Tag: #breaking#mycm#lucknow#up53#followers#highlights#

  • योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली पर प्रदेश के करीब 17 लाख कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश घोषित किया

    योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली पर प्रदेश के करीब 17 लाख कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश घोषित किया

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    शासनादेश के अनुसार 2, /3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी, जबकि 1 मार्च रविवार होने से कर्मचारियों को लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी (शनिवार) कार्यदिवस रहेगा और सभी विभाग खुले रहेंगे। इस दिन नियमित कामकाज होगा।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली से पहले हर हाल में *सभी कर्मचारियों को वेतन और मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। इसमें नियमित कर्मचारियों के साथ आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    विदेश दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लगातार चार दिन की छुट्टी से प्रदेश भर में त्योहार की तैयारियां तेज होने की संभावना है।

  • गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण

    गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    कामकाजी महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा उपहार

    500 बेड की होगी क्षमता, 47.38 करोड़ रुपये आएगी लागत

    मार्च माह में सीएम योगी के हाथों हो सकता है शिलान्यास

    मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम पहले से बनवा रहा 75 बेड की क्षमता का वर्किंग वुमेन हॉस्टल

    गोरखपुर, 25 फरवरी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सतत अग्रसर प्रदेश की योगी सरकार ने कामकाजी महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है। सरकार गोरखपुर में एक और कामकाजी महिला छात्रावास (वर्किंग वुमेन हॉस्टल) बनवाने जा रही है। 75 बेड की क्षमता का एक हॉस्टल का निर्माण नगर निगम की तरफ से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनवाया जा रहा है। दूसरा वर्किंग वुमेन हॉस्टल मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत बनेगा। 500 बेड की क्षमता के इस हॉस्टल के निर्माण पर 47.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    जिलाधिकारी दीपक मीणा बताते हैं कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग की तरफ से बनने वाले 500 बेडेड वर्किंग वुमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, गोरखपुर इकाई को नामित किया गया है। इसकी निविदा 28 जनवरी को प्रकाशित की गई है, तकनीकी बिड 6 मार्च को खोली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इसका शिलान्यास मार्च माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की भी तैयारी की जा रही है। इस हॉस्टल का निर्माण चरगांवा ब्लॉक परिसर से सटे 6,640 वर्ग मीटर जमीन पर किया जाएगा। महिला कल्याण अनुभाग-3 की तरफ से स्वीकृत धनराशि 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये में से प्रथम किस्त के रूप में 16 करोड़ 58 लाख 46 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।

    राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार वर्किंग वुमेन हॉस्टल की बिल्डिंग में स्टिल्ट पार्किंग रहेगी। उसके ऊपर आठ मंजिला भवन बनाया जाएगा। इस भवन में सिंगल बेड, डबल बेल और ट्रिपल बेड क्षमता के 250 कक्ष बनाए जाएंगे। यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होगी और परिसर में हॉर्टिकल्चर कार्य भी कराए जाएंगे। छात्रावास में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और शिशु सदन शामिल हैं। साथ ही जिम सेंटर, ऑडिटोरियम, लॉन्ड्री, वाहन पार्किंग, कैंटीन और डिपार्टमेंटल स्टोर भी होंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम की तरफ से एक वर्किंग वुमेन हॉस्टल पहले से निर्माणाधीन है। सहारा इस्टेट के समीप बन रहे 75 बेडेड इस हॉस्टल के निर्माण पर 18.08 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री इस हॉस्टल का नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में करने की घोषणा कर चुके हैं। इसका करीब 40 फीसद निर्माण हो चुका है और जून 2027 तक इसके बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

  • UP बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार कोई सीएम 10 वीं बार बजट पेश कर रहा है – मुख्यमंत्री

    UP बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार कोई सीएम 10 वीं बार बजट पेश कर रहा है – मुख्यमंत्री

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    सीएम योगी का संबोधन- आज हम एक बड़ी घोषणा यूपी के लिए करने जा रहे हैं।

    हम उत्तर प्रदेश की सभा 8000 न्याय पंचायतों में डिजिटल उद्यमी इकाई की स्थापना करने जा रहे हैं।

    मातृ शक्ति को ही समर्पित एक नई स्कीम केंद्र की “सी मार्ट” स्कीम की तर्ज पर शुरू होगी। “महिला उद्यमी उत्पाद विपणन केंद्र”

    इसमें शत प्रतिशत महिलाएं ही शामिल होंगी।इसके लिए 100 करोड़ की व्यवस्था बजट में है।

    “CM योगी की घोषणा- अप्रैल से यूपी में शिक्षामित्रों को ₹18 हजार,अनुदेशक ₹17 हजार दिए जाएंगे,₹5 लाख कैशलेस इलाज …”

