Tag: #breakingnews #india
-

शराब घोटाले पर CAG रिपोर्ट भेजने में देरी क्यों?
शराब घोटाले पर CAG रिपोर्ट भेजने में देरी क्यों?, हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली की AAP सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कैग रिपोर्ट पर जिस तरह से आपने अपने कदम पीछे खींचे हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है. हाई कोर्ट ने आगे जोर देते हुए कहा कि आपको रिपोर्ट को तुरंत स्पीकर को भेजना चाहिए था और इस पर सदन में चर्चा शुरू करनी चाहिए थी. मामले पर आज दोपहर 2:30 बजे फिर सुनवाई होगी,दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पर विधानसभा में चर्चा में देरी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को फटकार लगाई. न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की सिंगल-जज बेंच ने कहा कि कैग रिपोर्ट सदन के पटल पर नहीं रखना पड़े इसलिए दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से अपने पैर पीछे खींच लिए. बता दें कि बीजेपी ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि शराब नीति घोटाले से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हुआ. भगवा पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में AAP के कई नेताओं को रिश्वत मिली,
दिल्ली हाई कोर्ट ने AAP सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कैग रिपोर्ट पर जिस तरह से आपने अपने कदम पीछे खींचे हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है. हाई कोर्ट ने आगे जोर देते हुए कहा कि आपको रिपोर्ट को तुरंत स्पीकर को भेजना चाहिए था और इस पर सदन में चर्चा शुरू करनी चाहिए थी. मामले पर आज दोपहर 2:30 बजे फिर सुनवाई होगी. उच्च न्यायालय ने कहा, ‘दिल्ली सरकार द्वारा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को कैग रिपोर्ट भेजने में देरी और जिस तरह से इस मामले को संभाला गया, उससे ‘आपकी (AAP की) विश्वसनीयता पर संदेह’ पैदा होता है |
-

02 डिजिटल तराजू, 4950 नगद एवं 515 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना अंतर्गत पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार स्थानिय पुलिस ने छापामारी कर एक गांजा तस्कर को एक दुकान से ग्राम हरदिया स्थित किराना दुकान से 515 ग्राम गांजा, 02 डिजिटल तराजू, गोगो पेपर एक बंडल एवं नगद 4950 रू के साथ ब्रजकिशोर सिंह पिता स्व० भोजमन सिंह हरदिया थाना भोरे को गिरफ्तार किया गया है।
-

विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई
प्रभात गोरखपुर के रहने वाले थे। यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा– प्रदर्शन में पुलिस ने हमारा गला दबाया, जूते से मारा, इसी दौरान हमारे कार्यकर्ता की मौत हुई।
-

देश की सबसे लम्बी छापेमारी, 352 करोड़ रुपये बरामद
देश की सबसे लम्बी छापेमारी, 352 करोड़ रुपये बरामद,
भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आयकर छापा ओडिशा में किया गया जो 10 दिन तक चला। इस छापेमारी में आयकर अधिकारियों ने शराब निर्माण कंपनी, बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के कई विभागों पर छापेमारी की। इस दौरान 352 करोड़ रुपये की भारी रकम बरामद हुई। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी अपने आकार और जटिलता के कारण विशेष रूप से सुर्खियों में रही और इसे आयकर विभाग का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। -

आंध्र प्रदेश के फार्मा प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से एक की मौत
आंध्र प्रदेश के फार्मा प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से एक की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती,
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के अनकापल्ली में एक फार्मा प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग बेहोश हो गए।
-

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी
बलरामपुर :श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी
एक महिला सहित 4 श्रद्धालुओं की मौत,23 गंभीर रूप से घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
उड़ीसा के जगन्नाथपुरी धाम से लोट रही बस ,
बालासोर जिले में हुआ हादसा
मृतकों में 2 बलरामपुर गौरा थाना क्षेत्र के 2 इटवा के श्रद्धालु ,
हादसे की सूचना से गांवों में मचा कोहराम ,
घायलों में अधिकाश बलरामपुर जिले के निवासी।
-

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन
नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन
बासुदेव तिवारी सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘पुनर्जन्म ‘ नशा मुक्ति केंद्र ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशामुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न समारोह का आयोजन किया जाना है। समारोह के दूसरे दिन 11 अगस्त 2024 को “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल, गोरखपुर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक धर्मवीर सिंह जी थे। आपने अपने संबोधन में युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से बचने के लिए आह्वान किया एवं नशे से होने वाले बीमारियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। आपने कहा कि सतर्क रहकर नशे की विभीषिका से बचा जा सकता है। आपने युवाओं से आवाह्न करते हुए बताया कि अपना चरित्र ऐसा बनाइए कि नशा हेतु आपको कोई आपको बहका न सके। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. उमाशंकर तिवारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा हमें शारीरिक रूप से तो खत्म करती ही है साथ ही देश को भी खोखला करती है। युवा किसी भी देश की तस्वीर बदलने की ताकत रखते है लेकिन जिस प्रकार से नशा हमारे समाज में फैल रहा है वो बहुत ही खतरनाक स्थिति की ओर संकेत कर रहा है। जरूरत है हमें समाज से इस बुराई को पूरी तरह से खत्म करने की तभी हमारा भारत देश विकसित देश बन पाएगा और सही अर्थ में हमारा देश तभी स्वतंत्र होगा। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के परामर्शदाता संतोष राय ने किया एवं अतिथियों का स्वागत अकबर अली ने किया। आउट रीच एंड ड्रॉप-इन सेंटर के इंचार्ज संजय कुमार ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में नर्स जितेन्द्र एवं राम प्रकाश दुबे इत्यादि उपस्थित रहे। -

