Tag: # breking#news#gorakhnath#khichadi#gorakhpur#up#pressclub#

  • सौतेली मां ने 3 साल के मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी के काट कर मौत के घाट उतारा

    सौतेली मां ने 3 साल के मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी के काट कर मौत के घाट उतारा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    सर को धड़ से किया अलग।

    पति घर के बाहर फोन पर कर रहा था बात पत्नी ने घर के अंदर घटना को दिया अंजाम।

    बच्ची के लाश के पास सिंदूर से लगा था टीका, होता था पूजा पाठ जिससे तंत्र मंत्र का भी है आशंका

    पहली पत्नी के मौत के बाद 25 जनवरी 2026 को दूसरी शादी कर घर लाया था पति ,पहली पत्नी से थी तीन साल की मासूम।पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा की है ये दर्दनाक और शर्मनाक  घटना,महिला घटना को अंजाम देने के बाद घर से भाग रही थी।गांव के लोगों ने दौड़ाकर किसी तरह पकड़ा पुलिस को सौंपा,रात बारह बजे की है घटना।

     

    रात को ही मौके पर सीओ कैंट थाना प्रभारी पिपराइच मम फोर्स पहुचे।

    गोरखपुर जिले के कुसम्ही* बाजार क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के दौरान महिला ने बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    बताया जा रहा है कि घटना इमलिया उर्फ विजहरा गांव, थाना पिपराइच थाना क्षेत्र की है। बुधवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी महिला ने घर के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया, जबकि उसका पति घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था।
    घटना के बाद जब परिजन और आसपास के लोगों ने अंदर का मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। मासूम बच्ची का शव घर में पड़ा था और उसके पास सिंदूर से टीका किया गया था, जिससे तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की शादी 25 जनवरी 2026 को हुई थी। पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उसी पत्नी से तीन साल की यह बच्ची थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गांव के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    सूचना मिलते ही रात में ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी पिपराइच पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • शिक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने की खुदकुशी

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने की खुदकुशी

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    चार पेज का लिखा सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

    खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो,कहा मेरा 16 लाख रुपए डूब गया मैं मरना नहीं चाहता था, बच्चे पत्नी के लिए जीना चाहता था, मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया गया।

    पत्नी के गहने और बैंक से कर्ज लेकर दिए थे शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए रुपये

    पादरी बाजार (गोरखपुर)।

    गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड निवासी एक शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। शिक्षक खुदकुशी के पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाया था, जिसमें देवरिया के शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर रुपये को लेकर गंभीर आरोप लगाया है।

    जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के कुबेर स्थान स्थित हरैया निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) अपने बड़े भाई गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड निवासी अवधेश सिंह के यहां परिवार के साथ रहते थे। वह तीन भाइयों में बीच के थे। उनके बड़े भाई विदेश में रहते हैं जबकि छोटा भाई घर रहता हैं। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के दो मासूम बच्चे हैं। शिक्षक ने देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चार पेज की सुसाइड नोट लिखा एक वीडियो बनाया था। आरोप है कि शुक्रवार को देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रुपये के लिए शिक्षक को बुलाकर काफी जलील और अपमानित किया था। जिसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और आहत होकर शनिवार की सुबह 6:30 बजे करीब शिक्षक कमरे मे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों को जानकारी होते ही शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ा और पुलिस की सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची और फंदे से उतार कर एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दी। घटना के बाद पत्नी और मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

  • पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा

    पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद; एक अब भी फरार

    गोरखपुर।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गीडा थाना पुलिस और एसओजी/स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
    पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने पूरे मामले की जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी अपराध सुधीर जायसवाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

    पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर बताया था कि उसका बेटा 6 फरवरी 2026 की शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। अगले दिन युवक का शव बरामद हुआ, जिस पर चाकू से वार किए गए थे। घटना के संबंध में थाना गीडा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    विवेचना के दौरान पुलिस को आपसी रंजिश की बात सामने आई। साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पवन कुमार और विजय का नाम प्रकाश में आया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पुराने विवाद के चलते उन्होंने मृतक को पार्टी करने के बहाने बुलाया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मामले में शामिल तीसरा अभियुक्त निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर दूसरी मंजिल से कूदा युवक:

    गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर दूसरी मंजिल से कूदा युवक:

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    गोरखपुर में ब्रह्मभोज में आया था, छत पर छिपकर मिलने गया; भीड़ ने घेरा तो लगाई छलांग

    छत से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, एक की कमर तो दूसरी की टांग टूटी,

