Tag: #breakingnews #india #tranding

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में राजभवन में राज्य के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में राजभवन में राज्य के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में राजभवन में राज्य के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की।

  • उप मंत्री श्री राम यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ऑडिटर माधव गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित

    उप मंत्री श्री राम यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ऑडिटर माधव गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित

    सदर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष राजू वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू मंत्री राम नगीना कोषाध्यक्ष उपेंद्र निर्वाचित

    उप मंत्री श्री राम यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ऑडिटर माधव गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित

     

    गोरखपुर। तहसील लेखपाल संघ तहसील सदर शाखा के अध्यक्ष राजू सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह मंत्री राम नगीना पटेल उप मंत्री श्रीराम यादव कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ऑडिटर निर्वाचित घोषित ।आज रविवार को तहसील सदर सभागार में सदर तहसील संघ लेखपाल अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत को सुनिश्चित करने का दवा कर रहे थे सुबह पुरानी कार्यकारिणी ने अपना आय व्यय सार्वजनिक करते हुए कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की तत्पश्चात नई कार्यकारिणी के लिए मतदान 12 बजे से प्रारंभ हुआ 4 बजे समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुआ 171 सदर तहसील के लेखपाल को वोट डालना था लेकिन 169 लेखपाल अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष राजू सिंह 59 वोट वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू सिंह 85 वोट मंत्री राम नगीना पटेल 89 वोट कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार 103 वोट पाकर विजई घोषित किए गए उप मंत्री श्री राम यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ऑडिटर माधव गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ।चुनाव अधिकारी अजीत राज गौतम आकाश श्रीवास्तव ताराचंद यादव ओमप्रकाश यादव अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने में अपना अहम योगदान दिया निर्वाचित प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • नवेंदु मिश्र बने ब्रिटिश सांसद। लेबर पार्टी से दूसरी बार चुने गए सांसद। नवेंदु का ननिहाल गोरखपुर में हैं।

    नवेंदु मिश्र बने ब्रिटिश सांसद। लेबर पार्टी से दूसरी बार चुने गए सांसद। नवेंदु का ननिहाल गोरखपुर में हैं।

    नवेंदु मिश्र बने ब्रिटिश सांसद। लेबर पार्टी से दूसरी बार चुने गए सांसद। नवेंदु का ननिहाल गोरखपुर में हैं।

  • मुठभेड़ के दौरान 25 और 50 हजार के इनामी बदमाश हुए है गिरफ्तार पैरों में लगी है गोली

    मुठभेड़ के दौरान 25 और 50 हजार के इनामी बदमाश हुए है गिरफ्तार पैरों में लगी है गोली

    मुरादाबाद

    मुठभेड़ के दौरान 25 और 50 हजार के इनामी बदमाश हुए है गिरफ्तार पैरों में लगी है गोली

    युवती को अगवा करने वाले बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ 25 और 50 हजार के दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान हुए है गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुस्लिम,और नन्हे हुए है मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार 26 जून की रात मुंडापांडे थाना इलाके के शिवपुरी में युवती को अगवा करने के दौरान इन सहित 6 बदमाशो ने की थी फायरिंग

    फायरिंग के दौरान युवती के पिता मा और भाई को लगी थी गोली

    युवती के तीनों परिजन हायर सेंटर किये गए थे रेफर, सभी का मुरादाबाद के बाहर चल रहा है इलाज

    प्रदेश शासन के आदेश पर आरोपियों के घर चल चुका है बाबा का बुल्डोजर बाइट: सतपाल अंतिल(एसएसपी, मुरादाबाद)

