Tag: #Brekingnews#america#india

  • व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी

    व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी

    अमेरिका ब्रेकिंग । व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड कर्मियों पर संदिग्ध टार्गेटेड अटैक में गोलीबारी हुई, दोनों की हालत गंभीर है।
    हमलावर मुठभेड़ में घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में है।

    संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था।

    एफबीआई मामले की जांच संभावित आतंकी हमले के रूप में कर रही है। हमले का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है।

  • अमेरिकी बैंकों को लगाया 4000 करोड़ का चूना !!

    अमेरिकी बैंकों को लगाया 4000 करोड़ का चूना !!

    भारतीय बिजनेसमैन बैंकिम ब्रह्मभट्ट पर शिकंजा, खुद को किया दिवालिया घोषित..!

    अमेरिका में भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन हैं, जिनका नाम बैंकिम ब्रह्मभट्ट है। उन पर कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि 500 मिलियन डॉलर (यानी करीब 4,000 करोड़ रुपये) का चूना लगाने का आरोप लगा है।

    बैंकिम ब्रह्मभट्ट टेलीकॉम का बिजनेस करते हैं। उनकी ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉइस नाम की कंपनियां हैं।

  • अमेरिका में भारतीय मूल के नामी डिफेंस एक्सपर्ट गिरफ्तार

    अमेरिका में भारतीय मूल के नामी डिफेंस एक्सपर्ट गिरफ्तार

    अमेरिका के नामी विदेश नीति विद्वान और भारतीय मूल के डिफेंस एक्सपर्ट एशले जे टेलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्जीनिया राज्य के पूर्वी जिले के अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार एशले टेलिस को अमेरिका की खुफिया रक्षा जानकारी को गैरकानूनी रूप से अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

  • नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान 

    नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान 

    डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूटा, वेनेजुएला की महिला ने मारी बाजी..!

    1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूट चुका है।

    2. वे लंबे समय से नोबेल प्राइज को लेकर अपनी दावेदारी कर रहे थे।

    3. हालांकि उनका यह सपना अब टूट चुका है।

    उनकी जगह maria corina machado को शांति पुरस्कार दिया गया है।

    यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।

  • मैं भारत और मोदी के बहुत करीब हूं…पीएम से है अच्छी दोस्ती, डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन से दिया बड़ा बयान

    मैं भारत और मोदी के बहुत करीब हूं…पीएम से है अच्छी दोस्ती, डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन से दिया बड़ा बयान

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिटेन दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “करीबी दोस्त” बताते हुए रूस से तेल खरीदना बंद करने की अपील की है।

    ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के बहुत करीब हूं, मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी के बहुत करीब हूं, मैंने उनसे पिछले दिनों बात की थी. मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपनी करीबी दोस्ती का जिक्र किया.

     रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नाराज़गी के बावजूद ट्रंप ने भारत के प्रति नरम रुख अपनाया है.

    पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के 2 दिन बाद ही ट्रंप ने ब्रिटेन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर अपने रिश्ते का जिक्र किया.

  • ‘ये मेरी आखिरी चेतावनी है…’, ट्रंप ने हमास के सामने रखी शर्तें और दे डाली ‘लास्ट वॉर्निंग’

    ‘ये मेरी आखिरी चेतावनी है…’, ट्रंप ने हमास के सामने रखी शर्तें और दे डाली ‘लास्ट वॉर्निंग’

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को हमास को अपनी ‘आखिरी चेतावनी’ जारी करते हुए कहा कि फिलिस्तीनी आतंकी संगठन को गाजा में बंधकों को रिहा करने के लिए समझौते पर राजी हो जाना चाहिए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘इजरायल ने मेरी शर्तें मान ली हैं. अब समय आ गया है कि हमास भी मान ले.’

    ट्रंप ने आगे लिखा, ‘मैंने हमास को चेतावनी दी है कि अगर उसने शर्तें नहीं मानीं तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. यह मेरी आखिरी चेतावनी है, अब और कोई नहीं होगी!’ न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इजरायल के N12 न्यूज के हवाले से बताया है कि ट्रंप ने शनिवार को हमास के सामने नया युद्धविराम प्रस्ताव रखा है.

  • ट्रम्प बोले- 24 घंटे में भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाऊंगा : भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं; रूस से तेल खरीदना युद्ध मशीन को ईंधन देने जैसा

    ट्रम्प बोले- 24 घंटे में भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाऊंगा : भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं; रूस से तेल खरीदना युद्ध मशीन को ईंधन देने जैसा

    ट्रम्प ने कहा कि भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और यह बात लोग खुलकर नहीं कहते। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे भारत पर 24 घंटे के भीतर और ज्यादा टैरिफ लगाएंगे। ट्रम्प ने मंगलवार को बिजनेस चैनल CNBC को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहा कि भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं है। ट्रम्प के मुताबिक, भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और यह बात लोग खुलकर नहीं कहते हैं।

    ट्रम्प का कहना है कि भारत अमेरिका से बहुत ज्यादा व्यापार करता है, लेकिन अमेरिका को भारत से उतना फायदा नहीं मिलता। इसीलिए उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है, यह 7 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा, लेकिन वे इस टैरिफ को अगले 24 घंटों के भीतर और बढ़ाने जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संतुलन नहीं है और भारत, रूस के साथ व्यापार करके यूक्रेन के खिलाफ रूसी वॉर मशीन को ईंधन देने का काम कर रहा है। इस वजह से अमेरिका को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

  • ट्रंप सरकार को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

    ट्रंप सरकार को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

    हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के एडमिशन न करने के फैसले पर लगी रोक..!

     अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका लगा है।

     हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के एडमिशन बैन करने वाले ट्रंप प्रशासन के आदेश पर अमेरिका की अदालत ने रोक लगा दी है।

    इससे पहले हार्वर्ड की ओर से मामले पर आपत्ति जताते हुए दो मुकदमे दायर किए गए थे।

  • यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई भीषण गोलीबारी

    यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई भीषण गोलीबारी

    अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के बाहर भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई. पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की। इस घटना पर इजराइली दूतावास की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसके मुताबिक गोलीबारी में दूतावास के दो अधिकारियों की मौत हुई है.

  • बम धमाके से दहला कैलिफोर्निया

    बम धमाके से दहला कैलिफोर्निया

    “क्लीनिक के पास खड़ी कार में जली लाश मिली: FBI ने कहा- शहर में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला”

    खबर है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर बम धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियाँ और दरवाजे उड़ गए। FBI ने दावा किया है कि यह सुनियोजित आतंकी हमला है।

    FBI लॉस एंजिलिस के निदेशक अकील डेविस ने कहा, “इस क्लीनिक को जानबूझकर निशाना बनाया गया। दक्षिण कैलिफोर्निया में यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।” बताया गया कि धमाका क्लीनिक के पास खड़ी एक कार के जरिए हुआ। घटना के बाद उस जली हुई कार का केवल धुरा मिला। इसके अलावा एक AK-47 राइफल भी घटनास्थल से बरामद की गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में मृतक व्यक्ति का शव इसी जली हुई कार के पास से मिला है। शक है कि घटना को अंजाम देने में व्यक्ति का हाथ है। घटना की जाँच ATF और FBI की टीम मिलकर कर रही है।