Tag: #Breking#news#bangladesh#india
-

बांग्लादेश में लगे भूकंप के झटके
इस वक्त की बड़ी खबर !
बांग्लादेश में भूकंप के तेज झटके..!
7.7 तीव्रता से हिले ढाका और चटगांव।
-

गुजरात से 250 अवैध बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट, हाथों में लगी हुई थीं हथकड़ियां
वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन से 250 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को ढाका डिपोर्ट किया गया है।
इन अवैध प्रवासियों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका भेजा गया।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और सभी बांग्लादेशी नागरिकों के हाथों में हथकड़ियां लगाई गई थीं,ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
-

बांग्लादेश के हाईकोर्ट की ओर से देशद्रोह के आरोप में जमानत दिए जाने के बाद चटगांव की एक अदालत ने सोमवार को इस्कॉन के पूर्व पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को मंजूरी दे दी
उन्हें चटगांव कोर्ट के वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की पिछले साल हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
वकील की कोर्ट परिसर के बाहर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।
अन्य तीन आवेदनों पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
-

बांग्लादेश की युनूस सरकार ने शेख हसीना के पिता और पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की विरासत को मिटाना कर दिया शुरू
बांग्लादेश की युनूस सरकार ने शेख हसीना के पिता और पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की विरासत को मिटाना शुरू कर दिया है. मौजूदा सरकार ने बांग्लादेश की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव करने का फैसला किया है. नई किताब में मुजीब की राष्ट्रपिता की उपाधि को भी हटा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब से किताब में बताया जाएगा कि साल 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मुजीबुर्रहमान ने नहीं बल्कि जियाउर रहमान ने दिलाई थी. जियाउर रहमान बांग्लादेश की पूर्व राष्ट्रपति खालिदा जिया के पति थे. वे बांग्लादेश की आजादी के बाद को-आर्मी चीफ बने. बाद में वे देश के राष्ट्रपति भी बने. साल 1981 में सेना से जुड़े कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी.




