Tag: #breaking#foodcourt#upp#yogi#gorakhpur#

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी विकास की बड़ी सौगात

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी विकास की बड़ी सौगात

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    “दो अहम परियोजनाओं का किया लोकार्पण”

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर को यातायात और शहरी विकास की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए दो महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आमजन को सुरक्षित व तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

    मुख्यमंत्री ने बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल–मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-5ए पर निर्मित 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का लोकार्पण किया। इस परियोजना पर 152.18 करोड़ रुपये की लागत आई है और सेतु की कुल लंबाई 1,092 मीटर है।

    इसके चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी तथा शहर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बरगदवा–कौवाबाग जेल बाईपास 4 लेन मार्ग पर स्थित खजांची चौराहे पर बने फ्लाईओवर का भी लोकार्पण किया। 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर की लंबाई 605 मीटर है।

    खजांची चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल है, जहां आए दिन जाम की समस्या रहती थी। फ्लाईओवर के संचालन से अब यातायात का दबाव कम होगा और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आधुनिक और सुरक्षित सड़क व पुल नेटवर्क के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

    लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शहरवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे गोरखपुर के विकास में एक नया अध्याय बताया।

  • वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फूडकोर्ट खोलने के नाम पर जालसाजी ,आरोपी विभांशु वैभव मिश्रा गिरफ्तार।

    वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फूडकोर्ट खोलने के नाम पर जालसाजी ,आरोपी विभांशु वैभव मिश्रा गिरफ्तार।

    वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फूडकोर्ट खोलने के नाम पर जालसाज ने कंपनी के निदेशक से 1.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने फर्जी कागजात के सहारे विभिन्न खाद्य ब्रांड से एग्रीमेंट दिखाकर निदेशक से बात की थी। झांसे में आने के बाद उन्होंने रुपये दे दिए।

    इस मामले में निदेशक की तहरीर पर रामगढ़ातल पुलिस ने केस दर्ज किया। बुधवार को झारखंड के परशूडीह टाटानगर निवासी आरोपित विभांशु वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया। जो नोएडा के सेक्टर 16 में किराए के मकान में रहता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने जालसाज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

    पुलिस के अनुसार मेसर्स अदीप लीजर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक शुभम बथवाल ने तहरीर दी थी। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लीज मेसर्स ई बायोस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से लिया था। परिसर में नौका विहार, रेल विहार और अन्य सुविधाओं का विकास करना था।
    इसी सिलसिले में मेसर्स वीवीएम 21 हास्पिटलिटी ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विभांशु के साथ 13 अक्तूबर 2024 को लेटर आफ इंडेंट और फूड कोर्ट लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। विभांशु को विभिन्न ब्रांड्स लाकर फूड कोर्ट चालू करना था। जिसके एवज