    जिलाअस्पताल में दोनों का भर्ती के द्वारा चल रहा है इलाज

    खजनी थाना क्षेत्र में एक गुप्त प्रेम प्रसंग दरमियानी रात उस वक्त सनसनीखेज हादसे में बदल गया, जब प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार के डर से छत से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में युवक की कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि युवती की एक टांग टूट गई। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, ख़जनी थाना क्षेत्र महुआडाबर चौकी क्षेत्र के खूनीपुर चौराहा निवासी एक युवती और संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुघरा गांव निवासी विशाल पुत्र शैलेश के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। रविवार की रात भी विशाल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा और छत के रास्ते अंदर दाखिल हो गया।

    बताया जा रहा है कि देर रात परिवार के किसी सदस्य को आहट हुई, जिसके बाद परिजन छत की ओर पहुंचे। खुद को घिरता देख प्रेमी-प्रेमिका घबरा गए और बिना कुछ सोचे-समझे छत से नीचे कूद गए। ऊंचाई अधिक होने के कारण दोनों जमीन पर गिरते ही बुरी तरह घायल हो गए। युवक दर्द से कराहता रहा, जबकि युवती बेहोश हो गई।
    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की रीढ़ के निचले हिस्से में गंभीर चोट है, वहीं युवती की टांग में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन इलाज लंबा चल सकता है।

    इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। गांव में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे प्रेम में उठाया गया खतरनाक कदम बता रहा है तो कोई सामाजिक दबाव और पारिवारिक सख्ती को इस हादसे का जिम्मेदार ठहरा रहा है। युवाओं के बीच यह घटना चेतावनी के रूप में देखी जा रही है कि एक पल की घबराहट जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।
    खजनी थाना एसएचओ जयन्त सिंह व चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। न ही अस्पताल से कोई मेडिको-लीगल सूचना आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने या अस्पताल से सूचना आने पर मामले की जांच की जाएगी। 

  • मंडलायुक्त सभागार में 64वीं बी गीडा बोर्ड बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

    मंडलायुक्त सभागार में 64वीं बी गीडा बोर्ड बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :–

    गीडा सीईओ ने भूमि आवंटन व उपलब्धियों का रखा ब्यौरा, औद्योगिक इकाइयों को मिला सबसे अधिक भू-खंड

    गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में 64वीं गीडा बोर्ड की बैठक मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और गीडा क्षेत्र में चल रही तथा प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।

    बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, गीडा सीईओ अनुज मलिक, जीडीए सचिव पुष्प राज सिंह, गीडा ओएसडी अनुपम मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बोर्ड के समक्ष गीडा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बीते कार्यकाल में गीडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर भूमि आवंटन किया गया है। सीईओ ने स्पष्ट किया कि सबसे अधिक भूमि आवंटन औद्योगिक इकाइयों को किया गया है, जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। विभिन्न सेक्टरों में स्थापित होने वाली लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर भू-खंड उपलब्ध कराए गए हैं।

    गीडा सीईओ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, आईटी एवं सहायक सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी भूमि आवंटित की गई है। इससे न केवल निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गीडा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं—सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज और सुरक्षा व्यवस्था—को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

    बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रहे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आवंटित भूमि पर निर्धारित समयसीमा के भीतर औद्योगिक गतिविधियां शुरू हों। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गीडा क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर देते हुए कहा कि उद्योगों के साथ-साथ श्रमिकों और आमजन की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।

    बोर्ड बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं, नए निवेश प्रस्तावों और गीडा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। अंत में अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गोरखपुर को औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

  • TOP 16 BREAKING NEWS HEADLINES

    TOP 16 BREAKING NEWS HEADLINES

    .निष्पक्ष टुडे :.ब्यूरो समाचार

    1. BMC: 118 सीटों के साथ भाजपा-शिंदे को स्पष्ट बहुमत; राज ठाकरे की MNS औवैसी की पार्टी से भी पीछे।

    2. रुपया लुढ़का, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे टूटकर 90.84 पर हुआ बंद।

    3. SIR की हियरिंग के लिए अब जंगीपुर से TMC MLA जाकिर हुसैन को EC का बुलावा।

    4. 4 अधिकारियों सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR का आदेश वापस लेने की मांग, ममता सरकार का CEO मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र।

    5. रेलवे के मानचित्र में होगा ऐतिहासिक परिवर्तन, 3250 करोड़ से भी ज्यादा विकास से संबंधित प्रकल्पों का होगा उद्घाटन, आज बंगाल सफर के पूर्व पीएम मोदी का पोस्ट।

    6. SIR: परिस्थिति ठीक होने पर चाकुलिया में फिर होगी हियरिंग, माध्यमिक कार्ड जमा देने वालों को फिर किया जाएगा तलब: EC

    7. 18 जनवरी की सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा द्वितीय हुगली ब्रिज।

    8. कश्मीर फाइल्स, बंगाल फाइल्स के बाद अब आ रही ‘केदार फाइल्स’, KP के अधिकारी विश्वक अपने कर्मरत जीवन के रोमांचक पलों तथा अनुभवों को पुस्तक के रूप में करेंगे पेश, पहली बार ड्यूटी में तैनात रहते हुए किसी पुलिस अधिकारी ने लिखी किताब।

