सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन”

    ▪️”पंचकूला: थाने से साइबर अपराधी फरार:कुरुक्षेत्र में छापेमारी कर पकड़ा, 10 लाख की धोखाधड़ी में होनी थी पूछताछ”

    फतेहाबाद: खूब पकड़ा जा रहा कैश: फतेहाबाद में कार सवार से मिले 3.90 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए

    ▪️सोनीपत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा, बोले- विधायक बनाकर भेजो, सरकार मैं बनाउंगा

    ▪️केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को दी सौगात*

    ▪️पीएम जनमन योजना के तहत MP की 86 और CG की 18 सड़कों को मिली मंजूरी*

    प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में गांव गांव लगातार बारहमासी सड़कों से जुड़ रहे है

    मध्यप्रदेश में 162.41 करोड़ रूपए की लागत से 216.86 किलोमीटर लंबी 86 सड़कों को मिली मंजूरी

    मध्यप्रदेश के अनुपपूर, विदिशा, बालाघाट, जबलपुर और गुना सहित 15 जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल

    मध्यप्रदेश में अब तक कुल 844.34 किलोमीटर की 311 सड़कों को दी गई है मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में 97.63 करोड़ रुपये की लागत से 128.15 किलोमीटर लंबी, 18 सड़कों को दी स्वीकृति

    छत्तीसगढ़ के 2 जिले कावर्धा की 12 और नारायणपुर की 06 सड़कों को मिली मंजूरी

    छत्तीसगढ़: में अब तक कुल 1590.843 किलोमीटर की सड़कें स्वीकृत की गई है
    ये बारहमासी सड़कें कमजोर जनजातीय समूह को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ेंगी

    *🙏 आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात*
    *🙏 जय हो 🙏*

  • करिश्मा कक्कड़ और चाँदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के पातर कमरिया’

    करिश्मा कक्कड़ और चाँदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के पातर कमरिया’

    करिश्मा कक्कड़ और चाँदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के पातर कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी सिंगर करिश्मा कक्कड़ और एक्ट्रेस चाँदनी मेहता की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के पातर कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर करिश्मा कक्कड़ अपनी सुरीली आवाज में गाकर ऐसा शमाँ बांधा है कि सुनने वालों का मन मयूर झूम उठता है। उनकी आवाज कानों में मिसिरी सा घोल रहा है। तो वहीं एक्ट्रेस चाँदनी मेहता पिंक साड़ी पहने कमर तोड़ ठुमका लगाते हुए सबका मन मोह रही है और सभी को दिलों पर चक्कू छुरिया चला रही हैं। वह कोरस डांसर के मस्ती से डांस मूमेंट करते हुए महफ़िल लूट रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काबिले तारीफ है, जो देखते ही बन रहा है। ड्रेस डिज़ाइन भी बहुत बेहतरीन किया गया है। इस गाने के वीडियो की मेकिंग खूबसूरत लोकेशन पर किया गया है, जोकि देखने में बड़ा प्यारा लग रहा है।

    लिंकः https://youtu.be/WhK5Ol4AKBA?si=PNHLG5dm2GlL-MDq

    इस गाने के दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी जोकि बहुत सुंदर है, वह अपने पति से बहुत प्यार करती है और वह अपने पति की तारीफों के पुल बाँध रही है। अपनी सहेलियों से अपने पति की बड़ाई करते हुए कहती है कि…
    ‘सखी हमर बाड़े एक पीस राजाजी, लेले जब गलिया प किस राजाजी, हमरा से कहे आई लव यू रानी, बोलिया बोलेले इंग्लिश राजाजी, लेगेले टमाटर हे, राजाजी के हमरो कमरिया बनवा जस पातर हे, राजाजी के हमरो कमरिया बनवा जस पातर हे…’

    बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के पातर कमरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस चाँदनी मेहता ने गजब का डांस करके मन मोह लिया है। इस गाने को गीतकार से आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी – योगेश, डीओपी गौरव राय – रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता, कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह बादशाह खान, कंपोजर पंचम सिन्हा हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।