Tag: #breaking#news#up#bjp#president#lucknow#press#confrence#

  • पत्नी को बंदरिया कहना पड़ा भारी..पत्नी ने आत्महत्या की ..

    पत्नी को बंदरिया कहना पड़ा भारी..पत्नी ने आत्महत्या की ..

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :.

    पत्नी को मॉडलिंग का शौक था,पति ने एक बार कह दिया ‘बंदरिया’…
    पत्नी ने आत्महत्या कर ली…

    लखनऊ के इंदिरा नगर में पति द्वारा मजाक में ‘बंदरिया’ कहे जाने से आहत होकर तनु सिंह नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली तनु मॉडलिंग की शौकीन थीं. परिजनों के मुताबिक, हंसी-मजाक के दौरान हुई इस टिप्पणी से नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

  • यू.पी. हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 में बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के एम.आर.यू. को मिली बड़ी वैश्विक पहचान; चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री ने सौंपा प्रतिष्ठित  प्रमाणपत्र

    यू.पी. हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 में बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के एम.आर.यू. को मिली बड़ी वैश्विक पहचान; चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री ने सौंपा प्रतिष्ठित  प्रमाणपत्र

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :..

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध में आयोजित ‘यू.पी. हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0’ के दौरान चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। प्रदेश के माननीय चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री, श्री मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर की मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (MRU) के नोडल ऑफिसर डॉ. राज किशोर सिंह को ‘ICH ISO 14155:2020’ (मानव विषयों के लिए चिकित्सा उपकरणों की नैदानिक जांच) का मास्टरक्लास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

    इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आईएएस अवनीश अवस्थी, एसीएस अमित घोष, चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक डॉ. सारिका मोहन, यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल की एमडी एवं सीईओ आईएएस कृतिका शर्मा, तथा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं डीन प्रो. (डॉ.) राम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    वैश्विक मानकों पर खरा उतरेगा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज
    यह प्रमाणपत्र मिलने के बाद बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज की एम.आर.यू. अब विश्व स्तरीय नैदानिक परीक्षणों (World Standard Clinical Trials) के लिए सक्षम हो गई है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों और स्टार्टअप्स को मिलेगा।

    मुख्य लाभ:

    • नवाचार को बढ़ावा: अब एम.आर.यू. में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण हो सकेगा।

    • पेटेंट और मार्केटिंग: यहाँ होने वाले परीक्षणों के आधार पर नए चिकित्सा उपकरणों को न केवल पेटेंट कराने में आसानी होगी, बल्कि उन्हें वैश्विक बाजार में बेचने (मार्केटिंग) के लिए जरूरी मान्यता भी प्राप्त होगी।

    • आत्मनिर्भर भारत: यह कदम चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

    इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज को मिली यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली के प्रति वैश्विक विश्वास को और मजबूत करेगी।

    डॉ. राज किशोर सिंह ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि इससे पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में मेडिकल रिसर्च के नए द्वार खुलेंगे।

  • KGMU में नर्सिंग छात्रा ने मुस्लिम इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

    KGMU में नर्सिंग छात्रा ने मुस्लिम इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    लखनऊ KGMU में नर्सिंग छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोपी डॉ. मोहम्मद आदिल के खिलाफ FIR कराई है। पीड़िता ने इसमें बताया कि डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया।

    इसके बाद फ्लैट पर बुलाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। धमकाया कि अगर किसी से कहा कि प्राइवेट फोटो वायरल कर देगा। कैसरबाग पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

    https://www.instagram.com/reel/DS7XWDakS1U/?igsh=ZzFpZW02YzNiNGNj

     

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की प्रेसवार्ता  /       कार्यकर्ता है मेरी प्राथमिकता – पंकज चौधरी

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की प्रेसवार्ता / कार्यकर्ता है मेरी प्राथमिकता – पंकज चौधरी

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-

    भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पंकज चौधरी भाजपा मुख्यालय पर कर रहे है प्रेस कॉन्फ्रेंस में

    प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस मे एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ,प्रवक्ता समीर सिंह साहित कई प्रवक्ता मौजूद रहे।

    नए दायित्व के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं

    35 साल का अनुभव है सबको लेकर ही चलता हूं।

    टीम को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा।

    कार्यकर्ता है मेरी प्राथमिकता – पंकज चौधरी

    अटल जी को लेकर कार्यक्रम चल रहे है, सुशाशन दिवस के रूप मे मान्याएगे

    25 से 31 दिसंबर तक सभी विधानसभा मे कार्यक्रम चलेगा

    प्राधनमंत्री के आगमन हो रहा है, तैयारी हो रही

    वीर बाल दिवस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों मे बच्चों को बताना उद्देश्य है

    एस आई आर के तहत कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे कोई गलत नाम न जुड़े और कोई व्यक्ति ना छूटे यह भी प्राथमिकता है

    पी डी ए “परिवारिक दल एलायंस” है।

    PDA की बात करे तो 2002 मे सपा का रजिस्ट्रेशन है।

    जबकि भाजपा ने कल्याण सिंह को कई बार मुख्यमंत्री बनाया गया।

    जब कि अखिलेश यादव को 2012 मे मुख्यमंत्री बनाया गया जबकि आज़म खान उनसे सीनियर थे।

    भाजपा मे समय समय पर बदलाव होता है।

    क्षमता के अनुसार सभी को कार्य दिया जायेगा।