    गोरखपुर में insefelitis उन्मूलन के लिए डाटा जमा किया गया जिसकी मदद से इस बीमारी के पूर्ण उन्मूलन में मदद मिली

    शुद्ध पेयजल के अभाव और खुले में शौच से insefelitis फैलता था

    2017 तक insefelitis से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी

    2019 के बाद insefelitis का उन्मूलन हो गया

    Sapa वाले जातीय आधार पर समाज को बांटने का काम करती थी

    सबसे ज्यादा insefelitis patient सिद्धार्थ नगर से आते थे

    2017 तक इंसेफ्लाइटिस से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी

    2019 के बाद इंसेफ्लाइटिस का उन्मूलन हो गया

    हमने UP के हर नागरिक को गौरव प्रदान किया

    आज हर बड़ा उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश का इच्छुक

    शिक्षा में ड्राप आउट रेट 6 से 7 % था आज 0 से 3% के बीच है

    8 हजार न्याय पंचायतों में विद्यालय बनाने की योजना
    पहले बालिका छात्राएं इसलिए स्कूल छोड़ देती थी क्योंकि शौचालय और शुद्ध पेयजल नहीं मिलता था

    बेटियाँ नंगे पैर स्कूल जाती थी

    समाजवादी पेंशन स्कीम सिर्फ समाजवादी पार्टी के cadre को दी जाती थी

    पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए जूते मोजे और बैग की व्यवस्था की गई

    हमने हर जाति मजहब के छात्रों की मदद की

    हर साल छात्रों को 1200 Rs जूते bag एंड uniform के लिए
    उत्तर प्रदेश में 2030 तक 5 गीगाबाइट के डाटा center बनाए जाएंगे

    इसके लिए 100 crore की व्यवस्था

    रोबोटिक्स invention के लिए 100 crore

    AI स्किल्ड man पावर के लिए 25 लाख नौजवानों को AI, data science, ड्रोन technology की training
    AI से किसानो को मौसम, seed health, कीटों के प्रकोप की जानकारी दी जाएगी

    AI स्किल्ड man पावर के लिए 25 लाख नौजवानों को AI, data science, ड्रोन technology की training

    शहरीकरण लिए Lucknow और आसपास के जनपदों को सिटी economic zone बनेंगे

    काशी से विन्ध्याचल तक economic zone
    Digital entrepreneur योजना को प्रदेश के 8000 न्याय पंचायत तक पहुंचाएंगे

    इसमें 50% महिलाओं को आरक्षण

    10 लाख तक का finances उपलब्ध कराया जाएगा।ये बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार कोई सीएम 10 वीं बार बजट पेश कर रहा है – मुख्यमंत्री

     31 मार्च को नया बजट आने के बाद सभी विभागों की कार्य योजना तैयार कर रहें।सभी विभाग अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे।

    नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों में हेर फ़ेर किया..शिवपाल यादव की संगत में 2016 – 2017 में राजकोषीय घाटा 4 percent से ज्यादा था।आज 2 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है – मुख्यमंत्री

    आपके समय में शिवपाल जी लठैत थे – मुख्यमंत्री

    भारत तब विकसित होगा जब राज्य विकसित होंगे, राज्य तब विकसित होगा जब जिले विकसित होंगे, जिले तब विकसित होंगे जब गांव विकसित होंगे

    यूपी सबसे नीचे के राज्यों में शुमार होता था , लेकिन अब UP टॉप 3 में है।

    2026 27 में जीडीपी 40 लाख crore के पार पहुंचाएंगे।सपा ने UP को इतना बदनाम किया था कि होटलों में कमरे नहीं मिलते थे,लेकिन आज UP के लोगों की बाहर इज्जत होती है

    9 लाख 12 हजार crore का बजट है।

    2017 मे किसानों का कर्ज माफ़ करना था लेकिन कहीं से मदद नहीं मिल रही थी क्योंकि परसेप्शन खराब था।

    UP ने रिजर्व बैंक की guidelines का पूरी तरह पालन किया
    उत्तर प्रदेश में 2026 में capital expenditure 1 लाख 77 हजार crore हो गया है।

    बैंक में UP के लोगों के पैसे का 43% ही मिलता था जो कि अब 61 से 62 %हो गया है।

    जिस राज्य के पास एमएसएमई नेटवर्क और कुशल मैनपावर होगी वह प्रदेश तरक्की जरूर करेगा।सपा सरकार में UP के सभी एमएसएमई यूनिट्स का हाल खराब था ।हमारी सरकार ने एमएसएमई वालों की सुविधा के लिए सर्वे कराया।

    मुझे लगता था कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घालमेल नही करेंगे, लेकिन लगा कि चच्चू का प्रभाव उनपर आ गया, राजकोषीय घाटे को लेकर वित्तमंत्री जी ने तत्काल उनकी बात को सही किया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    2019 में विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की

