Tag: #Breking#crime#news#gorakhpur#up

  • गला रेत कर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

    गला रेत कर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

    गोरखपुर : चचेरी बहन के शादी में आई 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी निषाद की हंसिया से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड टीम, साक्ष्यों को इक्कठा किया। और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लोगों से पूछताछ के बाद हत्यारोपी तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर एसपी साउथ ने खुलासा किया। एसपी साउथ ने कहा हत्यारा नवविवाहिता का पूर्व प्रेमी था। नवविवाहिता मृतिका शादी के बाद भी अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए दबाव बनाती था इसी वजह से उससे छुटकारा पाने के लिए उसके प्रेमी ने हत्या कर दी।

    गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव का है।23 नवंबर की देर रात नवविवाहिता शिवानी निषाद (20) की घर के बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतिका शिवानी के चाचा बसंत निषाद की बेटी अमिता की 23 नवंबर को शादी थी। मृतिका अपने ससुराल में थी। मृतिका शिवानी की 9 मई 2025 को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव के भीम से शादी हुई थी।मृतिका का पति पेंटर काम करता है।शिवानी के पिता राधेश्याम की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। 3 बेटियां और एक बेटे में शिवानी मंझली थी। शादी के बाद से ही शिवानी ससुराल में रह रही थी।

    21 नवंबर को वह चचेरी बहन की शादी में मायके आई थी।
    23 नवंबर की रात शादी में शामिल होने पहुंची वहां उसका पूर्व प्रेमी विनय भी मौजूद था। दोनों बात चित किए फिर विनय को लेकर मृतिका शादी समारोह से विनय को लेकर अपने घर चली गई। करीब 200 मीटर की दूरी मृतिका का घर था, और हत्यारा का भी घर 500 दूरी पर था। उसे जाते परिवार के लोग भी देखे की रात के समय शिवानी वहां से कहीं जा रही है, लोगों को लगा किसी काम से गई होगी।काफी देर नहीं आई तो मां उसे तलाशते हुए घर पहुंची, वहां शिवानी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाथरूम में गईं तो वहां पहले शिवानी का हाथ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था। मृतिका ने शिवानी के पति को कॉल किया और पुलिस को भी सूचना दी।

    एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने पुलिस लाइन में खुलासा करते बताया कि 23 नवंबर की रात सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची।बाथरूम में खून से सनी लाश मिली थी। उसके गर्दन पर धारदार हथियार का गहरा घाव था, उंगली भी कट गई थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। और तीन टीम का गठन किया गया।मौके पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    एसपी साउथ ने बताया कि शादी समारोह में पूछताछ किया गया सीसीटीवी कैमरे देखे गए। रात के समय भी शिवानी और विनय की बातचीत का रिकार्ड मिला। इसके बाद घेराबंदी कर झंगहा क्षेत्र से ही विनय निषाद को पुलिस टीम ने पकड़ा और पूछताछ शुरू की।पहले तो वह इधर-उधर की बातें करके पुलिस को घुमाता रहा। बोला कि मैं शिवानी से इतना प्यार करता था। भला मैं क्यूं मारूंगा। कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने जुर्म कबूल किया। और बताया कि वह नवविवाहिता थी साथ रहने लिए दबाव बना रही थी ।

    शादी के पहले करीब 3 साल से मेरा शिवानी से प्रेम संबंध था। वह बार-बार मुझसे शादी करने के लिए कहती थी। उसकी शादी हो गई थी। मुझे पता था कि मैं कुछ भी करूंगा तो वह गलत होगा, मैं पकड़ा जाउंगा। अब किसी भी तरह से छुटकारा चाहता था।

    शिवानी के घर से 200 मीटर दूर सड़क पर उसके बड़े पापा का घर था। जहां पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। गांव में तीन-तीन शादियां थीं। इसलिए शिवानी के घर पर भी कोई नहीं था। जयमाल के बाद शिवानी को लेकर उसके घर पर गया।वहां करीब 4 घंटे तक उसके साथ बाथरूम के बगल में स्थित बगीचे में बैठा रहा ,काफी बातें हुईं। इस दौरान मैंने अपने पास एक हंसिया भी रखा था। टहलते-टहलते हमलोग बातें कर रहे थे, तभी उसने कहा कि अब ससुराल नहीं जाउंगी। मुझसे शादी करो, तुम्हारे साथ ही रहना है।मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसके बाद रात करीब 2 बजे मैंने उसके माथे को चूमकर गले लगाया और धीरे से उसकी गर्दन रेत दी। वह तड़पते हुए अपने हाथ से हंसिया पकड़ ली थी। जिसे छुड़ाने में दोनों लोगों की अंगूली भी कट गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं पर बैठा रहा। उसके मरने के बाद वहां से हट गया।

  • दिनदहाड़े खेत में युवक की कुल्हाड़ी काटकर हत्या क्षेत्र में दहशत का माहौल

    दिनदहाड़े खेत में युवक की कुल्हाड़ी काटकर हत्या क्षेत्र में दहशत का माहौल

    “पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर युवक की बेरहमी से की गई हत्या दो भाइयों ने दिया दिनदहाड़े वारदात को अंजाम”

