Tag: #breaking#gorakhpur#upgov#cm#Police#followers#

  • सहजनवा पुलिस की तत्परता: 6 घंटे में लापता भाई-बहन को सकुशल ढूंढ निकाला

    सहजनवा पुलिस की तत्परता: 6 घंटे में लापता भाई-बहन को सकुशल ढूंढ निकाला

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    थाना सहजनवा क्षेत्र में लापता हुए दो मासूम भाई-बहन को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार नीतू पत्नी उमेश, निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर ने बीती रात अपने दो बच्चों अंजलि (10 वर्ष) और राज (7 वर्ष) के अचानक लापता होने की सूचना थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

    थाना प्रभारी सहजनवा महेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह और सब इंस्पेक्टर सुरेश यादव ने पुलिस टीम के साथ तेजी से तलाश अभियान चलाया। करीब 6 घंटे की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

    जांच में पता चला कि दोनों बच्चे घर से निकलकर पास के एक मैरिज हॉल में खाना खाने चले गए थे। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

  • काल सेन्टर के माध्यम से विदेशी नागरिकों से साईबर ठगी करने वाले 5 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता गिरफ्तार

    काल सेन्टर के माध्यम से विदेशी नागरिकों से साईबर ठगी करने वाले 5 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता गिरफ्तार

    गोरखपुर ब्यूरो सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । चिलुआताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉल सेंटर की आड़ में विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवक और एक युवती को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।


    इस कार्रवाई में कुल 28 लैपटॉप, 37 हेडफोन, दो राउटर, मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। चिलुआताल पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में अवैध काल सेंटर संचालित किया जा रहा है।

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रूपेश सिंह, अभिषेक पाण्डेय, हर्ष आर्या, सूरज कुमार तिवारी, अश्वनी कुमार मौर्या तथा शलोनी यादव शामिल हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह ईमेल के माध्यम से अमेरिका के नागरिकों का डेटा प्राप्त करता था और काल सेंटर में काम करने वाले एजेंट फर्जी नाम जैसे जॉन, जॉर्ज, लेविस आदि बताकर बीमा और सरकारी सब्सिडी का झांसा देते थे। जैसे ही कोई क्लाइंट उनकी बातों में आता, कॉल को अमेरिका स्थित कंपनियों को फॉरवर्ड कर दिया जाता, जहां ठगी को अंजाम दिया जाता था। ठगी से प्राप्त धनराशि का हिस्सा अभियुक्तों को मिलता था।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रूपेश सिंह और अभिषेक पाण्डेय के खिलाफ पूर्व में भी लखनऊ के विभूतिखंड थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज है। गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। थाना चिलुआताल में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 36/26 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डाटा और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है।

    अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों और विदेशों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।

  • बुढ़िया बारी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत सुशील कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया

    बुढ़िया बारी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत सुशील कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के बुढ़िया बारी स्थित उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ टीटीआई स्व. सुशील कुमार यादव के पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुशील यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर इस असहनीय दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि सुशील कुमार यादव का आकस्मिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि खेल जगत, समाज और गोरखपुर जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कबड्डी के क्षेत्र में सुशील यादव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल एवं समाज की सेवा की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

    मुख्यमंत्री के आगमन से परिवारजनों को गहरा संबल मिला। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, खेल जगत से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत सुशील कुमार यादव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार यादव गोरखनाथ मंदिर से पीढ़ियों से जुड़े प्रतिष्ठित परिवार से थे। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज तथा वर्तमान पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस परिवार पर सदैव आशीर्वाद रहा है। इसी पारिवारिक और आत्मीय संबंध के चलते मुख्यमंत्री स्वयं शोक संवेदना व्यक्त करने बुढ़िया बारी पहुंचे।

    मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील उपस्थिति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इसे मानवीय संवेदना व सामाजिक सरोकार का प्रतीक बताया।

     

  • बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-

    “एसपी नॉर्थ की सूझबूझ से निर्दोष नामजद होने से बचे, असली हत्यारोपी गिरफ्तार”

    गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र में हुए बॉडीबिल्डर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी नॉर्थ की सूझबूझ और सटीक विवेचना के चलते जहां निर्दोष लोगों को नामजद होने से बचा लिया गया, वहीं हत्या के असली चारों गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सहजनवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 689/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने शराब के नशे में युवक का गला दबाकर तथा सिर को गीली मिट्टी में धंसाकर उसकी हत्या कर दी थी।

    “50 रुपये के विवाद में की गई थी हत्या”

    पुलिस के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को अभियुक्तों ने वादिनी के पुत्र से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी। जब युवक ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को खेत में छोड़ दिया था।
    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
    पप्पू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    राजू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    मंगल मांझी पुत्र रामबालक मांझी निवासी ग्राम तपोवन टटारू, थाना अतरी, जिला गया (बिहार),हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां
    बबलू मांझी पुत्र रामेश्वर मांझी
    निवासी मरड्डी, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार),
    हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां

    “थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी”

    इस सफल कार्रवाई को थानाध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल के तथ्यों और तकनीकी जांच के आधार पर असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
    पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हो गया कि प्रारंभिक तौर पर जिन लोगों पर संदेह जताया गया था, वे निर्दोष थे। एसपी नॉर्थ की विवेचनात्मक सूझबूझ के कारण निर्दोष लोगों को फंसने से बचा लिया गया। पुलिस कर रही आगे की विधिक कार्रवाई फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य मजबूत हैं और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।