गोरखपुर. आगामी 15 मार्च को गोरखपुर क्लब सभागार में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 42 वां शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा,जिसमें पत्रकारिता से जुड़ी शख्सियतों का सम्मान और गोष्ठी का आयोजन भी होगा।
यह जानकारी गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब लखनऊ के पूर्व सचिव एवं लखनऊ के वरिष्टतम पत्रकार श्री सुरेश सिंह करेंगे.जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत तिवारी उपस्थित रहेंगे। आपके साथ लोकभारती ग्रुप के समूह संपादक श्री अनाम पांडे, दैनिक आज गोरखपुर के यूनिट प्रभारी श्री अखिलेश चंद और पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री पंकज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. समारोह में कोविड के बाद कितनी बदली पत्रकारिता विषय पर गोष्ठी होगी.जिसका विषय प्रवर्तन नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल के यू पी हेड श्री राघवेंद्र सिंह रघु करेंगे।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित गोजए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश और प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष अंकजधर द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान दैनिक जागरण गोरखपुर के पूर्व प्रभारी स्वर्गीय फूल नारायणधर द्विवेदी को राष्ट्रभाषा रत्न सम्मान से सम्मानित पत्रकार स्वर्गीय कमर अहमद आजाद स्मृति मृत्यु उपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा,साथ ही दैनिक स्वतंत्र चेतना के संपादकीय प्रभारी श्री रविंद्र शर्मा को 42 वर्ष की सफल पत्रकारिता के लिए स्व.यति वर्मा स्मृति सम्मान और पूर्व पत्रकार तथा अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्री मुकीम सिद्दीकी को अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल स्वर्गीय जे एस. ढिल्लों स्मृति विलक्षण प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा।
समारोह के अंत में ऑप्रेशन सिंदूर मे शहीद हुए सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, याचिका दायर होगी, आज फिर सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में स्वतः संज्ञान लिया है।
न्यायालय ने पाया कि पिछले लगभग 2 साल में प्रदेश से 1,08,300 लोग लापता हुए हैं, जिनमें से पुलिस केवल 9,700 का ही पता लगा सकी है।
न्यायालय ने इस स्थिति को अत्यंत चिंताजनक और गंभीर मानते हुए इसे ‘प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में’ शीर्षक से जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है।
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में मिली लाश मुंबई की 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी की निकली. उसकी हत्या डेढ़ दशक से मुंबई में लविंग पार्टनर के रूप में रह रहे हैं गोरखपुर के प्रेमी विजय ने पत्नी संध्या के साथ मिलकर की थी. हत्या के बाद उसकी लाश सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. लव ट्रायंगल में हुए इस खूनी खेल से पुलिस ने तीन दिन में ही पर्दा उठा दिया है.।
दरअसल मुंबई में इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी के दौरान विजय का प्रिया शेट्टी के साथ प्रेम संबंध हो गया था,इसके बाद वह उसके साथ लविंग पार्टनर के रूप में रहने लगा। प्रिया के घर वालों को भी यह बात पता थी. हैरानी की बात यह है कि इस रिलेशनशिप से उनका 14-15 साल का बच्चा भी है. रिलेशनशिप के बाद साल 2014 में घर वालों ने गोरखपुर में युवक की शादी करवा दी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं. युवक अपनी पत्नी और लव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी के साथ कुछ दिन पहले ट्रेन से मुंबई से गोरखपुर आया था. पत्नी संध्या को पति विजय द्वारा प्रिया शेट्टी को लिव इन पार्टनर के रूप में रखना मंजूर नहीं था. प्रिया की हत्या की यही सबसे बड़ी वजह बनी और उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. पुलिस ने पति-पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
गोरखपुर के पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर गांव के रहने विजय कुमार साहनी ने पत्नी संध्या साहनी के साथ मिलकर अपनी मुंबई के रहने वाली लिव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी की 29 जनवरी की रात बेरहमी से हत्या की थी. हत्या करने के पहले प्रिया शेट्टी को खूब शराब पिलाई गई, इसके बाद दोनों स्कूटी से उसे ले जाकर पीपीगंज थाना क्षेत्र के बैरघट्टा गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पुल के पास खाली स्थान पर फेंक दिया गया. दोनों प्रिया शेट्टी को मरा समझ रहे थे, लेकिन जब उसके कराहने की आवाज आने लगी, तो भारी वस्तु से उसका सिर और चेहरा-पहचान छुपाने के लिए कुचल दिया गया. कपड़ों से प्रिया की पहचान छुपाने के लिए उसके पूरे कपड़े शरीर से हटा दिए.
गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के बैरघट्टा गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पुल के पास खाली स्थान पर शुक्रवार 30 जनवरी की सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी. सिर ईंट से कूंचा गया था. इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले. मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों के साथ पुलिस, डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की है. मौके पर पहुंचे गोरखपुर के एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर लाश की शिनाख्त का प्रयास किया है. महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. सिर ईंट से कूंचा गया था। इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले. इसके बाद एसएसपी राज करण नैयर और अन्य अधिकारियों ने मौके पर लोगों से पूछताछ की थी. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा था.
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक पूछताछ में आरोपी विजय कुमार साहनी ने बताया कि साल 2012 में मुंबई में उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई थी. वह भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करती रही है. दोनों मुंबई में लविंग पार्टनर के रूप में रहने लगे दोनों को एक 14-15 साल का लड़का भी है. मृतका आरोपी विजय से शादी करना चाह रही थी लेकिन विजय ने शादी से इनकार कर दिया साल 2014 में विजय के घर वालों ने विजय की शादी पीपीगंज के तिघरा गांव की रहने वाली रामविलास सनी की पुत्री संध्या साहनी के साथ कर दी। आरोपी विजय साहनी और संध्या साहनी के भी तीन बच्चे हैं. आरोपी विजय पत्नी संध्या साहनी के साथ मुंबई में ही रहता था. लिव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी बार-बार संध्या को छोड़ देने और उसके साथ रहने का दबाव बनाती थी।इस बारे में संध्या को भी जानकारी हो गई थी। कुछ ही दिन पहले तीनों मुंबई से गोरखपुर आए थे. विजय संध्या के साथ मिलकर 29 जनवरी 2026 की रात प्रिया शेट्टी को अपना गांव घूमाने के बहाने लेकर पीपीगंज के तिघरा स्थित अपने ससुराल पहुंचा. हत्या के पहले प्रिया शेट्टी को खूब शराब पिलाई,इसके बाद पत्नी संध्या साहनी के साथ बेसुध हालत में बेरहमी से उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया, जिससे वह पूरी तरह बेहोश हो गई. इसके बाद प्रिया शेट्टी को ऑटो से लेकर दोनों पीपीगंज बाजार पहुंचे. यहां पर उसके ससुर रामविलास साहनी ने आरोपी दामाद विजय साहनी को स्कूटी दी. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पति-पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर केस से पर्दा उठा दिया है.
गोरखपुर में ब्रह्मभोज में आया था, छत पर छिपकर मिलने गया; भीड़ ने घेरा तो लगाई छलांग
छत से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, एक की कमर तो दूसरी की टांग टूटी,
जिलाअस्पताल में दोनों का भर्ती के द्वारा चल रहा है इलाज
खजनी थाना क्षेत्र में एक गुप्त प्रेम प्रसंग दरमियानी रात उस वक्त सनसनीखेज हादसे में बदल गया, जब प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार के डर से छत से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में युवक की कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि युवती की एक टांग टूट गई। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, ख़जनी थाना क्षेत्र महुआडाबर चौकी क्षेत्र के खूनीपुर चौराहा निवासी एक युवती और संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुघरा गांव निवासी विशाल पुत्र शैलेश के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। रविवार की रात भी विशाल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा और छत के रास्ते अंदर दाखिल हो गया।
बताया जा रहा है कि देर रात परिवार के किसी सदस्य को आहट हुई, जिसके बाद परिजन छत की ओर पहुंचे। खुद को घिरता देख प्रेमी-प्रेमिका घबरा गए और बिना कुछ सोचे-समझे छत से नीचे कूद गए। ऊंचाई अधिक होने के कारण दोनों जमीन पर गिरते ही बुरी तरह घायल हो गए। युवक दर्द से कराहता रहा, जबकि युवती बेहोश हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की रीढ़ के निचले हिस्से में गंभीर चोट है, वहीं युवती की टांग में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन इलाज लंबा चल सकता है।
इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। गांव में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे प्रेम में उठाया गया खतरनाक कदम बता रहा है तो कोई सामाजिक दबाव और पारिवारिक सख्ती को इस हादसे का जिम्मेदार ठहरा रहा है। युवाओं के बीच यह घटना चेतावनी के रूप में देखी जा रही है कि एक पल की घबराहट जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।
खजनी थाना एसएचओ जयन्त सिंह व चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। न ही अस्पताल से कोई मेडिको-लीगल सूचना आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने या अस्पताल से सूचना आने पर मामले की जांच की जाएगी।
गीडा सीईओ ने भूमि आवंटन व उपलब्धियों का रखा ब्यौरा, औद्योगिक इकाइयों को मिला सबसे अधिक भू-खंड
गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में 64वीं गीडा बोर्ड की बैठक मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और गीडा क्षेत्र में चल रही तथा प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, गीडा सीईओ अनुज मलिक, जीडीए सचिव पुष्प राज सिंह, गीडा ओएसडी अनुपम मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बोर्ड के समक्ष गीडा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बीते कार्यकाल में गीडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर भूमि आवंटन किया गया है। सीईओ ने स्पष्ट किया कि सबसे अधिक भूमि आवंटन औद्योगिक इकाइयों को किया गया है, जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। विभिन्न सेक्टरों में स्थापित होने वाली लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर भू-खंड उपलब्ध कराए गए हैं।
गीडा सीईओ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, आईटी एवं सहायक सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी भूमि आवंटित की गई है। इससे न केवल निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गीडा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं—सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज और सुरक्षा व्यवस्था—को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रहे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आवंटित भूमि पर निर्धारित समयसीमा के भीतर औद्योगिक गतिविधियां शुरू हों। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गीडा क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर देते हुए कहा कि उद्योगों के साथ-साथ श्रमिकों और आमजन की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।
बोर्ड बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं, नए निवेश प्रस्तावों और गीडा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। अंत में अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गोरखपुर को औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
सीएम योगी की घोषणा के अनुरूप बन रहा 30 हजार दर्शकों की क्षमता का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
392.94 करोड़ रुपये आएगी लागत, निर्माण से पूर्व मिट्टी भराई व लेवलिंग का काम शुरू
पहली किश्त के रूप में शासन से 63.39 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त
खिलाड़ियों के लिए होगी 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच
गोरखपुर, । विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा गोरखपुर आने वाले समय में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भी जाना जाएगा। इसका जरिया बनेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप ताल नदोर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम। 392.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए मुख्य निर्माण कार्य से पूर्व मिट्टी भराई व लेवलिंग का काम शुरू हो गया है। पहली किश्त के रूप में शासन की तरफ से 63.39 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। मुख्यमंत्री ने जब इसकी मंशा जताई तो सबसे पहली आवश्यकता अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप पर्याप्त भूमि की पड़ी। इसके लिए जिला प्रशासन ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में भूमि चिन्हित की। जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि ताल नदोर में ही पशु चिकित्सा, महाविद्यालय और वृहद कान्हा गोशाला का भी निर्माण हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन जाने से यह पूरा क्षेत्र विकास की नई आभा से निखर उठेगा। फिलहाल सारी कार्ययोजना तय करने के बाद स्टेडियम निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से दिसंबर के आखिरी सप्ताह से मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम प्रारंभ करा दिया गया है।
स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूर्ण किया जाना लक्षित किया गया है।
गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में आकार लेगा। कुल 30 हजार दर्शक क्षमता का यह स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के हिसाब से बनेगा। इसके ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच होगी। स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14,490 दर्शक बैठ सकेंगे। नार्थ पैवेलियन मीडिया और साउथ पैवेलियन विशिष्टजन के लिए होगा। रात्रिकालीन मैच भी हो सकें, इसके लिए मेन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के चार हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था रहेगी। यहां क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े आयोजन भी होंगे।
ताल नदोर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतरीन जगह पर है। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग फोरलेन से जुड़ा यह स्थान, गोरखपुर एयरपोर्ट से करीब 24 किमी की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी है। ऐसे में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यहां पहुंचना काफी सुगम होगा।