    1 लाख 10 हजार युवकों को ब्याज फ्री लोन उपलब्ध कराया गया ।नीति आयोग की रिपोर्ट में UP को अग्रणी राज्य माना है।UP में पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण पेश

    आज Up निवेश के dream destination के रूप में विकसित हुआ है।
    उत्तर प्रदेश की जो प्रति व्यक्ति आय थी 2016-17 में लगभग 43,000 के आसपास थी और जब हम लोग इस वित्तीय वर्ष के अंत में यानी 31 मार्च तक जाएंगे तो यह 1,20,000 क्रॉस कर चुकी होगी, क्या 43,000 में और 1,20,000 में कोई अंतर नहीं है।
    UP में डाटा सेंटर की स्थापना गेम चेंजर

    आज डाटा और AIपर जिसका एकाधिकार है वही शक्तिशाली है।डिजिटल डाटा का management एंड processing जरूरी है।Data mismatch से बचाएगा Data center स्टेट data authority की स्थापना होगी।

    गोरखपुर में insefelitis उन्मूलन के लिए डाटा जमा किया गया जिसकी मदद से इस बीमारी के पूर्ण उन्मूलन में मदद मिली

    शुद्ध पेयजल के अभाव और खुले में शौच से insefelitis फैलता था

    2017 तक insefelitis से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी

    2019 के बाद insefelitis का उन्मूलन हो गया।सपा वाले जातीय आधार पर समाज को बांटने का काम करती थी सबसे ज्यादा insefelitis patient सिद्धार्थ नगर से आते थे

    2017 तक इंसेफ्लाइटिस से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी

    2019 के बाद इंसेफ्लाइटिस का उन्मूलन हो गया

    हमने UP के हर नागरिक को गौरव प्रदान किया

    आज हर बड़ा उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश का इच्छुक।

  • पत्नी को बंदरिया कहना पड़ा भारी..पत्नी ने आत्महत्या की ..

    पत्नी को बंदरिया कहना पड़ा भारी..पत्नी ने आत्महत्या की ..

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :.

    पत्नी को मॉडलिंग का शौक था,पति ने एक बार कह दिया ‘बंदरिया’…
    पत्नी ने आत्महत्या कर ली…

    लखनऊ के इंदिरा नगर में पति द्वारा मजाक में ‘बंदरिया’ कहे जाने से आहत होकर तनु सिंह नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली तनु मॉडलिंग की शौकीन थीं. परिजनों के मुताबिक, हंसी-मजाक के दौरान हुई इस टिप्पणी से नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरे

    उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरे

     नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

     

    26 जनवरी को विधानसभा लेज़र लाइट से जगमगाएगी।

    तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंग की लेज़र लाइट।

    26 जनवरी को लेज़र लाइट से रोशन होगा विधान भवन।

    गुंबद पर अयोध्या, मथुरा और काशी के दृश्य उभरेंगे।

    ऐतिहासिक स्थलों की लेज़र इमेजिंग दिखाई जाएगी।

    गुंबद पर “राम.. राम.. राम”, महादेव की आकृति नजर आएगी।

    अयोध्या के रामलला की तस्वीर लेज़र लाइट से प्रदर्शित होगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई देगी।

    सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी होगी शामिल।

    विधानसभा अध्यक्ष की तस्वीर भी गुंबद पर दिखेगी।

    गणतंत्र दिवस से पहले लेज़र लाइट का रिहर्सल पूरा।

    विधानसभा परिसर में सुरक्षा और तैयारियां तेज।।

    प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर जारी

    मकर संक्रांति के बाद जल्द ही मिल सकती है ठंड से राहत

    मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के है आसार

    इसके परिणामस्वरूप 15 जनवरी से प्रदेश में शीतलहर और पाले से राहत के साथ ही सुबह कोहरे में वृद्धि की भी बन सकती है संभावना

    प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में आई गिरावट की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़

    मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडलों में रात में शीतलहर का प्रकाेप महसूस किया गया

    अब इसमें थोड़ा सुधार आने के है आसार

    प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 5-6 दिनों के दौरान 4-6 डिग्री तक की वृद्धि होने की है संभावना

    बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज 70वां जन्मदिन

    राजधानी लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करेंगी मायावती

    कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का देंगी संदेश

    सभी राज्यों में मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा

    जन्मदिन पर पुस्तक “मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा” के 21वें संस्करण का विमोचन

    कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

    पार्टी संगठन मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर देंगी दिशा-निर्देश

    हालिया निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगी उत्साह

    यूपी में मंडल स्तर, अन्य राज्यों में जोनल स्तर पर मनाया जाएगा जन्मदिन

    राजधानी समेत सभी जिलों में लगाए गए हजारों होर्डिंग और पोस्टर

    70वां जन्मदिन पार्टी के लिए अहम, संगठन और भविष्य की रणनीति पर बड़ा संदेश संभव