Tag: #Breking#news#delhi#india

  • दिल्ली में अब नहीं चलेंगे सीएनजी ऑटो ? सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला

    दिल्ली की सड़कों पर आम लोगों के सफर को आसान बनाने वाले ‘हरे-पीले’ रंग के CNG ऑटो हो सकता है कुछ दिनों में बीते वक्त की बात हो जाएं. इसकी जगह नीले और सफेद रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर तेजी से दौड़ते दिखाई दे सकते हैं. दिल्ली सरकार बहुत जल्द इस बारे में एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. दिल्ली सरकार अगले महीने ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0’ जारी कर सकती है. इसमें दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या बढ़ाने के लिए फेज मैनर में CNG ऑटो को हटाने का ऐलान हो सकता है. एक खबर के मुताबिक Delhi EV Policy 2.0 में सरकार 10 साल से ज्यादा पुराने सभी CNG ऑटो रिक्शा, टैक्सी और लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCVs) को चरणबद्ध तरीके से दिल्ली की सड़कों से हटाएगी. इनकी जगह पर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, 2-व्हीलर्स, लाइट कमर्शियल व्हीकल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बस और ट्रक खरीदने पर सरकार इंसेंटिव ऑफर कर सकती है.

  • आग भी लगी, नोट भी जले और सांप भी निकला

    आग भी लगी, नोट भी जले और सांप भी निकला

    दिल्ली में जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर लगी आग ने तहलका मचा दिया, लेकिन आग से ज्यादा सुर्खियों में वह “रहस्यमयी सांप” है, जो वीडियो में रेंगता नजर आ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि यह “सांप” महज एक जीव था या फिर किसी बड़े राज का प्रतीक ?

    वीडियो में जलती हुई नोटों की गड्डियां भी देखी गईं, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया-“आग लगने से ज्यादा दर्द नोटों को जलते देख हुआ!” उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपनी पूरी मेहनत से आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस कुछ और ही चल रही थी-“आग बड़ी थी या जलते नोटों का दर्द?”

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने खुद इस वीडियो को साझा कर दिया, जिससे खबर और भी दिलचस्प हो गई। अब लोग यह भी पूछ रहे हैं कि ये नोट किसके थे? और सांप अंदर कैसे पहुंचा?, कुछ तो इसे आग का खेल, बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं बचपन में सुनी थी नागमणि की कहानी, आज लाइव देख ली!

    फिलहाल, जस्टिस यशवंत वर्मा “आग” की तरह खबरों में हैं। देखते हैं कि यह मामला सिर्फ चिंगारी बनकर रह जाता है या फिर कोई बड़ा धमाका करता है!

  • तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड

    तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड

    राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार यानी 4 मार्च से तेज हवाओं का सिलसिला जारी है. आज (5 मार्च) सुबह के वक्त भी ये हवाएं चल रही हैं. इससे तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है. तेज हवाओं से दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज घटकर 11 डिग्री सेल्सियस हो सकता है और अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

  • दिल्ली के LG ने दिल्ली सरकार के प्रशासन में किया बड़ा फेरबदल किया

    दिल्ली के LG ने दिल्ली सरकार के प्रशासन में किया बड़ा फेरबदल किया

    दिल्ली के LG ने दिल्ली सरकार के प्रशासन में किया बड़ा फेरबदल किया ,

    कई IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बड़े बदलाव किए गए हैं।

    IAS अधिकारियों के अहम तबादले ,

    1.अज़ीमुल हक (IAS, 2007) – अब वे दिल्ली वक्फ बोर्ड के CEO के पद पर पूर्ण रूप से कार्यभार संभालेंगे।

    2. डॉ. मधु रानी टेओटिया (IAS, 2008) – मुख्यमंत्री के सचिव (Secretary to CM) पद पर नियुक्त किया गया है।

    3. संदीप कुमार सिंह (IAS, 2011) – को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

    4.रवि झा (IAS, 2011) – आबकारी आयुक्त (Commissioner, Excise) से हटाकर उन्हें भी मुख्यमंत्री का विशेष सचिव (Special Secretary to CM) बनाया गया है।

    5. सचिन राणा (IAS, 2014) – यें अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Additional Chief Electoral Officer) के पद पर बने रहेंगे, साथ ही दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

     

  • होली से पहले दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, रेखा गुप्ता ने किया एलान

    होली से पहले दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, रेखा गुप्ता ने किया एलान

    होली से पहले दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, रेखा गुप्ता ने किया एलान,

    हर महीने 2500 रुपये की सहायता को लेकर दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म होने को है। महिलाओं के बैंक खातों में होली से पहले सहायता राशि पहुंचेगी। रेखा गुप्ता ने शपथ लेने से पहले ही दिल्ली की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है।

  • “मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी”

    “मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी”

    “मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी।”

    प्रयागराज स्पेशल को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था, लेकिन इसे प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर स्थानांतरित कर दिया गया। जब प्लेटफॉर्म 12 पर इंतजार कर रही भीड़ और बाहर इंतजार कर रही भीड़ ने प्लेटफॉर्म 16 पर पहुंचने की कोशिश की, तो लोग टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढ़ियों पर गिर गए। भीड़ को रोकने के लिए कई कोलियरी वहां जमा हो गए। हमने कम से कम 15 को लिया। शवों को एम्बुलेंस में लाद दिया। प्लेटफ़ॉर्म पर केवल जूते और कपड़े थे। जब प्लेटफ़ॉर्म 12 पर इंतज़ार कर रही भीड़ और बाहर से आई भीड़ ने प्लेटफ़ॉर्म 16 पर पहुँचने की कोशिश की, तो लोग टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढ़ियों पर गिर पड़े। हमने पुलिस, फायर टेंडर को बुलाया और 3-4 एम्बुलेंस वहाँ पहुँचीं और लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की कहानी एक कुली की जुबानी

  • महिला सम्मान योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की जांच

    दिल्ली : ‘महिला सम्मान योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की जांच.

    LG ने मुख्य सचिव को दिए जांच के आदेश

    योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 देने का वादा

    सरकार से बाहर के लोग कैसे डेटा ले रहे हैं : LG

    डेटा की गोपनीयता को भंग किया जा रहा है : LG.

     

     

  • हिमाचल भवन के बाद अब दिल्ली के बीकानेर हाउस को अटैच करने का आदेश

    हिमाचल भवन के बाद अब दिल्ली के बीकानेर हाउस को अटैच करने का आदेश

    हिमाचल भवन के बाद अब दिल्ली के बीकानेर हाउस को अटैच करने का आदेश,

    पटियाला हाउस कोर्ट ने राजस्थान की नगर पालिका को निर्देश दिया,

    बिक्री की शर्तों को पूरा करने के लिए अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिया,

    कोर्ट ने 29 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया,

    मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी,

    दरअसल, राजस्थान की नगर पालिका जो दिल्ली के बीकानेर हाउस का मालिक है.

    साल 2020 में उसके खिलाफ मध्यस्थता अवार्ड को पूरा करने मे विफल रही