Tag: #Breking#news#india#america

  • ट्रंप ने फिर चौंकाया, भारत के चाय- कॉफी-मसालों से 50% टैरिफ हटाया

    ट्रंप ने फिर चौंकाया, भारत के चाय- कॉफी-मसालों से 50% टैरिफ हटाया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक यू-टर्न लिया है। उन्‍होंने बीफ, कॉफी, ट्रॉपिकल फल और दर्जनों अन्य रोजमर्रा के फूड इम्‍पोर्ट पर लगे टैरिफ को हटा दिया है। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पॉलिसी में अचानक आया बदलाव है। टैरिफ पॉलिसी उनके दूसरे कार्यकाल का अहम हिस्सा रही है। यह बड़ा कदम ऐसे समय में आया है जब मतदाताओं में किराने के सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी बढ़ी है। हाल के ऑफ-ईयर चुनावों में हार के बाद यह फैसला लिया गया है, जहां अमेरिकियों ने आर्थिक चिंताओं को सबसे प्रमुख मुद्दा बताया था। ट्रंप के इस फैसले का भारत पर मुख्य रूप से सकारात्मक व्यापारिक असर पड़ने की संभावना है। खासकर कृषि और खाद्य निर्यात के क्षेत्र में इसका फायदा हो सकता है।

    ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाए थे। उन्‍होंने एयर फोर्स वन में उड़ान भरते समय अचानक ताजा फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘हमने कॉफी जैसे कुछ खाद्य पदार्थों पर लगे टैरिफ में थोड़ी कटौती की है।’ यह घोषणा व्हाइट हाउस की ओर से टैरिफ कटौती के विवरण जारी करने के कुछ घंटों बाद आई।

  • इजरायल ने दी संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी

    इजरायल ने दी संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी

    इज़रायल ने रमजान और पासओवर के दौरान गाज़ा में सीजफायर के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी. इज़रायली पीएमओ ने कहा, “इज़रायल ने गाज़ा में युद्धविराम को अस्थायी रूप से बढ़ाने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को मंजूरी दी है क्योंकि हमास के साथ पहले चरण का युद्धविराम समाप्त हो गया है.”