    ब्यूरो प्रभारी:  संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    बांसगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े खेत में घुसकर 40 वर्षीय अनिल यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई परिजनों का कहना है गांव के ही दो सगे भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया इसके बाद मौके से भाग निकले घटना स्थल पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार व बांसगांव पुलिस और अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे।

    मिली सूचना के अनुसार थाना बांसगांव के ग्राम सभा का गजारी में दोपहर करीबन 12:30 बजे घटना को अंजाम दिया गया अनिल यादव अपने खेत में काम कर रहे थे उसे दौरान दो युवक आए और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया मृतक की मां फूलमती ने बताया अनिल की गाय गायब हो गई थी, जिसको लेकर अनिल को पता चला गांव के दोनों युवकों ने ही गायब किया है। इससे पूछताछ की उसे पर दोनों नाराज हो गए थे। इसको लेकर कई बार बहस हुई थी और आज गुरुवार को दोनों भाइयों ने अचानक खेत पहुंचे और जिनके हाथ में कुल्हाड़ी थी। दोनों भाइयों ने अनिल पर हमला बोल दिया। अनिल ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन आरोपी ने लगातार हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और अनिल की मृत्यु हो गई।हो गया बांसगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से पूछताछ कर रही हैं।

  • पीजीएसएस के कर्मचारी ने तीन अन्य कर्मचारियों पर गड़ासे से किया हमला, एक की हालत नाज़ुक 

    पीजीएसएस के कर्मचारी ने तीन अन्य कर्मचारियों पर गड़ासे से किया हमला, एक की हालत नाज़ुक 

    गोरखपुर। शहर के पादरी बाजार इलाके के फातिमा अस्पताल के सामने पीजीएसएस के एक कर्मचारी ने तीन कर्मचारियों पर गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी की गर्दन कटने से स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि, दो गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस और सीओ गोरखनाथ मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं फरार आरोपी के तलाश मे पुलिस टीम जुटी हैं।

    जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के सामने पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति हैं। इस संस्था में बिहार सिवान के अर्तनेश्वर राय सहायक कर्मचारी हैं और महराजगंज के बेदौली टोला बनरहिया निवासी रविंद्र सोनकर एक वर्ष से गाय भैंस की देखभाल करता है। जौनपुर के विवेक सिंह दो वर्षों से विकलांग बच्चों को पढ़ाने और देखभाल काम करते हैं, जबकि कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी सुखल कुमार पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की सुबह 7:30 के करीब गाय भैंस की देखभाल करने वाले आरोपी कर्मचारी रविंद्र सोनकर ने कैंपस में किसी बात को लेकर कर्मचारी विवेक सिंह से विवाद करने के बाद गड़ासा लेकर दौड़ा लिया। वह बचाओ बचाओ कहते हुए पीजीएसएस से भागकर फातिमा अस्पताल जा रहे थे। दोनों का गेट एक दुसरे के सामने है। तभी गार्ड सुखल और अर्तनेश्वर राय ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपी ने गार्ड के हाथ पर और अर्तनेश्वर के सिर पर हमला कर विवेक सिंह को दौड़ा लिया अभी वह सड़क पार कर फातिमा गेट के सामने पहुंचे थे कि आरोपी ने गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर कर अचेत हो गए, जिसके बाद आरोपी सड़क पार कर आटो में सवार होकर खजांची चौराहे की तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फातिमा के कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को फातिमा अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने दो व्यक्तियों की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

  • रुपए के लेनदेन को लेकर हो रहे विवाद का विरोध करने पर अंडा विक्रेता ने दो युवकों पर किया बांकी से हमला

    रुपए के लेनदेन को लेकर हो रहे विवाद का विरोध करने पर अंडा विक्रेता ने दो युवकों पर किया बांकी से हमला

    “दोनो युवकों का मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज”

    “पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन नामजद और दो, तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस”

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार में शुक्रवार को रात्रि में 9.30 बजे के करीब एक युवक से अंडा खाने के बाद रुपए के लेनदेन को लेकर हो रहे विवाद का विरोध करने पर अंडा विक्रेता ने अपने परिजन के साथ मिल कर दो युवकों पर बांकी से हमला कर घायल कर दिया। दोनो घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीन नामजद और दो तीन अज्ञात की खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के पाली निवासी अभिषेक सिंह जो भट्ठा व्यवसाई है। शुक्रवार को रात्रि में वह अपने गांव के अमन सिंह के साथ बाइक द्वारा सहजनवा से घर के लिए निकले थे। रात्रि में 9.30 बजे के करीब दोनों बाहिलपार शराब भट्ठी के पास पहुंचे थे। जहां एक अंडा विक्रेता से गांव के एक व्यक्ति से अंडा खाने के बाद लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे देखकर अभिषेक सिंह और अमन सिंह ने विरोध किया। तो अंडा विक्रेता अपने परिजन के साथ मिलकर जान मारने की नीयत से बांकी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। अभिषेक सिंह के सिर, गला, हाथ तथा अमन सिंह के सीने और हाथ में गंभीर चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायल युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज भेजा, जहा दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता श्रीप्रकाश सिंह की तहरीर पर उमेश चौहान, रमेश चौहान, गंगेश चौहान पुत्रगण जीतन चौहान तथा दो तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि उमेश चौहान, रमेश चौहान, गंगेश चौहान तथा दो तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

