भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे’, व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट
सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘हम दो महान देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं। यह रूपरेखा हमारी साझेदारी की गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलयेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह मलयेशिया दौरा बेहद अहम है क्योंकि दोनों देशों की साझेदारी को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा मिलने के बाद यह पीएम मोदी का पहला मलयेशिया दौरा है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम रक्षा सहयोग पर सहमति बन सकती है
‘हाउडी मोदी’ पर भारी पर गया ‘नमस्ते ट्रंप’. ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज; रूस से दूरी पर सवाल
अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया; सोशल मीडिया पर वायरल
सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट केस में कोर्ट को जवाब, वोटर लिस्ट-नागरिकता सरकार के मसले; क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं
राजनाथ सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के लिए कई बड़े फायदे लेकर आएगा। इससे निर्यात बढ़ेगा, मजदूर-आधारित उद्योग मजबूत होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा इस समझौते में किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है
मुंबई में रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर; नाम का एलान
देशभर में आज एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल, घटती कमाई और शोषण के खिलाफ प्रदर्शन; ओला, उबर और रैपिडो सर्विस पर असर
यूपी: सवा तीन करोड़ मतदाताओं को मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस, 6 मार्च तक दे सकेंगे जवाब; उम्र को लेकर समस्याएं,यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया एक महीने और बढ़ा दी गई है। अब 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
थोड़ी देर में सांसद पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी, 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार; राहुल बोले- आवाज दबाने की कोशिश है
मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा, बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे; चेहरे कुचले, स्वेटर से पहचान
भारत का पहला मैच आज, अमेरिका से मुकाबला, रोहित-कोहली के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा इंडिया; नेत्रवलकर बड़ी चुनौती
पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता,नीदरलैंड को फहीम अशरफ का कैच छोड़ना पड़ा भारी,हारते हारते बचा,पहले ही मैच में उलटफेर से बचा पाकिस्तान
देश भर में मौसम बदल रहा है ,राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार, बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान 32°C पहुंचा;।
भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान, 15 फरवरी को कोलम्बो में होना था मैच
बांग्लादेश तो पहले ही मना कर चुका है,और T20 विश्व कप से बाहर हो चुका है।
पाकिस्तान ने ICC के साथ BCCI को तगड़ा झटका दिया , क्योंकि वह भारत के साथ नहीं खेल रहा है, बाकी देशों के साथ खेलने को तैयार है। आईसीसी और जय शाह को खास तौर पर तमाचा है। पाकिस्तान ने x पर जानकारी दी।
पुरुषों का T20 वर्ल्ड कप 2026 | भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी। वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचेंगे और मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेंगे: BCCI सोर्स
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 02 लाख लाभार्थियों के खाते में अंतरित किये गये 02 हजार करोड़ की धनराशि में से चिल्लूपार के हिस्से में डेढ़ हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में अंतरित 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति का प्रमाणपत्र चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने वितरित किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0
विधायक राजेश त्रिपाठी ने लाभार्थियों को दिया स्वीकृति पत्
बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के 629 लोगों को मिली पहली किस्त।
चिल्लूपार में डेढ़ हजार पात्रों के खाते में एक- एक लाख रुपए आया
रविवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आवास लाभार्थियों को धनराशि अंतरण समारोह के लाइव टेलीकास्ट को देखने के बाद उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि उप्र के मुखिया योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर गरीब को पक्का मकान मिले। चिल्लूपार के सभी गरीबों को पक्का मकान मिल जाए इसके लिए हम प्रयासरत है। उन्होंने योगी सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी देते हुये प्रदेश में बिजली व्यवस्था, स्वनिधि योजना, कानून व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दिया।
श्री त्रिपाठी ने मतदाता सूची में नाम डालने हेतु फार्म भरने की अपील भी किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये ईओ रामसमुख ने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। प्रदेश सरकार प्रत्येक गरीब को मकान की आवश्यकता पूरी करने के साथ रोटी और कपड़े की व्यवस्था भी सुनिश्चित करा रही है।
नगर पंचायत प्रतिनिधि बृजेश उमर ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के 629 लोगों को आवास की पहली किस्त स्वीकृत हो चुकी है, अन्य जिन लोगों ने भी आवास का फार्म भरा है उनका आवास भी शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद रवि साहनी, राकेश राय, सुदीप वर्मा, दीपक शर्मा, सभासद प्रतिनिधि अमूल्य चन्द चतुर्वेदी, संजय सोनकर, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चन्द, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, रविन्द्र कुमार, विपुल कुमार, अमलेश भारती, महेश पटेल, टाइगर यादव, शुभम राय, संजय मौर्य, शिवा जी सिंह मौजूद थे।
बड़हलगंज के आवास लाभार्थी
बड़हलगंज के 629 लाभार्थियों में से मंजू, रामनाथ, सविता, अनीता, लल्लन, सुमन, बबीता, सुनैना सिर्जावी, आशा
गोला नगर पंचायत के 421 और उरुवा में 461 लोगों को आवास की पहली किस्त प्राप्त हुई।
“BCCI ने KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा..!”
BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है।BCCI ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर कर दें।
“अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।”