    9. इंदौर में राहुल गांधी इंदौर तीन पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे,बसुरक्षा एजेंसियों ने देखा रूट; दूषित पानी से 5 माह के बच्चे समेत 24 की गई जान।

    10. स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन: पीएम मोदी ने जताया शोक, लिखा- उनकी हर मुलाकात को संजोकर रखता हूं।

    11. 1,000 करोड़ की हेराफेरी का मामला, CBI ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एक शाखा प्रबंधक और 18 अन्य के लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

    12. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हर्षा रिछारिया की खुली चेतावनी, बोलीं- गारंटी के साथ मौनी अमावस्या के बाद किसी को नहीं छोडूंगी।

    13.क्या टूटने तक जेल में…’, पूर्व SIB चीफ प्रभाकर राव को लंबे समय तक कैद में रखने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट‌।

    14. इंडिगो ने 3-5 दिसंबर की रद्द उड़ानों का किया पूरा रिफंड, ट्रैवल वाउचर भी दिए: DGCA

    15. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग।

    16. ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को लेकर ट्रंप की चेतावनी, कहा- जो देश समर्थन नहीं देंगे उनपर लगाएंगे ज्यादा टैरिफ।

  • देश दुनिया के मुख्य समाचार 17/01/26

    देश दुनिया के मुख्य समाचार 17/01/26

    . नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

    🔶SGPC ने पास किया निंदा प्रस्ताव, आतिशी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

    🔶थमने वाली नहीं है भारत की रफ्तार, IMF बोला- पूरी दुनिया का इंजन है हिंदुस्तान

    🔶प्री प्लान्ड था रांची ED ऑफिस में पुलिस रेड, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी और पुलिस कार्रवाई पर रोक

    🔶मुर्शिदाबाद में उग्र प्रदर्शन पर ममता बनर्जी का गैर-जिम्मेदाराना बयान, कहा- अल्पसंख्यकों का गुस्सा ‘जायज’, दंगे भड़काने की साजिश रच रही बीजेपी

    🔶हिंदुओं को वोट देना हराम, बांग्लादेश में चुनाव से पहले ही होने लगे खतरनाक ऐलान

    🔶महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा, मुंबई में ठाकरे की बादशाहत खत्म

    🔶Iran Protests: प्रदर्शनों के बीच स्वदेश लौटे भारतीय, बोले- वहां स्थिति बहुत खराब; केंद्र सरकार का जताया आभार

    🔶Rafale Jets: केंद्र से 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मिली मंजूरी, सीसीएस में लगेगी अंतिम मोहर

    🔶प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर बढ़ते जनविश्वास की पुष्टि है बीएमसी चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत : भाजपा

    🔶मोदी असम, बंगाल के दौरे में पहली एसी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस , नौ अमृत भारत एक्सप्रेस और दो अन्य ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

    🔶10 साल में 500 से बढ़कर 2 लाख हुए स्टार्टअप्स:PM मोदी बोले- अब सर्विस ही नहीं मैन्युफैक्चरिंग में भी लीड लेनी होगी

    🔶हिमाचल में सियासी भूचाल : मंत्री-अफसर जंग पर CM सुक्खू की सफाई, बोले- अधिकारी अच्छा काम कर रहे, कोई विवाद नहीं

    🔶Weather Update: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, घने कोहरे के बाद अब बारिश की मार! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

    🔶’इस बार निशाना नहीं चूकेगा’, ईरान ने ट्रंप को दी जान से मारने की धमकी, सरकारी टीवी पर दिखाया पेंसिल्वेनिया हमले का वीडियो

    🔶वेनेजुएला की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचादो ने अपना पदक डोनाल्ड ट्रंप को भेंट किया

    🔶रेलवे ने किराए तय करने की प्रणाली को ‘ट्रेड सीक्रेट’ बताया, कहा- सार्वजनिक नहीं कर सकते जानकारी

    🔶AIMIM देश के लिए खतरा, चिंतन करने की जरूरत: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

    🔶भारत-विरोधी बयान का बड़ा असर: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक को हटाया गया, खिलाड़ीयो का BPL मैच का बहिष्कार

    🔶जयपुर में राष्ट्रपति का भव्य आगमन: 1008 कुण्डीय महायज्ञ में द्रौपदी मुर्मु ने दी पूर्णाहुति, भक्तिमय हुई गुलाबी नगरी

    🔶इज़राइल का सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, दूसरे विमान से ले जाते वक्त हुआ रहस्यमय हादसा(Video)

    🔷श्रेयस अय्यर की 25 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी:न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा की जगह खेलेंगे; सुंदर की जगह बिश्नोई शामिल