  • बॉयफ्रेंड की चाहत में पत्नि ही बनी क़ातिल

    बॉयफ्रेंड की चाहत में पत्नि ही बनी क़ातिल

    “बॉयफ्रेंड की चाहत में पत्नि ही बनी क़ातिल.. प्रेमी ने हायर किए बदमाश.. सुपारी देकर कटवा दी पति की गर्दन.. अब पकडे गए”

    यूपी के सीतापुर में मानकपुर में हुए संजय वर्मा मर्डर केस में उसकी पत्नि नेहा ही सूत्रधार निकली। नेहा को जीवन भर अपने बॉयफ्रेंड बादशाह आलम का साथ चाहिए था.. ऐसे में मोहित वर्मा व रवि को एक लाख की सुपारी देकर संजय की हत्या करा दी गई। नेहा अपने पति को बाजार शॉपिंग के बहाने ले गई थी। सुनसान स्थान पर ले जाकर नेहा, बादशाह, मोहित वर्मा व रवि ने संजय की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और लाश को बाराबंकी नहर में फेंक दिया था। नेहा ने खुद ही FIR करा दी थी। दोनों की 5 साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा भी हैं। अब नेहा,बादशाह,मोहित वर्मा अरेस्ट हैं। रवि की तलाश जारी हैं।

  • पुलिस से एनकाउंटर में 7 अपराधी गिरफ्तार एक शातिर के पैर में लगी गोली

    पुलिस से एनकाउंटर में 7 अपराधी गिरफ्तार एक शातिर के पैर में लगी गोली

    संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। बीती रात गोरखपुर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान गीडा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर धोबियान टोला निवासी शफीक शेख उर्फ कोइल के रूप में हुई है। बाद में उसके 6 साथियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में से 3 सगे भाई हैं।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 12 बजे रामगढ़ताल रिंग रोड पर कैंट पुलिस को चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो बाइकों पर सवार कुछ युवक जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे। भागते हुए उनकी बाइक स्लिप कर गई, जिससे बाइक लड़खड़ाकर गिर गई। भागने के चक्कर में बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
    पकड़े गए बदमाशों की पहचान गीडा के जगदीशपुर धोबियान टोला निवासी एक नबालिग व अली जान उर्फ छोटू व के रूप में हुई है। ये दोनो शफीक शेख उर्फ कोइल के सगे भाई हैं। इसके अतिरिक्त सहजनवा के नितीश उर्फ शुभम पुत्र प्रेमशंकर, विकास सिंह पुत्र अनिल सिंह व अरुण कुमार पुत्र दिलीप को भी पकड़ा गया है। जान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद गाहा साढ़ थाना सहजनवा को पुलिस ने उनके साथ पकड़ा है।
    पुलिस के अनुसार कोइल के ऊपर 12 मुकदमे जबकि अली जान व जान मोहम्मद पर तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से 24 मोबाइल, एक देशी तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, एवं चोरी की दो पल्सर बाइक बरामद हुई है। ये बदमाश बाइक चुराकर मोबाइल छिनैती एवं लूट की घटना को अंजाम देते थे। शफीक शेख पर पहले से कई केस दर्ज हैं।इस गिरोह का सरगना शफीक शेख उर्फ कोइल है। वह अक्सर पल्सर बाइक चुराता था। उसके बाद किसी एक रूट पर जाते समय छिनैती करता जाता था। जहां उसका काम खत्म हो जाता था वहीं चोरी की बाइक छोड़ देता था। बाइक बेचने या तेल भराने के लिए वे नहीं जाते थे। जिसके कारण अब तक पुलिस की पकड़ से दूर थे।
    उसके अन्य साथी मोबाइल बेचने में सहयोग करते थे। नीतीश उर्फ शुभम का कनेक्शन नेपाल से भी था। माना जा रहा है कि 50 से अधिक मोबाइल छीनकर बेच चुके हैं। कैंट थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।कोइल 8 भाई हैं। तीन एक साथ पकड़े गए हैं। उनका एक भाई तोता पहले से मोबाइल छिनैती में लिप्त था। इसी मामले में वह जेल में है।

    रात में ही एक अन्य मुठभेड़ में पकड़ा गया था बदमाश,

    गोरखपुर में मंगलवार की रात 10:30 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र में पाम पैराडाइज के पीछे एक और मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला एवं हाइवे पर लूट करने वाला बदमाश आकाश साहनी पकड़ा गया था। उसके पैर में भी गोली लगी है। उसका भतीजा आर्यन भी गिरफ्तार हुआ था।