  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

    आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।


    आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

  • सम्पूर्णता अभियान का जनपद में शुभारंभ।

    सम्पूर्णता अभियान का जनपद में शुभारंभ।

    सम्पूर्णता अभियान का जनपद में शुभारंभ
    दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ।
    सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत जनपद के चतरा ब्लाक को 6 इन्डीकेटर्स पर किया जायेगा संतृप्त-मुख्य विकास अधिकारी
    एनआरएलएम समूह की महिलाओं को रोजगार करने हेतु 21 लाख 60 हजार का किया गया चेक प्रदान
    साॅयल हैल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड का लाभार्थियों में किया गया वितरण
    ———————————————
    सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ आज मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार एवं विशिष्ट अथिति सुश्री काव्या राजेंद्रन ने दीप प्रज्ज्वलन कर व माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, परियोजना निदेशक श्री आर0एस0 मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री निशिकान्त मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारीगण एवं लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि देश को वर्ष-2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसी कड़ी में नीति आयोग द्वारा चयनित देश के कुल 112 आकांक्षी जनपदों के 500 आकांक्षी ब्लाकों में विकास के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व सामाजिक विकास के आयामों से जुड़ें 6 महत्वपूर्ण इन्डीकेटर को आकांक्षी जनपद सोनभद्र व विकास खण्ड चतरा में त्रिवता के साथ संतृप्त करने हेतु 4 जुलाई से 30 सितम्बर,2024 तक विशेष अभियान के द्वारा स्वास्थ्य, सामथ्र्य व समृद्ध भारत का निर्माण करना है, आकांक्षी जनपद सोनभद्र में आज सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत देश के अधिक संख्या में ब्लाकों को सम्पूर्णता अभियान के तहत 6 इन्डीकेटर्स पर संतृप्त किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमंें जनपद सोनभद्र के आकांक्षात्मक ब्लाक के रूप में चतरा ब्लाक को चिन्हित किया गया है, इस अभियान का शुभारंभ आज 04 जुलाई,2024 से किया जा रहा है, यह अभियान 30 सितम्बर,2024 तक चलेगा, इस अभियान के अन्तर्गत आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा को जिन 6 इन्डीकेटर्स पर संतृप्त किया जाना है, उसमें प्रमुख रूप से गर्भवती महिलाओं पर समय पर प्रसव, पूर्व देख-भाल मिले एवं गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषाहार प्राप्त हो, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया जाये और प्रत्येक व्यक्ति की मधुमेव उच्च रक्तचाप की नियमित जाॅच हो और लाभार्थियों को साॅयल हैल्थ कार्ड का वितरण किया जाये, एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड का वितरण किया जाये एवं स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये, जिससे आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत सभी इन्डीकेटर्स पर तीन माह में संतृप्त किया जायेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों, अधिकारियों एवं मीडिया बन्धुओं को सम्पूर्णता अभियान की शपथ भी दिलायी गयी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं को रोजगार करने हेतु 21 लाख 60 हजार का डेमो चेक प्रदान किये, इसी प्रकार से साॅयल हैल्थ कार्ड के लाभार्थियों को एवं आयुष्मान कार्ड का लाभार्थियों को भी कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किये और संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त किये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में अन्नप्रासन व गोदभराई की रश्म अदायगी भी किये। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जय सिंह, डी0सी0 मनरेगा श्री रमेश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आनन्द त्रिपाठी द्वारा किया गया।
    ——————————
    जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
    —————————————-

  • देश की गति राजनीति से तय होती है: कुलपति

    देश की गति राजनीति से तय होती है: कुलपति

     

    देश की गति राजनीति से तय होती है: कुलपत

    *राजनीति विज्ञान के ऐसे विषयों पर शोध करें जिससे देश को दिशा प्रदान की जा सके: प्रो पूनम टंडन*

    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आज समापन सत्र कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
    समापन सत्र में मुख्य अतिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रो रिपुसुदन सिंह रहे तथा विशिष्ठ अतिथि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र के प्रो शांतेश कुमार सिंह रहे।
    अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि आम चुनाव 2024 के नतीजों के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीती विज्ञान सबसे महत्वपूर्ण विषय है। देश की गति राजनीति से तय होती है। राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में शोध का समाज पर राजनीतिक व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। आप सब ऐसे विषयों पर शोध करें जिससे देश को एक दिशा प्रदान की जा सके।
    कुलपति ने कहा कि राजनीति विज्ञान विभाग की एक स्वर्णिम परंपरा रही है। उसे आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्य करें। उन्होंने सात दिवसी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग की प्रशंसा की।
    *विकसित भारत चमत्कार से, एक मसीहा से नही बल्कि सभी के सहयोग से ही बन सकता है: प्रो रिपुसुदन सिंह*
    मुख्य अतिथि प्रो रिपुसुदन सिंह ने कहा की राजनीति से ही समस्याओं का समाधान है। राजनीति से ही युद्ध और शांति है। राजनिति से ही सृजन और विध्वंस है। भारत में राजनीति के समक्ष तमाम समस्याएं और चुनौतियां हैं। लेकिन इसका हल समालोचना से, समाधान से ही हो सकता है निंदा से नहीं।
    आवश्यकता है राजनीति को हम भारतीय दृष्टिकोण से समझे ना कि पश्चिमी दृष्टिकोण से। भारतीय दृष्टिकोण ही परिवर्तनकारी राजनीति को आगे बढ़ा सकता है और भारत के समक्ष चुनौतियों का समाधान प्रदान कर सकता है। हम एक चमत्कार चाह रहे हैं। एक मसीहा चाह रहे हैं इन समस्याओं के समाधान से के लिए। लेकिन उन्नत भारत विकसित भारत जिसकी हम अमृतकाल में चर्चा कर रहे हैं वह सभी के सहयोग से ही बनेगा।
    *बड़े परिवर्तनशील दौर से गुजर रही है भारतीय राजनीति: प्रो शांतेश*
    विशिष्ठ अतिथि प्रो शांतेश कुमार सिंह ने कहा की इतिहास में देखें तो हमने उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद के साथ-साथ हम संवैधानिक और राजनीतिक मूल्यों को आगे लेकर बढ़े। जैसे हमने उपनिवेशवाद शिक्षा व्यवस्था तथा नौकरशाही को जारी रखा। इसी कारण भारतीय राजनीति के समक्ष वही समस्याएं जैसे भ्रष्टाचार, गरीबी वैसे ही खड़ी हैं जैसा 75 साल पहले 1947 में थी।
    उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति बड़े परिवर्तनशील दौर से गुजर रही है। वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि बड़े राजनीतिक सुधार
    जैसे वन नेशन वन इलेक्शन की देश को आवश्यकता है। 150 करोड़ का यह देश राजनीतिक रूप से स्थिर रहा है। यह हमारी राजनीति व्यवस्था, हमारी संस्थाओं की मजबूती है। इसी राजनीतिक व्यवस्था से, इसी संविधान से भारत अपने सभी मुद्दों का हल ढूंढ लेगा।
    स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