कब्रिस्तान में 101 वृक्षों का हुआ पौधरोपड़

कब्रिस्तान में 101 वृक्षों का हुआ पौधरोप
गोला: उपनगर के अब्दुल कलाम नगर स्थित कब्रिस्तान में कंजी, टुटेल, जामुन, बरगद,
वाटल ब्रश आदि के 101 वृक्षों का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने वनक्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह व ईओ शिवकुमार के साथ पौधरोपड़ किया।
गुरुवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत एक पेड़ मां के नाम महेश उमर ने कहा कि “पीएम मोदी जी के आह्वान पर हम सभी एक पेड़ मां के नाम के साथ साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने के लिये वृक्षारोपण कर रहें हैं। वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह ने कहा कि डीएफओ विकास यादव के निर्देशन में पूरे जिले में वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी को वनों के संरक्षण के साथ ही सभी को अपने जीवन में कम से कम दस पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसका बड़े होने तक संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में सुनील कुमार लिपिक, सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, नियाज़ कुरैशी, तैय्यब अहमद, विकास गौड़, हिमांशू गौड़, उमेश यादव, वन दरोगा मुन्नीलाल, वनकर्मी अरविन्द कुमार, रामभुवाल आदि मौजूद रहे। -

मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत अपने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा
*ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पीएम ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का अभिनव अभियान: सीएम योगी**मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत अपने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा*
*सीएम ने की अपील- वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को ‘मां के नाम’ अवश्य लगाएं एक पौधा*
*बोले- पीएम आवास योजना के हर लाभार्थियों को उपलब्ध करा रहे सहजन का पौधा*
*प्रदेश की नर्सरियों में तैयार हुए 54 करोड़ पौधे, सहजन के भी 55 लाख पौधे उपलब्धः सीएम*
*आमजन से सीएम का आग्रह- पौध लगाएं और उसकी सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दें*
*लखनऊ, 4 जुलाईः* देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में पीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में मैंने आज मुख्यमंत्री आवास पर पेड़ लगाया है। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करता हूं।
यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाने के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।
*सीएम की अपील- 20 जुलाई को मां के नाम लगाएं एक पौधा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि प्रदेश की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति ‘वृक्षारोपण महाभियान’ का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में हमने 54 करोड़ पौधे भी तैयार किए हैं। इनमें पर्यावरण के लिए उपयोगी हर प्रकार के पौधे (पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरुद, शीशम, सागौन) आदि हैं।*पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध करा रहे सहजन का पौधा*
सीएम योगी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर पर निःशुल्क सहजन का पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। सहजन हर किसी के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी फली की सब्जी या सूप के उपयोग से कुपोषण दूर हो सकता है। हम लोगों ने दो वर्ष पहले भी पीएम आवास योजना के हर लाभार्थी के घर पर सहजन का पेड़ लगाया था। यह अब काफी बड़े भी हो चुके हैं। इस बार फिर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास सहजन के लगभग 55 लाख पौधे हैं।*पूरे प्रदेश में चलाएंगे व्यापक पौधरोपण अभियान*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलग-अलग वैरायटी के पौधे पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। इसके तहत व्यापक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, पार्कों, सड़क के किनारे, खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी वन महोत्सव के साथ-साथ वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे, इस विश्वास के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम लखनऊ में किया गया है।*महाभियान के तहत लगाएंगे 30-35 करोड़ पौधरोपण*
सीएम योगी ने कहा कि इस महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। यह कार्यक्रम अभी से प्रारंभ है। 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाभियान के महापर्व में हर कोई हिस्सा लेगा। इन पौधों की देखभाल हो सके, इसके लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम चलेंगे। सीएम ने आग्रह किया कि जो व्यक्ति पेड़ लगाए, वह उसकी सुरक्षा भी करे।*बॉक्स*
*सीएम योगी ने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाल चंदन का पौधा लगाया। सीएम ने सभी लोगों से भी इस अभियान के तहत पौधरोपण की अपील की।इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव (वन) मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।












*ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पीएम ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का अभिनव अभियान: सीएम योगी*