Tag: #Breaking #up#india
-

अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पर दर्ज हुआ केस
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस ट्रेड्स के समीप पूरब पटरी पर एस के इलेक्ट्रॉनिक के सामने विपरित दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने वीरेंद्र निषाद को बाजार से घर लौटते समय ठोकर मार दिया था । जिनका अभी गोरखपुर इलाज चल रहा है । अब इस मामले में घायल के पुत्र की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों पर बुधवार को केस दर्ज किया है ।
-

महिला के घर तोड़फोड़ कर उसकी बेटी को चोट पहुचाने वाले मनबढ़ पर पुलिस ने दर्ज किया केस
सहजनवा थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी ब्रम्हदेव ने सहजनवा पुलिस को तहरीर देकर अपने ही गाव के एक मनबढ़ पर उसके घर पर तोड़फोड़, चढ़कर गाली देने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है ,
घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है । महिला का कहना है कि आरोपी शराब पीकर उसके घर पर आया और घर मे तोड़फोड़ किया । जब इस बात की उलाहना दी तो आरोपी ने मारपीट कर बेटी को घायल कर दिया ,
पीड़ित महिला की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र पुत्र नगेसर पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 324 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है । -

मैंने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया, मैं भी ‘शीशमहल’ बना सकता था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में झुग्गी वासियों को घर की सौगात दी. PM ने स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में बने 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया, लेकिन बीते 10 सालों में 4 करोड़ लोगों का सपना पूरा किया. मैं भी ‘शीशमहल’ बना सकता था लेकिन मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही मेरा सपना था|
-

जो भी बनो लेकिन एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो- राजू कुमार एसडीएम
स्थानीय विकास खण्ड के संसारपार रोड पर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में चल रहे बड़हलगंज बाल महोत्सव के चौथे दिन सिंगिंग एवं डांसिंग के आडिसन में कई विद्यालयों के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भांगड़ा, मराठी नृत्य, राजस्थानी नृत्य तथा नर्सरी विंग के बच्चों द्वारा पेश नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजू कुमार ने नन्हें कलाकारों की पेशकश को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो। आप अपने लक्ष्य के अनुसार जो भी बनो लेकिन एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो। बच्चों को मोबाइल के उपयोग एवं दुरुपयोग के अंतर को समझाते हुए उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी ने कहा कि सिंगिंग व डांसिंग के साथ-साथ साइंस प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों के मस्तिष्क का चौमुखी विकास होता है।इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हमेशा होना चाहिए।बड़हलगंज बाल महोत्सव के मुख्य आयोजक जयप्रकाश मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल इस कार्यक्रम का समापन दिवस है। इसलिए आप सभी अपना समय कल अवश्य दें।कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार ज्ञानवेंद्र मिश्र एवं संचालन प्रियांशिका राव ने किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा कुलदीप पाठक, पंकज उपाध्याय, कौशलानंद दूबे,शैलेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, सुनील पाल, राजेश साहनी, चन्द्रभान निषाद, कैलाश सिंह, वाचस्पति दूबे, हरेन्द्र यादव, शिवदत्त तिवारी, मनीष यादव अवधेश यादव, गोरखनाथ दूबे, अम्बिकाशरण तिवारी,एडवोकेट राम प्रकाश मिश्र, सूरज दूबे, राजीव जायसवाल, अदिती सिंह, साधना तिवारी, प्रियंका दूबे, प्रियंका यादव,अनन्या तिवारी, सरिता शर्मा,अंजनी मोदनवाल एवं प्रधानाचार्या वंदना सिंह सहित बहुत से अभिभावक गण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
https://youtu.be/ol0VDEkuzXw?si=YyL15w9RQbuJstEm
-
पशु तस्करों के खिलाफ नाकेबंदी, तीन पिकअप बरामद
गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की। पीछा करते हुए पुलिस ने तीन पिकअप और गोवंश बरामद किए। खोराबार और शाहपुर थाने में तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपितों की तलाश जारी है।
-
विभिन्न प्रतिभाओ का हुआ सम्मान
बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर आयोजित सरयू अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे
कुश्ती प्रतियोगिता मे चिल्लूपार केशरी रमन सिंह, चिल्लूपार कुमार शिवम यादव व वीर अभिमन्यु जितेंद्र यादव, क्रिकेट मे महिला वर्ग में स्टार इलेवन एकेडेमी बड़हलगंज प्रथम व गोला की टीम द्वितीय तथा बालक वर्ग मे महाबीर विद्यापीठ मझवलिया प्रथम व प्लेटिनम क्लासेज बडहलगंज द्वितीय, कबड्डी बालक वर्ग मे मिनी ग्रामीण स्टेडियम प्रथम व नेशनल इंटर कालेज द्वितीय, भाला फेक मे राजन शर्मा प्रथम व अमन यादव द्वितीय, महिला वर्ग मे रोशनी प्रथम चांदनी साहनी द्वितीय, लघु मैराथन बालक वर्ग मे सूर्यभान प्रथम व शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग मे मधुबाला प्रथम व पूजा मोदनवाल द्वितीय आदि को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। -

रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ ने सबल से किया हमला, हालत गंभीर
सहजनवां थाना क्षेत्र पुलिस चौकी घघसरा अन्तर्गत के जालहेपार निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ को गांव का एक मनबढ़ रास्ते के विवाद को लेकर सबल से हमला कर घायल कर दिया । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के जालहेपार निवासी स्वामीनाथ यादव पुत्र स्व बंशू यादव के मकान के सामने प्रधान द्वारा रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था । उसी दौरान गांव का एक मनबढ़ रास्ते में आकर खूंटा गाड़ दिया, और कार्य को रोक दिया । जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी सबल से मारकर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है । पीड़ित को सीएचसी सहजनवां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
उक्त संदर्भ में सहजनवां थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने कहा की तहरीर मिली है, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा । -

कपूर की दुकान से हजारों की चोरी
गीडा थाना क्षेत्र के केवला सुंदर रोड पर स्थित गौरी शक्ति कपूर नाम की दुकान से रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा नगदी समेत हजारों का सामान साफ कर दिया गया । पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है ।
ग्राम साथीपार निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, दिनाँक 4 दिसम्बर की रात्रि को चोरो ने उनकी दुकान से कैशबॉक्स में रखे 10 हजार रुपये, हेलेमट, वाटर हीटर बर्तन, 3 गत्ता कपूर और बैग में रखा गाडी का कागज चुरा लिया था । पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है । -

बस्ती से ही रोक रही थी पुलिस, नहीं चाहती की अंतिम संस्कार में हो शामिल- विश्व विजय सिंह
कालेसर मोक्षधाम पर काग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के अन्तिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ से आ रहे काग्रेंस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस बस्ती से ही रोकना शुरू कर दिया था ।लखनऊ से साथ आये प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के साथ आ रहे सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बस्ती टोल प्लाजा बंद कर दिया था । फिर वहां से किसी तरह निकलने के बाद मगहर में रोका गया । जिसके बाद किसी तरह से दूसरे गाङी में बैठाकर कालेसर मोक्षधाम पर पहुचे । शव पर राजनीति करना बहुत ही निंदनीय है ।सरकार व पुलिस प्रशासन केवल तानाशाही कर रही है ।सरेआम उनके कार्यकर्ता घाट पर गुडई कर रहे थे, और प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई थी ।