  • 7 जुलाई को हेमंत सोरेन CM पद की शपथ लेंगे।

    7 जुलाई को हेमंत सोरेन CM पद की शपथ लेंगे।

     

    *(SD) रांची-*

    7 जुलाई को हेमंत सोरेन CM पद की शपथ लेंगे।

    तीसरी बार झारखंड के सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन।

  • आयुक्त डा० राजकुमार विश्वकर्मा ने आयोग के करोड़पति कनिष्ठ लिपिक को बचाने के लिए रची आपराधिक साजिश …!!!

    आयुक्त डा० राजकुमार विश्वकर्मा ने आयोग के करोड़पति कनिष्ठ लिपिक को बचाने के लिए रची आपराधिक साजिश …!!!

    उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त डा० राजकुमार विश्वकर्मा ने आयोग के करोड़पति कनिष्ठ लिपिक को बचाने के लिए रची आपराधिक साजिश …!!!

    संजय आजाद ने सूचना मांगी थी जन सूचनाधिकारी कार्यालय प्रमुख सचिव, सतर्कता उ०प्र०शासन से…!

    आयोग ने नोटिस जारी कर दी जनसूचनाधिकारी, कार्यालय प्रशासनिक सुधार विभाग और सचिव उ०प्र० सूचना आयोग को…!!!

    बताते चलें कि सूचना आयोग के एक भ्रष्ट कनिष्ठ लिपिक के विरूद्ध आय से अधिक चल-अचल सम्पत्तियां अर्जित किए जाने के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत के क्रम में जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सतर्कता विभाग के जन सूचनाधिकारी से सूचना मांगी गई थी।
    सूचना आयोग के कक्ष सं०- 1 से भेजा गया मेल चौंकाने वाला दिखा। मेल द्वारा भेजी गई नोटिस में जहां जन सूचनाधिकारी, कार्यालय प्रमुख सचिव सतर्कता विभाग, उ०प्र० शासन होना चाहिए था वहां पर नोटिस में छपा दिखाई दे रहा है, – जन सूचनाधिकारी, कार्या०- प्रशासनिक सुधार विभाग, लखनऊ व 3 नंबर पर जन सूचनाधिकारी /सचिव, उ०प्र० राज्य सूचना आयोग, लखनऊ ।

    अपीलार्थियों व शिकायतकर्ताओं का खुले रुप से कहना है कि जब से राजकुमार विश्वकर्मा ने पद को धारण किया है तभी से उनके द्वारा वृहद स्तर पर अनाप-शनाप गैर-कानूनी काम छुट्टा सांड माफिक किए जा रहे हैं ।
    फिलहाल मुख्य सूचना आयुक्त ने जिस शातिराना अंदाज में हमारी अपील में कूटरचना करते हुए जो खेला किया है उसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की तत्काल घोर आवश्यकता है । अन्यथा की स्थिति में राजकुमार विश्वकर्मा जैसे शातिर महाभ्रष्ट आयुक्तों के हाथों जिस शातिराना अंदाज़ से जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की ऐसी की तैसी की जा रही है, उसे देखकर पुख्ता तौर पर हम कह सकते हैं कि बहुत जल्द आरटीआई का नामोनिशान इस प्रदेश से मिटने वाला है ।

    प्रियजनों की नजरों के सामने आयोग की षड्यंत्रकारी नोटिस महज़ इस उद्देश्य से शेयर कर रहा हूं ताकि उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के तानाशाहों के भ्रष्टाचारी हाथों से किए जा रहे कुकृत्यों का खुलासा सार्वजनिक रूप से किया जा सके…!!!

  • बीएसपी का प्रतिनिधिमंडल आज जायेगा हाथरस,

    बीएसपी का प्रतिनिधिमंडल आज जायेगा हाथरस,

    ब्रेकिंग –

    बीएसपी का प्रतिनिधिमंडल आज जायेगा हाथरस,

    बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुंचेंगे हाथरस,

    हाथरस कांड में घायल हुए और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे।